2 SEP 2017 शनिवार को सूर्य-चंद्रमा सौभाग्य योग

2 SEP 2017 शनिवार को चंद्रमा उत्तराषाढ़ और श्रवण नक्षत्र में रहेगा। इन दो नक्षत्रों में चंद्रमा होने से क्रमश: राक्षस और स्थिर नाम के योग बन रहे हैं। राक्षस योग अशुभ और स्थिर योग शुभ माना जाता है। शनिवार का सूर्योदय राक्षस नाम के अशुभ योग में ही होगा। ये योग सुबह लगभग 10 बजे तक रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा आने से स्थिर नाम का शुभ योग रहेगा। इसके अलावा, सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से शोभन नाम का शुभ योग बना रही है। शोभन योग के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। स्थिर और शोभन योग के प्रभाव से धन लाभ और रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। ये दोनों योग रात तक बने रहेंगे। कर्क राशि में गुरु है। सिंह राशि में सूर्य और शुक्र हैं। कन्या राशि में बुध और राहु हैं। तुला राशि में शनि है। मंगल वृश्चिक राशि में हैं। चंद्रमा मकर राशि में हैं और केतु मीन राशि में हैं।

www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal & Daily Newspaper) CS JOSHI- EDITOR;
2 SEP 2017 शनिवार को सूर्य-चंद्रमा सौभाग्य योग बना रहे हैं। इसका फायदा मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को होगा। इस शुभ योग के प्रभाव से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। लव लाइफ और सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं शनिवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसका असर वृष, कर्क, कन्या और मकर राशि वालों पर रहेगा। ये 4 राशि वाले संभलकर रहें।
मेष – -रुका हुआ पैसा मिलेगा। अचानक फायदा हो सकता है। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। अपने कामकाज और कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। दिन में कई बार आपका ध्यान सेहत या अपने पहनावे की ओर जा सकता है। जो भी काम आप कई दिनों से टालते आ रहे हैं, उसे निपटा लें। कुछ खास लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। कोई पुराना विवाद भी सुलझ सकता है। नई शुरुआत करने में भी सफल हो सकते हैं। सलाह या मदद के लिए कुछ लोग आपसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।
वृष – -आप काफी सक्रिय और व्यस्त हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। छोटे-मोटे सौदे आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। किसी की गुप्त बात या कोई राज आपको पता चल सकता है। आज मिलने वाले पैसों को आने वाले समय के लिए बचा कर रखें। आपके लिए अच्छा रहेगा। आप व्यावहारिक रहेंगे और चतुरता से काम लेंगे। आप कोई नई चीज भी सीख सकते हैं। नया काम भी शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं। फोन पर बातचीत के जरिए ही कोई बड़ा सौदा निपटाने में आपको सफलता मिल सकती है। भाइयों से भी मदद मिलने के योग बन रहे हैं।
मिथुन – -कामकाज ज्यादा हो सकता है। आज आप नौकरी या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं या ऐसा ही मन बना सकते हैं। नए अनुभव भी होंगे। मन की बातें सुनें। अपने वादे पूरे करने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात भी हो सकती है। बिजनेस और नौकरी के बड़े मामलों पर कुछ फैसले हो सकते हैं या प्लानिंग बन सकती हैं। पैसों की स्थिति में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं। आमदनी बढ़ाने और खर्चों में कटौती करने पर विचार कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लेन-देन के मामले निपट सकते हैं। नौकरी में बदलाव और पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। परिवार और समाज में आपकी तारीफ हो सकती है।
कर्क – -कुछ नया और ज्यादा करने की सोच सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम करने की कोई योजना आज बना सकते हैं। रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन अच्छा हो सकता है। प्रेमी या दोस्तों के साथ भी संबंधों में सुधार के लिए आप कोशिश करें। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दूसरों की तारीफ कर सकते हैं। कर्मचारियों पर नजर रखें। अपनी चीजें भी संभालकर रखें। विद्वानों का साथ मिल सकता है। पत्नी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। खान-पान पर कंट्रोल जरूरी है।
सिंह – -मेहनत से आगे बढ़ने में सफल हो सकते हैं। नए काम करने का मन बनेगा। कुछ बड़ी जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती हैं। आप जिस काम पर पूरा ध्यान लगाएंगे उसमें सफल हो सकते हैं। कुछ अच्छे मौके भी आपके सामने आ सकते हैं। रोजगार की जरूरत है, तो कोशिश करें, जरूरी लोगों से मिलें। आपको आगे का रास्ता भी मिल जाएगा। कर्ज या लोन लेने का मन है तो ये इच्छा भी पूरी हो सकती है। रुके हुए काम निपट जाएंगे। पुरानी परेशानियां सुलझ सकती हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। व्यापारिक फैसले सोच-समझकर लें। कोई बड़ा फायदा भी होने के योग बन रहे हैं। बीमार लोगों की सेहत में थोड़ा सुधार हो सकता है। परिवार के काम पर ध्यान दें।
कन्या – -स्थान में बदलाव संबंधी कोई प्लान बन सकता है या ऐसी कोई बात भी आपके सामने आ सकती है। यह भी हो सकता है कि पढ़ाई या कामकाज के सिलसिले में आपको कहीं बाहर जाना पड़े। आसपास के लोग आपको बहुत गंभीरता से ले सकते हैं। आप अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। साथ के कुछ लोगों की मदद भी मिलने के योग हैं। आपसी तालमेल बढ़ सकता है। परिवार से सहयोग कम ही मिल पाएगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
तुला – -पुरानी परेशानियां खत्म होने के योग बन रहे हैं। गोचर कुंडली के तीसरे घर में चंद्रमा होने से आप बहुत से मामलों में लकी भी हो सकते हैं। आज आप साथ वालों की मदद करके भी खुद आगे बढ़ सकेंगे। बिजनेस और नौकरी में नए आइडिया मिल सकते हैं। आपका एनर्जी लेवल थोड़ा बढ़ सकता है। मन में उदारता हो सकती है। घर-परिवार से जुड़े मामले निपटाने में समय बीत सकता है। परिवार में कोई मामला या कोई काम बहुत समय से अटका पड़ा है, तो आज आप उसे सुलझाने की पहल भी कर सकते हैं। आप कोशिश करेंगे, तो सफल हो सकते हैं। परिस्थितियों से लड़ने की ताकत रहेगी। भाई-बहनों से संबंध अच्छे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
वृश्चिक – -करियर के मामले में दिन अच्छा हो सकता है। सेविंग और धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में भी आपका समय अच्छा कहा जा सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे और बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। ऑफिस और बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए कुछ लोगों से सलाह मिल सकती है। समय पर मदद मिलने के भी योग हैं। धन लाभ भी हो सकता है। मीठा और तहजीब से बोलकर अपने काम पूरे करवा लेंगे। किसी खास इंसान से अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं। खुले अंदाज में भी बातें कर सकते हैं। जिन लोगों से कुछ अनबन चल रही है उनसे संबंध सुधर सकते हैं। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। रोमांस भी होगा। आपके कामों की तारीफ हो सकती है। अधूरे काम समय पर पूरे होने से संतोष मिल सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के लोगों से समय पर मदद मिलेगी।
धनु – पॉजिटिव -भविष्य को लेकर कई तरह की बातें और प्लानिंग हो सकती है। चंद्रमा की स्थिति से आपके कुछ जरूरी काम भी पूरे हो सकते हैं। अचानक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। पार्टनर भी आपकी मदद करेगा तो धन लाभ हो सकता है। पुराना कर्जा आज खत्म हो सकता है। अपने पैसों की स्थिति साफ करें। फालतू खर्चों पर कंट्रोल कर सकते हैं। नए इनकम सोर्स मिलने के भी योग बन रहे हैं। कोई पार्टटाइम काम मिलने की संभावना भी बन रही है। महंगी चीजों की खरीददारी भी हो सकती है। पड़ोसियों और भाइयों के साथ बातचीत होगी। किसी खास मामले में विचार-विमर्श हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग हैं। दूसरों की मदद भी करेंगे और उनसे आपको संतोष मिलेगा। संतान के लिए समय निकालें।
मकर – -परेशानियों से निपटने के लिए नए सिरे से कोशिश करेंगे। आपके काम साथ के लोगों को भी अच्छे लगेंगे। ऑफिस में मेहनत का फल मिल सकता है। किसी मददगार इंसान से भी मुलाकात हो सकती है। दोस्तों से फायदा होने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। नया व्हीकल या मोबाइल खरीदने का भी मन बना सकते हैं। पैसों और सेविंग के मामले में दूर स्थान के किसी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। निवेश या खर्चे को लेकर भी बातचीत हो सकती है।
कुंभ – ऑफिस और घर-परिवार की टेंशन कम हो सकती है। समझदारी के दम पर आप समस्याओं का समाधान निकालने में सफल हो सकते हैं। चंद्रमा के प्रभाव से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। साथ काम करने वाले लोग और परिवार वाले भी आपकी मदद कर सकते हैं। काम का बोझ भी आज कम हो सकता है। कामकाज के तरीको में बदलाव करने से फायदा हो सकता है। दूसरों की मदद भी कर सकते हैं। घर में मरम्मत या सुधार का काम हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। आमदनी बढ़ने के भी योग हैं।
मीन – -रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। मकान की समस्या खत्म हो सकती है। चंद्रमा की स्थिति से परेशानियां खत्म हो सकती है। गोचर कुंडली के दसवें भाव का चंद्रमा आपके लिए अच्छा हो सकता है। सितारों की स्थिति आपके लिए खास हो सकती है। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात भी हो सकती है। आप सक्रिय रहेंगे। प्रतियोगिता जैसी स्थिति भी आज बन सकती है। कुछ नए लोग भी आपसे जुड़ सकते हैं। आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको कोई जरूरी बातें भी पता चल सकती हैं।
सामाजिक कार्यों एवं संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी. किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें. राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्तता का रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक हो सकता है. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी. आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा. कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है. बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओ व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा. आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वन्चित कर सकता है. परिजनों की बातो का बुरा न माने. जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *