विधानसभा उपचुनाव लडने हेतु विजय बहुगुणा के लिए भाजपा विधायक द्वारा सीट खाली करवाने में भाजपा के ही नेता ने मदद की;;;शीघ्र पढिये एक्‍सक्‍लूसिव आलेख/ / 12 महादान दिलाएंगे सूर्यग्रहण का पूरा लाभ. सूर्य की काली छाया भी परेशान नहीं करेगी और आसुरी शक्तियों का भी नाश होगा. आने वाला सूर्यग्रहण जीवन संवार देगा/ / 17 मई को गुरु का वृषभ राशि में प्रवेश हो रहा है. और इसके कारण होंगे कई बदलाव, कुछ अच्‍छे तो कुछ बुरे… / / उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 28 मई से शुरू होगा। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार को यहां हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्य सचिव एके जैन ने इसकी जानकारी दी। / उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता एन डी तिवारी को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाते हुए पूछा है कि वह दो दिन के अंदर बताएं कि डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देंगे या नहीं। वह जबतक जवाब नहीं देते तब तक उनके विदेश दौरे पर भी रोक लगा दी गई है। अब तिवारी अगले दो दिन तक देश से बाहर नहीं जा सकते। / उत्‍तराखण्‍ड का सबसे ज्‍यादा पढा जाने वाला न्‍यूज पोर्टल -उत्तराखंडी राज्य में छोटे छोटे शहरों से इतर ग्रामीण छेत्रों में इन्टरनेट के प्रति जागरूकता दिखाई दे रही है, मोबाइल क्रांति के द्वारा अब दूर-२ गावो में भी लोग इन्टरनेट से जुड़े हुए है और लोगो की जागरूकता काफी बड़ी हुयी है! भविष्य में 4G के पूरे तरह आने पर इन्टरनेट के प्रति रुझान और भी बढेगा! पहले इन्टरनेट पर केवल अंग्रेजी में ही लोग लिख या पड़ पाते थे, लेकिन यूनिकोड के आने से कई भाषाओ को भी हम आज अपनी बात इन्टरनेट पर लिख सकते है! हिमालयायूके डॉट ओआरजी न्‍यूज पोर्टल पहाड की समस्‍याओं को सत्‍ता के गलियारों तक लाने में कामयाब हो रहा है, आपके क्षेत्र में या आपके द्वारा देखी गयी कोई आंखों देखी या कानो सुनी है, हमें भेजे, हम उसे प्रकाशित करेगे, और आपको न्‍यूज पोर्टल से जोडेगे तथा आपका आईकार्ड भी बनाया जायेगा, सम्‍पर्क करें; www.himalauauk.org (Newsportal) CS JOSHI- Editor mail: csjoshi_editor@yahoo.in, himalayauk@gmail.com / रुड़की। प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा 12 मई को रुड़की आ रहे हैं। / ऋषिकेश। तीर्थनगरी स्थित निर्मल आश्रम अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन शिशुओं को जन्म दिया। / 13 मई को मुख्‍यमंत्री विजय बहुगुणा दो माह पूरे करने जा रहे हैं, दो माह में वह 28 दिन दिल्‍ली गये/ /

पश्चिम बंगाल में जनता द्वारा लिखी गई इबारत के मायने?

mamta banerji showing symbol of victor

mamta banerji showing symbol of victor

अम्‍बाला से निर्मला रानी

पश्चिम बंगाल में गत् दिनों स्थानीय निकायों के चुनावों के नतीजे घोषित हो चुके हैं जैसी कि  अपेक्षा की जा रही थी, राज्य के अधिकांश नगर निगमों पर ममता बैनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है। यहां तक कि कोलकाता महानगर निगम के चुनाव  में भी तृणमूल कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। हालांकि राजनैतिक पंडित पश्चिम बंगाल की सियासी फिजा को देखकर इस बात का अंदाज तो लगा रहे थे कि चुनाव परिणामों का झुकाव ममता बैनर्जी के पक्ष में रहेगा। परंतु उन्हें ऐसा अंदाज नहीं था कि वामपंथी उम्मीद से भी ज्‍यादा खराब प्रदर्शन क रेंगे। और राज्य में अकेले चुनाव लडने की रणनीति पर चलने की कोशिश करने वाली कांग्रेस तो गोया कई जगहों पर मुकाबले से भी बाहर दिखाई देगी। गौर तलब है कि केंद्र सरकार में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की सहयोगी पार्टी होने के बावजूद तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में अपने अकेले दम पर चुनाव लडने का निर्णय लिया था। जबकि कांग्रेस पाटी ने भी राज्य के निकायों की अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवार भी खडे किए थे। इस प्रकार पश्चिम बंगाल में अधिकांशतः त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बनी हुई थी जिसमें आखिरकार तृणमूल कांग्रेस ने ही बाजी मारी।

