संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक लायजन अधिकारी नियुक्त

Photo 17-08-2016स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड द्वारा विभिन्न अभियोगों में वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी

भारत सरकार द्वारा श्री संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड को कैलाश मानसरोवर यात्रा-2016 के बैच-18 हेतु लायजन अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा श्री गुंज्याल द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2016 को कैलाश मानसरोवर यात्रा पर प्रस्थान किया जा चुका है।
श्री संजय गुज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र के उक्त यात्रा के वापस आने तक श्री पुष्पक ज्योति, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड अपने कार्यो के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र के नैत्यिक कार्यो का निर्वहन करेगें।

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड द्वारा विभिन्न अभियोगों में वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु किये जा रहे प्रयासों के अन्तर्गत मुखबिर की सूचना पर दिनांक 16.08.2016 की देर रात को अनिल राठौर पुत्र पद्म सिंह निवासी ग्राम-बलेटीवाला, थाना विकासनगर, देहादून को परवल तिराहा विकासनगर देहरादून मार्ग से अवैध असलाह (Country made Pistol) के साथ गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 04.06.2016 को प्रॉपर्टी डीलर/व्यवसायी श्री मुकर्रम निवासी कन्हैया विहार थाना-पटेलनगर, देहरादून के घर पर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर किया गया था। इसके बाद से ही मुकर्रम को सुनील राठी गैंग के नाम से अवैध धन वसूली हेतु फोन पर धमकियां आने लगी, जिस सम्बन्ध में जनपद देहरादून पुलिस द्वारा नसीम नाम के अपराधी को दिनांक 29.06.2016 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस सम्बन्ध में थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 184/16 धारा 506/307/386/120बी भादवि व 25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत हुआ परन्तु श्री मुकर्रम को धमकी देते हुये उनके घर पर जान से मारने की नीयत से दिन दहाड़े फायर करने वाले दोनों बेखौफ अपराधी अभी भी अज्ञात थे। जनपद देहरादून पुलिस से प्राप्त सी0सी0टी0वी0 फुटेज पर सम्बन्धित घटना कुख्यात सुनील राठी गैंग से सम्बन्धित होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 सुश्री पी0 रेणुका देवी द्वारा एस0टी0एफ0 की एक टीम को उपरोक्त दोनों अज्ञात शूटरों का पता लगाने तथा गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था।
पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 04.06.2016 को उपरोक्त घटना को उसने अपने साथी के साथ सुनील राठी गैंग के अन्य सदस्यों के कहने पर अंजाम दिया था। इस कार्य के लिये उन्हें पांच लाख रुपये मिले थे।
गिरफ्तार अनिल राठौर एक शातिर किस्म का अपराधी है तथा पूर्व मे भी वर्ष 2008 में थाना विकासनगर से एक डबल मर्डर केस तथा वर्ष 2012 थाना सहसपुर से एक िक्रश्चियन लेडी के मर्डर में जेल जा चुका है।
टीम में एस0टी0एफ0 के उपनिरीक्षक आर0बी0 चमोला, उपनिरीक्षक एन0के0 भट्ट, आरक्षी लोकेन्द्र सिंह, आरक्षी विरेन्द्र नौटियाल, आरक्षी कैलाश नयाल, आरक्षी दीपक चन्दोला, आरक्षी मोहन असवाल (तकनीकी सहायोग) सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *