26oct से शनिग्रह का 2 साल के लिए महापरिवर्तन;बडा असर

शनिग्रह का 26 oct. से स्‍थान परिवर्तन- राशियो पर भारी असर #ग्रह मंडल की बड़ी घटना # शनि का शुभ-अशुभ प्रभाव खास मायने # राजनीति का कारक ग्रह शनि #  वृषभ और कन्या राशि पर फिर से शनि की ढैया का दौर आरंभ # मकर राशि वालों पर शनि की साढ़े साती आरंभ  #जो व्यक्ति बुरे वक्त में भी अच्छाई का दामन थामे रखता है, शनि उसका हाथ कभी नहीं छोड़ते # उसे अपनी छत्रछाया में सुरक्षित रखते हैं # 26 अक्टूबर से मेष, सिंह और तुला राशि पर से अपनी नजर फेर लेंगे   # तीनों राशियों को लंबे वक्त के बाद राहत तीनों राशियों के अच्छे दिन #26 अक्तूबर को शनि धनु राशि मे परिवर्तन कर रहें हैं और 24 जनवरी 2020 तक बने रहेंगे# इस बदलाव से 6 राशियों के किस्मत बुलंद होने और बाकी के 6 राशियां सतर्क रहें # शनि देव इन्सान के कर्मो के अनुसार ही फल देते है , शनि बुरे कर्मो का दंड अवश्‍य देते है।

www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal) 

मीन राशि को प्रमोशन,व्यापार वृद्धि, सम्मान मिलने का योग है। पारिवारिक जीवन एवं प्रेम संबंध के लिए सुखद फलदायी रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास लाभ देगा। नौकरी व्यवसाय में आय बढेगी। भाइयों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, प्रभाव में वृद्धि होगी। 

आप भी अपनी राशि पर पडने वाले प्रभाव को देखे, हिमालयायूके न्‍यूज पोर्टल लॉगऑन करें- और उपाय करे-

शनिग्रह 26 अक्टूबर से अगले दो साल के लिए अपना स्थान बदलने जा रहे हैं। शनि को ज्योतिष में न्याय, प्रजातंत्र, लोहा, ज्ञान, वैराग्य, राजयोग और राजनीति का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग घमंडी और दुराचारी होते हैं और जब उनकी राशि पर शनि की साढ़े साती और ढैया आती है तो शनिदेव उनके अहंकार और बुरे कर्मों का फल देते हैं। दूसरी ओर अच्छे व्यक्तियों को लाभ भी पहुंचाते हैं। वर्तमान में शनि वृश्चिक राशि में हैं, लेकिन अगले गुरुवार यानी 26 अक्टूबर को वे 24 महीने के लिए धनु राशि में चले जाएंगे। इसके चलते राशियों के जातकों पर पड़ने वाले प्रभाव में भी फेरबदल होगा। जहां तुला राशि से शनि की साढ़े साती और मेष तथा सिंह राशियों से शनि की ढैया समाप्त हो जाएगी, वहीं इस बदलाव से मकर राशि में शनि की साढ़े साती का प्रथम ढैया शुरू होगा।
26 अक्तूबर को शनि अपना घर बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष विद्वान इसे ग्रह मंडल की बड़ी घटना मानते हैं। वैसे तो नव ग्रह का अपना-अपना महत्व है, वह किसी न किसी रूप में जीवन को प्रभावित करते हैं लेकिन शनि का शुभ-अशुभ प्रभाव खास मायने रखता है। हनुमान जी को प्रसन्न कर शनि देव के हर वार से बचा जा सकता है।मंगलवार और शनिवार हनुमान जी के खास उपाय करने के लिए आदर्श दिन माने गए हैं। हनुमान जी के मंदिर में बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें, गुड़ और चने का भोग लगाएं। जीवन में आ रहे संकटों का नाश होगा।
जहां इन तीन राशियों को सौगात मिलने जा रही है, वही कुछ राशियों पर शनि की तिरछी नजर बरकरार हो जाएगी। 26 अक्टूबर से वृषभ और कन्या राशि पर फिर से शनि की ढैया का दौर आरंभ हो जाएगा और मकर राशि वालों पर शनि की साढ़े साती आरंभ होगी। राम नाम का जाप करने से शनि से संबंधित हर प्रकार के दोषों का प्रभाव कम होता है। तुलसी के पत्तों की माला हनुमान जी को पहनाएं।  जल में काले उड़द को प्रवाहित करके भी अपने शनि ग्रह को शांत किया जा सकता है। शनिदेव सबसे क्रूर ग्रह कहलाए जाते हैं। इनके प्रकोप से कोई भी व्यक्ति बच नही सकता क्योंकि शनि जिस किसी पर भी अपनी दृष्टि डालते हैं वहीं पर अकस्मात समस्याएं उत्पन्न कर देते हैं। 

वृश्चिक राशि से प्रभावित  मोदी और बीजेपी के लिए समय कठिन होने के ज्योतिषीय संकेत दे रहे हैं।

शनि एक ऐसा ग्रह है, जिसका नाम सुनते ही पापियों के पसीने छूट जाते हैं। दरसल शनि अच्छे के साथ अच्छे और बुरे के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। यह व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है की उसने शनि कृपा पाने लिए कैसे कर्म करने हैं। शनि समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं। जिस राशि पर साढ़ेसाती और ढ़ैय्या का प्रभाव होता है, उसे अनचाही परेशानियों से रू-ब-रू होना पड़ता है। जो व्यक्ति बुरे वक्त में भी अच्छाई का दामन थामे रखता है, शनि उसका हाथ कभी नहीं छोड़ते और उसे अपनी छत्रछाया में सुरक्षित रखते हैं। 26 अक्टूबर बृहस्पतिवार को शनि अपना घर बदलेंगे। वह वृश्चिक राशि को छोड़कर पुन: धनु राशि में प्रवेश करेंगे। वर्तमान समय में वह वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। अब वह 26 अक्टूबर से मेष, सिंह और तुला राशि पर से अपनी नजर फेर लेंगे। जिससे इन तीनों राशियों को लंबे वक्त के बाद राहत का अनुभव होगा। मेष और सिंह राशि पर ढाई साल से ढैय्या का जोर था, जो अब समाप्त हो जाएगा। अब इन तीनों राशियों के अच्छे दिन लौट आएंगे, धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। वृश्चिक राशि में शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण लाभदायक रहेगा वहीं, धनु राशि में मध्य चरण गृह क्लेश, शारीरिक, मानसिक कष्ट और रोजगार में उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मकर राशि का पहला चरण लाभदायक रह सकता है। वृषभ और कन्या राशि वालों के लिए शनि की ढैया कष्ट कारक साबित होगी। 

घर में शनि यंत्र की स्थापना करें व सभी पारिवारिक सदस्य मिलकर पूजन करें। प्रतिदिन यंत्र के आगे कड़वे तेल का दीपक अर्पित करें। शनि का प्रकोप शांत होगा।

बंदरों और काले कुत्तों को बूंदी के लड्डू खिलाने से प्रतिकुल होंगे शनि।
काले धागे को माला की तरह गले में पहनें, शुभ होंगे शनि।

किसी विद्वान से लाल चंदन की माला को अभिमंत्रित करवाकर गले में धारण करने से शनि दोष से मुक्ति मिलेगी।

रूद्राक्ष की माला से इन मंत्रों का जाप करेंगे तो शीघ्र लाभ होगा-
वैदिक मंत्र- ऊं शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:।

लघु मंत्र- ऊं ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:।
हनुमान मंत्र- श्री हनुमते नमः

हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर अपने मस्तक पर तिलक करें।

नदी के किनारे पीपल का पेड़ लगाये , शनिवार के दिन पीपल वृक्ष की जड़ पर तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाएँ। शनिवार को साबुत उडद किसी भिखारी को दान करें.या पक्षियों को ( कौए ) खाने के लिए डाले , अपना कर्म ठीक रखे तभी भाग्य आप का साथ देगा 

शनि देव का प्रचलित मंत….नीलांजनं समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्। छायामार्तण्ड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥
ऊँ शत्रोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोभिरत्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः।
ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।, छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।
शनि देव की शांति हेतु उपाय ,,,,, मंत्र जाप : ” ॐ प्राम प्रीम प्रौम सः शनये नमः ” –

राशियों पर असर 

  मेष राशि इस महीने शनि के इस गोचर से मेष राशि वाले हो सकतें हैं मालामाल। इनके किस्मत खुल जाएंगे क्योंकि इस राशि से शनि का अढ़ैया समाप्त होने जा रहा है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए थोड़ा कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है सचेत रहें। 26 अक्टूबर से शनि का प्रभाव आपके लिए अच्छे नही होंगे। कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार और निर्णय लेकर ही करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए शनिदेव का यह बदलाव लाभदायक होगा। 