पश्चिम बंगाल के स्थानीय निकायों के चुनाव परिणाम आ जाने के बाद अब राजनैतिक हलकों म तरह-तरह की कयास आराईयां शुरु हो गई हैं। सवाल उठने लगे हैं कि गत् तीन दशकों से राज्य विधानसभा पर निंतर अपना लाल परचम लहराने वाला वामपंथी दल 2॰11 के निर्धारित विधानसभा चुनावों के बाद क्या अब पश्चिम बंगाल के राजनैतिक क्षितिज से अपनी बिदाई लेने वाला है? सोनिया व राहुल के कांग्रेस पार्टी के ‘एकला चलो’ के अभियान पर भी क्या पश्चिम बंगाल में अब ब्रेक लगने वाली है? दिल्ली दरबार की राजनीति में ममता बैनर्जी को अपने पीछे रखकर संप्रग सरकार चलाने वाली कांग्रेस पार्टी क्या पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी की पिछलग्गू बनी रहकर ही वहां अपने राजनैतिक अस्तित्व को बचा सकेगी?और पश्चिम बंगाल की राजनीति में आने वाला समय क्या अब ममता बैनर्जी का होगा? और एक सवाल यह भी कि अगले एक वर्ष में वामपंथी अपने इस ढहते हुए किले को बचाने के लिए आखिर अब क्या कोशिश करेंगे? और अपनी इन कोशिशों में वे कितने कामयाब हो सकेंगे। एक और यक्ष प्रश्‍न पश्चिम बंगाल के स्थानीय निकायों के चुनाव परिणाम आ जाने के बाद यह भी खडा हो रहा है कि गत् तीन दशकों तक वामपंथी विचारधारा से सराबोर राज्य की जनता का ‘वामपंथी सुरूर’ क्या अब टूट रहा है और यदि ऐसा है तो यह जनता वामपंथ के बदल स्वरूप में आखिर ममता बैनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को कैसे और क्योंकर देख रही है।

जहां तक पश्चिम बंगाल से वामपंथ की बिदाई की बात है तो ममता बैनर्जी अथवा राजनैतिक समीक्षक जो भी अंदाज लगा रहे हों परंतु वाम नेताओं का यही मानना है कि राज्य की जनता के लिए वे इतना कुछ नहीं कर पाए जितना कि जनता उनसे अपेक्षा रखती थी। वे 2॰11 के विधानसभा चुनाव से पूर्व अवश्य इस बात की कोशिश करेंगे कि वे मात्र इस एक वर्ष में यह देखें कि किन कारणों के चलते जनता उनसे दूर होती जा रही है तथा उन्हें पुनः अपने विश्वास में कैसे लिया जाए। स्थानीय निकायों के चुनावों में हुए पार्टी प्रदर्शन को हालांकि वाम नेता अपने लिए खतरे की घंटी जरूर स्वीकार कर रहे हैं। परंतु साथ-साथ उनका यह भी कहना है कि पार्टी ने कई चुनाव क्षेत्रों में 2॰॰9 में हुए संसदीय चुनावों से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। अर्थात् वामपंथ की स्थिति सुधरनी शुरु हो चुकी है। रहा सवाल कांग्रेस व तृणमूल के बीच रिश्तों का तथा इन रिश्तों के बीच पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी के अपने अकेले अस्तित्व का, तो इस विषय पर कांग्रेस पार्टी अवश्य पसोपेश में पडती दिखाई दे रही है। गत् कई वर्षों से यह देखा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश व बिहार तथा अब पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में अपने अकेले दमखम पर चुनाव लडने की रणनीति पर काम करती रही है। उत्तर प्रदेश में हालांकि इस रणनीति के सकारात्मक परिणाम जरूर मिले। परंतु बिहार में

अपेक्षाकृत कम। परंतु पश्चिम बंगाल के इन ताजतरीन स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों ने तो गोया कांग्रेस की ‘एकला चलो’ की रणनीति पर सवालिया निशान ही खडा कर दिया। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि 2॰11के विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में चुनावी परिदृश्य आखिर क्या होगा? एक बार फिर राज्य में इसी प्रकार का त्रिकोणीय मुकाबला होगा या कांग्रेस पार्टी अपनी ही गोद में पाली-पोसी नेत्री ममता बैनर्जी द्वारा गठित तृणमूल कांग्रेस के पीछे चलकर तथा उनकी शर्तों,उनके रहमोकर्म व उन्हीं के द्वारा तय की गई सीटों को लेकर अपने अस्तित्व को पश्चिम बंगाल में कायम रखने के लिए मजबूर होगी?

इस विषय पर हालांकि किसी निर्णय पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी परंतु इतना जरूर है कि स्थानीय निकायों के चुनाव परिणाम आने के बाद जिस प्रकार राज्य कांग्रेस अध्यक्ष एवं वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने ममता बैनर्जी को उनकी जीत हेतु बधाई दी है तथा ममता बैनर्जी ने भी भविष्य में कांग्रेस के साथ चलने की संभावना से इंकार नहीं किया है उससे अभी से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संभवतः2॰11 के चुनाव में कांग्रेस को टी एम सी की शर्तों पर ही पश्चिम बंगाल में अपने अस्तित्व को बचाए रखना होगा। और निश्चित रूप से यह स्थिति वामपंथी दलों के लिए और अधिक चुनौतिपूर्ण साबित हो सकती है। कहा जा सकता है कि कांग्रेस  पार्टी कम से कम बंगाल में तो जरूर अपने ’एकला चलो’ के मिशन पर एक बार पुनर्विचार करने की स्थिति में पहुंच चुकी है। कांग्रेस निश्चित रूप से इस समय देश का सबसे बडा राजनैतिक दल है। परंतु इस विशल भारत वर्ष के अनेक राज्यों की अपनी अलग-अलग प्रकार की समस्याएं हैं तथा राज्य के लोगों के भी अलग-अलग तरह के मिजाज। इन क्षेत्रीय व स्थानीय समस्याओं को तथा क्षेत्र की जनता की नंबर को भी उसी राज्य के प्रतिनिधि नेतागण कहीं अधिक बेहतर समझते हैं। इस समय लगभग पूरे देश का अधिकांश मतदाताअपने राज्य से जुडी समस्याओं, उसके विकास तथा उत्थान की बातों को सुनने में ज्यादा दिलचस्पी लेता दिखाई दे रहा है। अर्थात् क्षेत्रीय समस्याएं राष्ट्रीय सोच व समस्याओं पर हावी होती जा रही हैं। लिहाज ऐसे में क्षेत्रीय राजनीति करने वालों तथा सीमित क्षेत्रीय सोच रखने वाले नेताओं की पौबारह होती जा रही है। जाहिर है ऐसे में क्या कांग्रेस तो क्या भारतीय जनता पार्टी अथवा वामपंथी दल इन सभी पर क्षेत्रीयता के बादल मंडराते साफ नजर आ रहे हैं।

ममता बैनर्जी ने निश्चित रूप से  कांग्रेस पार्टी के सदस्य व नेत्री के रूप में वामपंथियों के समक्ष कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त संघर्ष किया है तथा राज्य में कांग्रेस को *ांदा रखे रहने में अपना पूरा योगदान दिया। परंतु राजीव गांधी के समय में जब उन्हें यह आभास होने लगा कि राष्ट्रीय राजनीति को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी अब वामपंथियों की ओर झुकने लगी है तथा भाजपा को रोकने के लिए वामपंथियों से हाथ मिलाने की तैयारी कर रही है उसी समय राजीव गांधी की हत्या के पश्चात ममता बेनर्जी ने कांग्रेस पार्टी से अपना नाता तोड लिया और 1997 में अपनी अलग पार्टी गठित कर ली। ममता का यह मानना है चूंकि कांग्रेस व वामपंथी दो अलग-अलग विचारधाराएं हैं अतः यह दोनों साथ-साथ नहीं चल सकते। परंतु ममता बैनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी के बीच केंद्र सरकार के लिए हुए गठबंधन के समय अपने इस वचन को नजर अंदांज कर दिया था। जाहिर है यहां ममता ने अपनी दोहरी राजनैतिक सोच का परिचय दिया।

वामपंथियों को नुकसान पहुंचने का एक और कारण यह भी रहा है कि वामपंथी आमतौर पर गरीबों, किसानों, श्रमिकों, कर्मचारियों,कामगारों व दिहाडीदारों के पक्ष में बोलते न*ार आते हैं। परंतु सत्ता में आने के बाद सत्ता की मजबूरियों ने तथा देश के विकास के साथ-साथ राज्य के भी कदमताल करने की मजबूरियों ने पश्चिम बंगाल की वामपंथी सरकार के समक्ष लगभग धर्मसंकट सा खडा कर दिया। अर्थात् यदि सरकार विकास की बात करे तो वह पूंजीवाद व उद्योगपतियों की समर्थक नजार आने लगती है। ऐसे मे सिंगूर जैसी घटना होने पर किसानों व मजादूरों के पक्ष में जहां वामपंथी खडे नजार आते थे वहां ममता की टी एम सी खडी दिखाई दी। तो दूसरी ओर वामपंथी सरकार के पहरेदार के रूप में सशस्त्र बंगाल पुलिस। ऐसे में वामपंथी मिजाज रखने वाली बंगाली जनता ने वामपंथी दलों के बजाए ममता बैनर्जी को  अपने पक्ष में संघर्ष करते पाया। राज्य के स्थानीय निकायों के चुनाव परिणाम में सिंगूर व नंदीग्राम जैसी घटनाओं की छाया भी साफ देखी जा सकती है। कुल मिलाकर राज्य की जनता ने स्थानीय निकायों के चुनाव परिणामों के माध्यम से राज्य की भविष्य की राजनीति के मस्तक पर जो इबारत लिखी है उसके मद्देनजर इन परिणामों को पश्चिम बंगाल राज्य का सेमिफाईनल चुनाव माना जा रहा है। इबारत की बाकी तफसील 2॰11 के फाईनल चुनावों में और भी स्पष्ट हो जाएगी।

Short URL: http://himalayauk.org/?p=10098

Posted by on Jun 3 2010. Filed under विविध. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

Featured Links

    Search Archive

    Search by Date
    Search by Category
    Search with Google

    Photo Gallery

    Log in | Designed by One India Net

    Visitor No