महापौर संजय चौहान ने निजी बिल्डर को नोटिस जारी किया

शिमला ,>   महापौर संजय चौहान ने मशोबरा का दौरा किया और स्टाफ के साथ नए और पुराने मशोबरा में होटल व निजी बिल्डरों द्वारा कथित रूप से फैलाई जा रही गंदगी और प्रदूषण का जायजा लिया। मशोबरा पंचायत के लोगों ने होटल प्रबंधन और निजी बिल्डर पर आरोप लगाया गया था कि वे अपने सीवरेज की गंदगी और निर्माण का मलबा गैर कानूनी ढंग से जंगलों में फेंक रहे हैं जिससे उनके पारंपरिक जल स्रोत नष्ट हो रहे हैं। इस पर मेयर ने कड़ा संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को टीम के साथ मौके का दौरा किया। मेयर ने मौके पर पहुंचकर गैर कानूनी ढंग से डंपिंग करने के आरोप पर निजी बिल्डर को नोटिस जारी किया।

मौके का मुआयना करके महापौर ने पाया कि होटल के लिए बना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कम क्षमता का है। उन्होंने होटल प्रबंधन को इसकी क्षमता बढ़ाने और उसकी ऊंचाई बढ़ाने के आदेश दिए। साथ ही इसे ढकने के लिए भी कहा। इसके अलावा महापौर ने मशोबरा में सफाई के आदेश भी दिए और डोर टू डोर कलेक्शन शुरू करने का भी आश्वासन दिया। संजय चौहान ने मशोबरा में कूड़ा उठाने के लिए दो डंपर रखने के भी आदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

*