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आय में वृद्धि उत्पन्न होगी। धनु राशि में शनि का प्रवेश से कर्क राशि वालों को कई सौगात मिलने वाले हैं। धन आय में कई मार्ग खुल सकते हैं। स्वयं का मकान, वाहन, भूमि खरीदने का अच्छे मौका आने वाला है हाथ से जाने न दें। मन मस्तिष्क में शांति महसूस होगी तनाव से छुटकारा मिलेगा। सेहत में सुधार होंगे, पुराने रिश्तों के सुधार होंगें।

सिंह राशि
शनि के बदलाव से सिंह राशि वालों को मिलने वाली हैं खुशियां। अभी तक आप पर शनि का दोष चल रहा था लेकिन 26 अक्टूबर से यह दोष समाप्त होकर जीवन मे खुशियां आने के कई अवसर हैं। तनाव कम होंगे परिवारिक एवं समाज में पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति होगी एवं वेतन में भी वृद्धि होंगे। व्यापार में विस्तार होंगे धन लाभ का ज्यादा योग बनेगें। संतान पक्ष से कोई परेशानी है तो वह भी दूर होंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस बदलाव से सतर्क रहना पड़ सकता है क्योंकि इस राशि पर 26 अक्टूबर से शनि का दोष हावी होने वाला है। सफलता पाने के लिए मेहनत अधिक करना होगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। शनिदोष को कम करने के लिए हर शनिवार को गरीबों को वस्त्र या अन्न दान करें, काले शिवलिंग पर दूध और गंगाजल अर्पित करें। किसी दिव्यांग व्यक्ति को भोजन करवाएं।
तुला राशि
तुला राशि वालों को 26 अक्टूबर से अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। पैसों की बचत होगी, धन आगमन के कई रास्ते खुलेंगे। नौकरी मिलेगा, वाहन सुख मिलेगा, व्यपार अच्छे होंगे, जमीन मकान खरीदने का अच्छे अवसर मिलेंगे। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
शनि के महापरिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। इन पर शनि के दोष अभी भी चल रहे हैं। हालांकि, अब उतना परेशानी नही होगी क्योंकि इस राशि पर शनि के उतरती साढ़े साती है। यात्रओं में विशेष ध्यान रखें। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। निवेश करने से पहले उसके अच्छे बुरे परिणामों पर विचार कर लें। सेहत पर ध्यान रखें बाहर के खान-पान से परहेज रखें तो अच्छा रहेगा।
धनु राशि
शनि धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं इसलिए इस राशि वालो को खास ध्यान रखना होगा शनि का दोष बनने वाला है। खासकर कट्टू वाणी और क्रोध पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें नियंत्रित गति में ही चलाएं। शनि दोष को कम करने के लिए हनुमान जी की पूजा अर्चना करते रहें। शनिवार को हनुमानजी को चमेली के तेल में चोला चढ़ाएं। प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी को मीठा पान अर्पित करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों होंगे शनि दोष इस महापरिवर्तन से। 26 अक्टूबर से शनि के बदलाव से अच्छे और बुरे दोनों होने वाले हैं। मकर राशि के स्वामी शनि देव होने के कारण मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। परोपकार काम करें तो शनि देव खुश रहंगे, गलत करने पर दंड के भागी बन सकते हैं शनिदेव से। किसी का बुरा न करें, सब के साथ अच्छा व्यवहार रखें और वाणी पर संयम रखें।
कुम्भ राशि
शनि देव के बदलाव से 26 अक्टूबर से कुंभ राशि वालों को खुलेंगे भाग्य। कुम्भ राशि के स्वामी शनिदेव हैं इसलिए शनि की विशेष कृपा होने वाली है। व्यापार, कारोबार, नौकरी पेशा में धन की वर्षा होने वाली है। रुका हुआ धन वापस आएंगे। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। नया मकान, नया वाहन, विवाह का योग बनेगा दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी और सुख समृद्धि में वृद्धि होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों को प्रसन्नता और खुशियां मिलेगी। 26 अक्टूबर से राशि परिवर्तन के कारण सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। तनाव मुक्त होकर रहेंगे मानसिक परेशानियां खत्म होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। परिजनों और जीवन साथी के संबंध में सुधार आएगा और मधुरता बनेगी। आर्थिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *