शनि का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन ;21 जून17

किस्मत के सितारे पलट देगी # शनि का 2017 में सबसे बड़ा राशि परिवर्तन 21 जून दिन बुधवार को सुबह 04 बजकर 28 मिनट पर होगा। वक्री शनि वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। राशि में प्रवेश करते ही कई राशियों पर शनि की कुदृष्टि रहेगी। विशेषतौर पर 26 अक्तूबर तक का समय मेष, वृश्चिक एंव सिंह राशि वाले जातकों के लिए अधिक कष्टदायक है। अन्य राशियों पर अलग-अलग असर पड़ेगा।
शनि के राशि परिवर्तन की तारीख को लेकर पंचांग भेद भी हैं। कुछ पंचांग के अनुसार राशि परिवर्तन 21 जून को हो जाएगा। इस महीने 23 जून से शनि राशि बदल रहा है। वक्री शनि धनु से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। वृश्चिक राशि में शनि 25 अक्टूबर तक रहेगा। इस तारीख के संबंध में भी पंचांग भेद हैं।
साल 2017 में 26 जनवरी को शनि देव रात के 9 बजकर 34 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकल कर धनु राशि में प्रवेश किया। यहां शनि देव 20 जून तक रहेंगे और 21 जून को फिर से वक्री होकर वे वृश्चिक राशि में लौट आएंगे। किंतु एस्ट्रोलॉजी के अनुसार गोचर का यह समय सभी राशियों को बड़े स्तर पर प्रभावित करेगा। लेकिन उन जातकों के ऊपर इसका सबसे अधिक प्रभाव होगा जिनकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या, अंतर्दशा या महादशा चल रही है। उन राशियों को इस गोचर के प्रभाव का कई गुणा अधिक प्रभाव हासिल होगा। लेकिन यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ होगा और किन्हें पड़ने वाली है शनिदेव से कड़ी मार, आगे जानिए राशि अनुसार। आगे बताया जा रहा शनि के गोचर का ज्योतिषी परिणाम आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। राशियों में सबसे पहली है मेष राशि, अगर आप इस राशि के जातक हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। शनि ग्रह का धनु में गोचर आपके कॅरियर के लिए तरक्की की संभावनाएं लाएगा। जॉब में प्रमोशन एवं कम मेहनत पर भी बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। जॉब के माध्यम से ही यात्रा हो सकती है।
ज्योतिर्विद पंडित कपिल जोशी के अनुसार 20 जून के बाग शनि ग्रह वक्री होने जा रहा है । इसका सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा । उन्होंने बताया कि 21 जून दिन बुधवार को सुबह 04 बजकर 28 मिन्ट पर वक्री शनि वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा । राशि में प्रवेश करते ही कई राशियों पर शनि की कुदृष्टि रहेगी ।
शनिदेव सूर्य के पुत्र हैं। सूर्य की पत्नि छाया के पुत्र होने के कारण इनका रंग काला है तथा यह हमेशा नीले वस्त्र धारण करते हैं। मनु, यमराज इनके भाई तथा यमुनाजी इनकी बहन हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि सूर्य से शत्रुता रखते हैं। बुध, शुक्र ग्रह शनि के मित्र हैं। गुरु से समभाव रखते हैं। सूर्य के अलावा चंद्र, मंगल से शनि शत्रुता का भाव रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है क्योंकि मनुष्यों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का दंड शनिदेव ही देते हैं। इसलिये अच्छे परिणामों के लिये शनिदेव की उपासना करे।

शनि धनु राशि में वक्री है, लेकिन 23 जून को शनि अपनी राशी बदलकर वृश्चिक राशि में वक्री हो जाएगा। ज्योतिष की नजर में यह जून 2017 का सबसे बड़ा परिवर्तन होगा। इसी परिवर्तन के चलते जानिए आना वाला समय आपके लिए और आपके परिवार के लोगों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि बिजनेस वालों के लिए भी यह अच्छा समय होगा। जो लोग कम्प्यूटर, क्म्यूनिकेशन, कॉस्मेटिक, फूड चेन, होटेल, रेस्त्रां जैसे व्यापार में हैं, उन्हें बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। मेष राशि के सभी जातकों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही प्रेम संबंधों और दाम्पत्य जीवन को भी सहनशीलता से चलाएं, साथी से बड़ी अनबन होने की संभावना है।
वृष राशि के वे जातक जो नौकरी करते हैं, उन्हें ऑफिस में अच्चा वातावरण मिलेगा। लेकिन किसी से बहस में ना पड़ें। अगर बिजनेस करते हैं, तो अधिक मुनाफा तो नहीं किंतु कोई नुकसान भी नहीं देखना पड़ेगा। शनि के गोचर के दौरान अपने खर्चों पर नियंत्रण अवश्य रखें।
वृष राशि अगर आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो शनि के इस गोचर के दौरान ऐसा ना करें। आगे से “ना” ही सुनने को मिलेगी। इस दौरान गलत खाद्य पदार्थ खाने से बचें, असंतुलित आहार का सेवन आपको महंगा पड़ सकता है।
मिथुन, यदि आप इस राशि के जातक हैं तो हम आपके लिए बेहतरीन खबर लेकर आए हैं। शनि के धनु राशि में प्रवेश करते ही आपके लिए जॉब संबंधी अच्छा समय आरंभ हो जाएगा। अगर ल6बे समय से आप बड़े पद की नौकरी के लिए कोशिश कर रहे थे, तो यह गोचर आपको सफलता दिला सकता है। इसलिए कोशिश जारी रखें… उच्च पद नहीं, तो कम से कम आपको आर्थिक प्रमोशन मिल जाएगा। लेकिन बिजनेस वालों के लिए यह गोचर संघर्ष लाएगा। माता-पिता का इस दौरान ध्यान रखें। अगर शादी नहीं हुई है, तो यह गोचर विवाह संयोग लाएगा। लेकिन शादीशुदा हैं तो इस दौरान जीवनसाथी के साथ ठंडे दिमाग से बात करें, छोटे-छोटे बड़ा रुख लेंगे, ऐसी बुरी संभावनाएं बन सकती हैं।
कर्क यदि आपकी चंद्र राशि कर्क है तो शनि ग्रह का यह गोचर आपके लिए अच्छा होगा। आपके दुश्मन इस बार आपसे डरेंगे। नौकरी में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। लेकिन बिजनेस करने वालों को कठिन परिश्रम करना होगा। बिना सोचे-समझे धन निवेश करने से सोच से परे नुकसान होगा।
अन्य राशियों की तरह ही शनि देव का यह गोचर सिंह राशि के जातकों को भी जॉब और व्यवसाय में तरक्की दिलाएगा। लेकिन यह तभी संभव होगा जब आप अपने से ऊपर के औदे के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा कर रखेंगे। आर्थिक स्थिति सही रहेगी, लेकिन घर से जुड़ी चीजों को खरीदने पर भारी खर्च होगा। इस दौरान आप धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मानसिक तनाव बढ़ेगा, इसलिए इस दौरान धैर्य बनाते हुए ही रिश्ते को आगे बढ़ाएं। अन्यथा यह रिश्ता कभी भी टूट सकता है।
कन्या राशि के वे जातक जो किसी एमएनसी कंपनी में जॉब करते हैं, उनके लिए यह गोचर उम्मीद से अधिक अवसर लाएगा। लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन भी इस दौरान हासिल हो सकता है। जो लोग होटल-रेस्त्रां जैसे बिजनेस में हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। इस गोचर के दौरान माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें, उनसे प्यार से बात करें। इस दौरान आपके जीवनसाथी क्रोधी रहेंगे, इसलिए यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपना आपा ना खोते हुए प्यार से सब मसले हल करें।

######

 इस वर्ष शनि पुन: वर्की होकर धनु से वापस वृश्चिक राशि में आ जाएगे और कुछ समय वृश्चिक में रहने के बाद वापस सक्रिय होते हुआ धनु में प्रवेश करेंगे शनि 21 जून 2017 को रात्रि 01.36 पर धनु से वक्री होकर वृश्चिक राशि में आएगे और फिर लगभग 4 माह बाद 26 अक्टूबर 2017 को पुन: धनु राशि में आ जाएगे।  अगर कुण्डली में शनि कमजोर हो और 6, 8, 12 में बैठा हो तो शनि जातक को निम्न प्रकार के फल प्रधान करता है। स्वास्थ्य में कमी, कार्य में अड़चन, कार्य में देरी, रोग मृत्यु, दीर्घायु, नपुंसकता, वृद्धावस्था, काला रंग, क्रोध, जिद्दी, विकलांगता एवं जीवन में संघर्ष परंतु वास्तव में शनि न्यायाधिश है जो प्रकृति में संतुलन पैदा करता है। वो हर प्राणी के साथ निष्पक्ष न्याय करते है और उसके कार्यों के अनुसार उसको फल प्रधान करते है। शनि ग्रह का वर्ण कृष्ण वर्ण है। शनि देव की गति बहुत धीमी है। क्योंकि शनि देव लगड़ाकर चलते है। शनि का वाहन कौआ है। शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी है। शनि तुला राशि में उच्च के और मेष राशि में नीचे के माने जाते है। सूर्य, मंगल, इनके परम शत्रु है। और शुक्र राहु बुध इनके परम मित्र चन्द्रमा, केतु, गुरु से सम है।

#

तुला राशि के जातक शनि के गोचर के बाद जॉब की वजह से कई यात्राएं करेंगे। इनमें से कोई एक यात्रा विदेश की भी होगी, ऐसी संभावना बन सकती है। स्यदि यात्रा ना भी हो, तो कुछ अवसर अवश्य प्राप्त होंगे। गोचर के दौरान आप स्वयं ही पैसा कमाने के लिए खूब परिश्रम करने वाले हैं, जिसमें सफलता आपके ही हाथ लगेगी। प्रेम जीवन में हैं तो यहां भी सब सही रहेगा। लेकिन अगर किसी साथी की तलाश में हैं तो यह समय इसके लिए भी शुभ रहेगा। ऐसी संभावना है कि आप किसी पारिवारिक व्यक्ति की ओर ही अपनी रुचि बना लें। इस दौरान आपका मानसिक तनाव काफी कम हो जाएगा।
जॉब करने वाले वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है। बहुत ज्यादा तो नहीं, किंतु थोड़े-बहुत अवसर मिल ही जाएंगे। सोना-चांदी, प्रंटिंग, पब्लिशिंग जैसे बिजनेस करने वाले लोग मुनाफा कमाएंगे। अगर आप शेयर बाजार में निएश करते हैं, तो आपको भी मुनाफा मिलेगा। नौकरी के चलते विदेश भी जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। स्कॉलरशिप मिल सकती है या फिर सरकार की ओर से किसी नई स्कीम का लुत्फ भी उठा सकते हैं। आर्थिक स्थिति सही रहेगी। भाई-बहन, पिता से पूरा सपोर्ट मिलेगा, किंतु माता का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। दाम्पत्य जीवन में बड़ा बदलाव नहीं आएगा। प्रेमी-प्रेमिका को खुश करने के लिए महंगे उपहार आपकी मदद कर सकते हैं।

थोड़ी भी लापरवाही आपकी किस्मत के सितारे पलट देगी
धनु राशि इसी राशि में शनि ग्रह का गोचर होने से जातकों को शुभ-अशुभ दोनों का अधिक प्रभाव मिलेगा। नौकरी की बात करें तो यहां आपको उच्च पद, मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस की तरफ से कई सुविधाएं प्राप्त हो सकती हैं। जैसा भी बिजनेस करते हों, यह गोचर आपको मुनाफा जरूर दिलाएगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल होगा। सपरिवार आप यात्रा के लिए जा सकते हैं। भाई-बहन एवं मित्रों का सपोर्ट बना रहेगा। इस दौरान आपको तो कार्यक्षेत्र से लाभ मिलेगा ही, आपसे अधिक लाभ आपके जीवनसाथी को प्राप्त होगा। प्रेम जीवन के लिए भी यह समय सर्वश्रेष्ठ है। कुल मिलाकर गोचर का यह समय धनु राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा होगा।
मकर राशि के जातक हैं तो आपके लिए भी नौकरी में अच्छा समय आएगा। नौकरी के चलते परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में भी मुनाफा होगा, किंतु कोई भी फैसला ध्यानपूर्वक लेना होगा। थोड़ी भी लापरवाही आपकी किस्मत के सितारे पलट देगी। आर्थिक हालात सही रहेंगे, लेकिन चिंता के बादल आपके दाम्पत्य जीवन के ऊपर मंडरा रहे हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद होंगे, अगर ठंडे दिमाग से समस्या हल करेंगे, तभी रिश्ता बच सकता है। इस दौरान अपनी और अपने साथी, दोनों की सेहत का ख्याल रखें।
कुंभ राशि के जातक का। नौकरी करते हैं तो प्रमोशन मिल सकता है। नया व्यापार आरंभ करने की सोच रहे हैंम तो यह समय अनुकूल रहेगा। शेयर बाजार में निवेश करने से बचें, भारी नुकसान होगा। छात्रों के लिए यह समय अच्छा है, मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति इस दौरान पहले से सही रहेगी। लेकिन परिवार से जुड़ेर खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। माता-पिता से स्नेह प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता ठीक-ठीक रहेगा। लेकिन अगर सिंगल हैं तो संभव है कि आपको अपने कार्यस्थल पर ही कोई पसंद आने लगे।
मीन राशि ; लंबे समय से कार्यक्षेत्र पर चल रही टेंशन का अंत होगा। नौकरी के चलते विदेश यात्रा कर सकते हैं। बिजनेस करते हैं, तो इसमें भी कुछ मुनाफा देखने को मिल सकता है। लेकिन बिजनेस संबंधी हर फैसला सावधानी के साथ करें। छात्रों के लिए यह समय अच्छा है। पैसा कमाने के लिए इस दौरान आप खूब मेहनत करेंगे, जिसका पूरा परिणाम आपको मिलेगा। घर परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। यह गोचर आपके लिए मौज-मस्ती लेकर आएगा। घर-जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा।

Himalaya Gaurav Uttrakhand (www.himalayauk.org) Leading Digital Newsportal & Daily Newspaper.

Pubish at Dehradun & Haridwar. Mob. 9412932030 Mail; csjoshi_editor@yahoo.in, himalayauk@gmail.com

Availble In; FB.Twitter, National Whatsup Groups, Mobile App., All Social Media.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *