31 जनवरी को चंद्रग्रहण का राशियों पर प्रभाव

31 जनवरी बुधवार को माघ पूर्णिमा के दिन साल 2018 का पहला ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण माघ महीने की पूर्णिमा को पूरे भारत में दिखाई देगा। ग्रहण का सूतक सूर्योदय के साथ ही लग जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह ग्रहण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखें तो ग्रहण के समय चन्द्रमा का लाल रंग का दिखाई देना धरती पर क्षत्रियों (आधुनिक परिपेक्ष में सेना) को कष्ट देता है तथा धरती पर हिंसक घटनाओं व अग्नि-कांड के कारण जान-माल की हानि का सूचक होता है। यह ग्रहण कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ लोगों के लिए अशुभ साबित होगा। इसके अलावा इस चंद्र ग्रहण के दिन ही 176 साल बाद पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन चांद आम दिनों के मुकाबले बड़ा दिखाई देगा।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह चंद्रग्रहण अश्लेषा नक्षत्र तथा कर्क राशि में लग रहा है। अश्लेषा बुध का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से संबंधित राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। चूंकि प्रत्येक राशि पर ग्रहण का प्रभाव भिन्न-भिन्न होता है, इसलिए कुछ राशि वालों के लिए यह ग्रहण कष्टकारी हो सकता है, तो कुछ राशि के लोगों के लिए कल्याणकारी भी हो सकता है।

2018 का पहला चंद्रग्रहण भी पूर्णिमा के दिन ही दिखाई देगा। 31 जनवरी 2018 यानी माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को वर्ष 2018 का पहला खग्रास चन्द्र ग्रहण होगा। इस दिन पुरे 12 घंटों तक भगवान के दर्शन करना अशुभ माना जाएगा पूर्णिमा तिथि होने के कारण भगवान शिव और भगवान विष्णु की उपासना के लिए सुबह 8:28 तक का समय सही माना जा रहा है। ग्रहण के समय चन्द्रमा पर पड़ रही शुभ ग्रहों शुक्र और बुध की दृष्टि के कारण शेयर बाजार, सर्राफा (सोने-चांदी), आभूषण और कपड़े का काम करने वालों को लाभ होगा। इस ग्रहण का स्पर्श तो पुष्य नक्षत्र में होगा जो श्लेषा नक्षत्र में समाप्त होगा। इस प्रकार पुष्य एवं श्लेषा दोनों नक्षत्रो के जातकों को और कर्क राशि वालों को प्रभावित करेगा। HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND

भारतीय समय के अनुसार 31 जनवरी को शाम 6 बजकर 56 मिनट पर बन रही पूर्णिमा की पक्ष कुंडली को इस ग्रहण की कुंडली माना जाएगा जब चन्द्रमा पूर्ण रूप से ग्रसित दिखाई देगा और अंशात्मक गणना से वह ठीक सूर्य के समसप्तक होगा। ग्रहण के समय बनने वाली कुंडली में सिंह लग्न उदय हो रहा है। भारतीय ज्योर्तिविज्ञान परिषद के मुताबिक,पृथ्वी चंद्र ग्रहण के प्रभाव वाले क्षेत्र में 04 बजकर 22 मिनट में दाखिल होगी। दरअसल, इस दौरान पृथ्वी की एक आंशिक बाहरी छाया चंद्रमा पर पड़ेगी। आंशिक चंद्रगहण शाम 5 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण शाम 06:22 बजे से लेकर 07:38 बजे तक चलेगा। आंशिक चंद्रगहण 8 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा। चंद्रमा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह रात 9 बजकर 39 मिनट पर बाहर निकलेगा।
अनेक वैज्ञानिक शोधों से भी यह सिद्ध हो चुका है कि ग्रहण के समय मनुष्य की पाचन शक्ति बहुत शिथिल हो जाती है. ऐसे में यदि उनके पेट में दूषित अन्न या पानी चला जाएगा तो उनके बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है. जब ग्रहण शुरू हो उससे पहले भोजन ग्रहण कर लें. साथ ही दूध, दही और खाने के चीजों में दूर्वा या फिर तुलसी के पत्तों को डाल दें. जिससे इन वस्तुओं को ग्रहण का असर न पड़े. ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए.
मूर्ति छूना, भोजन तथा नदी में स्नान करना वर्जित माना जाता है। सूतक काल के समय किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। भोजन ग्रहण करने और पकाने से दूर रहना अच्छा माना जाता है। देवी देवताओं और तुलसी आदि को स्पर्श नहीं करना चाहिए। सूतक के दौरान गर्भवती स्त्री का घर से बाहर निकलना और ग्रहण देखना वर्जित माना जाता है। ये शिशु की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता क्योंकि इससे उसके अंगों को नुकसान पहुँच सकता है। ग्रहण के समय कभी भी पति-पत्नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए.
इसके अलावा नाख़ून काटना, बात कटवाना, निद्रा मैथुन आदि जैसी गतिविधियों से भी ग्रहण व् सूतक काल के समय परहेज करना चाहिए। माना जाता है इस काल में स्त्री प्रसंग से बचना चाहिए अन्यथा आंखों से संबंधित बिमारियों के होने का खतरा बना रहता है।
ग्रहण समाप्त होने के पश्चात् पुरे घर को गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए और सूतक काल प्रारंभ होने से पूर्व दूध, जल, दही, अचार आदि खान-पान की सभी चीजों में कुशा या तुलसी के पत्ते दाल देने चाहिए। माना जाता है ग्रहण के दौरान खान पान की सभी चीजें बेकार हो जाती है और वे खाने लायक नहीं रहती। ऐसा करने से आप ग्रहण समाप्त होने के बाद इन्हें पुनः खा सकते है।
31 जनवरी 2018 को पड़ने वाले चन्द्र ग्रहण का राशियों पर क्या प्रभाव होगा?
मेष: नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आजीविका से जुड़े सभी क्षेत्रों में लाभ होगा।
वृषभ: अचानक धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों और प्रियजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
मिथुन: धन की हानि हो सकती है। अधिक यात्रा करने की वजह से घर से दूर रहना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें, मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं।
कर्क: शारीरिक कष्ट से समस्या हो सकती है। गुप्त रोग होने की भी संभावना। वाहन सावधानी से चलाएं। तनाव मुक्त रहने के लिए स्वयं को अपने कार्य में व्यस्त रखें।
सिंह: बेवजह की बातों से मानसिक चिंता बढ़ सकती है, इसलिए व्यर्थ ही किसी बात का तनाव ना लें। धन हानि होने की संभावना है। कुटुंब परिवार में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है या सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है।
कन्या: अचानक धन लाभ होगा और विभिन्न प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद मिलेगा। साहस और परामक्रम में वृद्धि होगी। छोटी दूरी की यात्रा की संभावना है। भाई-बहन अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
तुला: शारीरिक विकारों से परेशानी बढ़ सकती है। किसी बात का भय बना रह सकता है। जीवन में संघर्ष बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक: किसी बात की चिंता करने से आप स्वयं को तनावग्रस्त महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें। पढ़ाई-लिखाई में अड़चनें आ सकती हैं।
धनु: विरोधियों से चुनौती मिल सकती है, वे कई तरह की समस्या उत्पन्न करेंगे। आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। किसी कानूनी मामले से परेशानी हो सकती है।
मकर: वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। बिजनेस पार्टनर के साथ भी किसी बात को लेकर टकराव या विवाद हो सकता है।
कुंभ: बेवजह यात्राएं करनी पड़ सकती है और इन यात्राओं से लाभ नहीं मिलेगा। धन हानि होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट और यौन जनित रोग से परेशानी हो सकती है।
मीन: किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अत्यधिक प्रयास करने होंगे। आय की तुलना में खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यों में विलंब होने से परेशानी होगी।
www.himalayauk.org (Himalaya Gaurav Uttrakhand) Bureau
Web & Print Media
Available in FB, Twitter & whatsup Groups & All Social Media
Mail; himalayauk@gmail.com Mob. 9412932030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *