सहारनपुर- युवक ने ससुर और इकलौते सात साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी

थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव जानखेड़ा में युवक ने अपने ससुर और इकलौते सात साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर के बाद हत्यारोपित सचिन ने खुद को भी गोली मार ली। HIMALAYAUK BUREAU 4 NOV 2019

जानकारी के अनुसार सचिन पुत्र बालचंद निवासी दैदपुरा थाना नकुड, सहारनपुर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे सचिन अपनी ससुराल ग्राम जानखेड़ा थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर पहुंचकर अपने ससुर परशुराम व अपने बेटे अंशुल उम्र करीब 8 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी।

गांव के निवासियों द्वारा कहना है, कि सचिन ने अपने आप को भी सीने में गोली मारी है, जिसको PRV 0112 द्वारा घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सचिन की भी मृत्यु हो गई। इस समय प्रदेश हाई अलर्ट पर चल रहा है इस लिए घटना के बाद मौके पर एसएसपी सहारनपुर, एसपी सिटी मय फोर्स के मौके पर जल्द से जल्द पहुंच गए। जहां जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस तीनों शवों का पंचनामा करा के पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था कर रही है। इस हत्या से क्षेत्र का माहौल तनावग्रस्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *