सोनिया गांधी टॉप टेन- ताकतवर महिला

न्यू यॉर्क।। दुनिया की ताकतवर महिलाओं की सूची में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी टॉप टेन में शामिल हैं। फोर्ब्स पत्रिका की तरफ से जारी दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की इस सूची में वह छठे स्थान पर हैं। फोर्ब्स ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल को लगातार दूसरे साल दुनिया की सबसे ताकतवार महिला बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले साल सातवें नंबर पर थीं, लेकिन इस साल उन्हें छठा रैंक मिला है। फोर्ब्स मैगज़ीन हर साल एक लिस्ट जारी करती है, जिसमें पॉलिटिक्स, बिज़नस और मीडिया फिगर्स को जगह मिलती है। इस लिस्ट में अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को दूसरे स्थान पर रखा गया है, वहीं तीसरे स्थान पर ब्राजील की प्रेजिडेंट डिलमा रॉसेफ को जगह मिली है। पिछले साल के मुकाबले टॉप थ्री पोजिशंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस लिस्ट में पॉलिसी मेकिंग, एंटरटेनमेंट, टेक्नॉलजी और नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइज़ेशन्स समेत कई फील्ड्स को कवर किया गया। इसके बाद महिलाओं को उनके प्रभाव के हिसाब से रैंक दिया गया है। ऐसा करते वह यह ख्याल रखा गया है कि वह कितने पैसे पर कंट्रोल रखती हैं, कितना पैसा कमाती हैं और मीडिया उन्हें कितना कवर करता है। मैगज़ीन ने जर्मन चांसलर मार्केल को उनके आर्थिक सुधारों के हिसाब से नंबर वन रैंक पर रखा है। वहीं, हिलेरी क्लिंटन को विकिलीक्स के खुलासों के बाद पैदा हुए हालात को अच्छे से संभालने के लिए दूसरे स्थान पर रखा गया। टॉप फाइव में बिल गेट्स की पत्नी और बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की को-फाउंडर मेंलिंडा गेट्स भी शामिल हैं। वहीं, साल 2010 में टॉप पर रहीं मिशेल ओबामा को 7वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में कुछ नए चेहरों की भी एंट्री हुई है, जिनमें जेनिफर लोपेज और ऐपल के फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवल जॉब्स शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

*