24 फरवरी ; ग्रहों का राशि परिवर्तन;क्‍या असर होगा ?

24 फरवरी को 9 ग्रहों में से प्रमुख दो ग्रह शुक्र और बुध राशियां बदलेंगे। शुक्र धनु राशि से निकलकर अपने मित्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करेगा, वहीं बुध शनि की राशि कुंभ से निकल कर गुरु की राशि मीन में जाएगा। ग्रहों का ये राशि परिवर्तन 12 राशियों पर सीधा असर डालेगा,

रविवार, 24 फरवरी 2019 को सुबह 6.11 बजे बुध कुंभ राशि से निकलकर मीन में जाएगा। ये बृहस्पति की राशि है, जो बुध के लिए शत्रु राशि मानी गई है। वहीं, शुक्र रात 12.30 बजे ही शत्रु गुरु की राशि धनु से निकलकर मित्र शनि की राशि मकर में आ जाएगा। बुध 6 मार्च तक मीन में रहेगा, वहीं 6 मार्च से वक्री होकर फिर कुंभ में आ जाएगा, जहां से 28 मार्च तक वक्री रह कर कुंभ में फिर मार्गी होगा। 11 अप्रैल को बुध फिर मीन राशि में प्रवेश करेगा। वहीं शुक्र 21 मार्च तक मकर में रह कर फिर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।

बुध ग्रह इस बार 25 फरवरी, सोमवार को सुबह 8 बजकर 43 मिनट पर क .. बह 8 बजकर 43 मिनट पर कुंभ से मीन राशि में गोचर कर रहा है 
 

ग्रहों के गोचर का मनुष्‍य के जीवन पर व्‍यापक असर पड़ता है। वैदिक ज्‍योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। वैसे तो शुक्र को सदैव ही लाभकारी ग्रह माना गया और मगर कुछ ग्रहों के साथ इसके जुड़ने से विपरीत प्रभाव भी पड़ सकते हैं। शुक्र ग्रह 24 फरवरी को धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेगा। यह गोचर रात्रि में 12 बजकर 30 मिनट को होगा और 22 मार्च 2019 की सुबह 4 बजकर 48 मिनट तक शुक्र इसी राशि में रहेंगे। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का  राशि पर कैसा प्रभाव होगा

राशि पर पड़ेगा कैसा असर

मेष – विवादों का निपटारा होगा, लाभ हो सकता है, वाहन से कष्ट होगा। शुक्र आपकी राशि के 10वें भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव प्रफेशन से जुड़ा होता है। शुक्र के प्रभाव से आपको करियर में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का भी साथ मिल सकता है। जीवनसाथी से हर मामले में पूरा सहयोग मिलेगा। आप दोनों के बीच पुराने विवाद भी समाप्‍त होंगे।

वृष – शेयर से लाभ, नई योजना में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति और वैवाहिक जीवन में लाभ 

मिथुन – सम्पत्ति में वृद्धि होने के योग, मांगलिक कार्य भी होंगे। आय में भी वृद्धि हो सकती है 
 कर्क – सम्मान में वृद्धि होगी, शेयरादि से लाभ मिल सकता है। शुक्र आपकी राशि से 7वें भाव में संचार  करेंगे। यह भाव वैवाहिक जीवन का घर माना जाता है।  इस भाव में शुक्र के आने से आपके जीवन में शहनाई बज सकती है।  हो सकता है कि आपको थोड़ी-सी बाधाओं का भी सामना करना पड़े। 
 फैसले लेते वक्‍त थोड़ा-सा सावधान रहने की भी जरूरत है। 

सिंह – पदोन्नति और वाहन सुख मिलने के योग हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति रहें सावधान ; कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपकी छवि को खराब करने की कोशिश   कर सकते हैं। 

कन्या – व्यर्थ चिंता बढ़ सकती है, यात्रा आदि के योग भी रहेंगे। शुक्र आपकी राशि के 5वें भाव में गोचर करेगा। ..  इस वक्‍त स्थिति आपके अनुकूल होने वाली है।  इस वक्‍त आपको नए अवसर प्राप्‍त हो सकते हैं, जो कि आपके लिए जो कि आपके लिए प्रमोशन के मार्ग खोल सकते हैं।

तुला – खर्च बढ़ने के योग हैं, यात्रा से परेशानी उठानी पड़ सकती है। शुक्र ग्रह आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर करने जा रहा है। 
  इसके प्रभाव से मित्र के रूप में शत्रु और कार्यालय में सहयोगी  आपकी छवि को खराब करने का प्रयास कर सकते हैं।   ऐसे लोग आपके खिलाफ जाल बुन सकते हैं। 

वृश्चिक – समस्याओं का समाधान मिलेगा, पदोन्नति के योग बनेंगे। शुक्र आपके पराक्रम क्षेत्र यानी तीसरे भाव भाव में गोचर करेगा 
 करेगा। इस वक्‍त आपको अपने संबंधों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इस वक्‍त आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का भी सामना करना पड़  सकता है। 
 इस वक्‍त आप पार्टनर के साथ भी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।  

धनु – खर्च बढ़ सकते हैं, स्थानांतरण के योग बनेंगे। सुख मिलेगा। शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करने  जा रहा है। ऐसा होने से आपको आर्थिक तौर पर काफी लाभ हो सकता हैं।  इस वक्‍त आपको परिवार के मुद्दे बहुत ही शांति और सूझबूझ के साथ  निपटाने चाहिए। 
 

मकर – शुभ समाचार मिल सकते हैं, स्थानांतरण के योग हैं, आंखों में तकलीफ आ सकती है। शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा  है। आपका जीवन बहुत ही शानदार दौर से गुजरनेवाला वाला है। 
 

कुंभ – काम अधिक रहेगा, लाभ मिल सकता है, पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शनि आपकी राशि का स्‍वामी है और शुक्र आपकी  आपकी राशि के 12 वें भाव में संचार कर रहा है।  इस गोचर के बाद आपको हो सकता है   बिना कोई खास मेहनत किए कुछ बड़ा हाथ लग जाए।  लेकिन इससे बहुत ज्‍यादा खुश होने की बजाए इस दिशा में सोचना  शुरू कर दें कि इस स्थिति को बरकरार रखने के लिए क्‍या  प्रयास किए जाने जरूरी हैं। 
 

मीन – सम्मान बढ़ेगा, नया विचार या नई योजना लाभ दे सकती है। शुक्र का गोचर आपकी राशि के 11वें भाव में   हो रहा है।  वैदिक ज्‍योतिष में इस भाव को लाभ का घर माना जाता है। जो कि शुक्र के लिए लाभ का घर माना जा रहा है।  इस वक्‍त किसी बुजुर्ग की सलाह पर काम करके आप लाभ प्राप्‍त कर  आप लाभ प्राप्‍त कर सकते हैं।   साथ ही आर्थिक लाभ होने के भी संकेत मिल रहे हैं।  छोटे भाई बहन से कोई अच्‍छी खबर सुनने को मिल सकती है।  इस वक्‍त आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा रहने वाला है।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *