हिमाचल में कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के मामले को लेकर जारी कांग्रेस की राजनीति में पार्टी के शीर्ष नेता लगातार उलझे हुए हैं। उधर, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य में कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की जरूरत ही क्या है। उन्होंने साफ कहा है कि न ही तो वे बीमार हैं और न ही निष्क्रिय। विदेश दौरे पर भी नहीं गए हुए हैं। ऐसे में जब प्रदेश में संगठन की बागडोर बेहतर तरीके से संभाली हुई है, कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की खबरें कोरी अफवाह हैं।
पर उन्होंने बताया कि हाईकमान के पास कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के मामले को लेकर किसी भी तरह की कोई प्रपोजल नहीं है। कौल सिंह ने दो टूक कहा कि कुछ लोग बेवजह खलल डाल रहे हैं। बार-बार ऐसी बेबुनियाद बातों को हवा दे रहे हैं। हिमाचल में संगठन बेहतर तरीके से काम कर रहा है और जो लोग अति उत्साहित होकर बेवजह गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि पार्टी के पास कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की कोई भी बात नहीं आई है।
Recent Comments