आम_आदमी_पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

20160724_114600
देहरादून, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री #किशोर_उपाध्याय जी की उपस्थित में कांग्रेस प्रवक्ता #श्री_संजय_भट्ट के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी के नेता #श्री_प्रेम_सिंह_भंडारी के नेतृत्व में #आम_आदमी_पार्टी के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। #श्री_प्रेम_सिंह_भंडारी #आम_आदमी_पार्टी में #धर्मपुर_विधानसभा_प्रभारी और जिला_कोषाध्यक्ष_देहरादून के पद पर रहे, इनके साथ कोंग्रेस से जुड़ने वाले #श्री_मंजीत_कैंतुरा #ब्लॉक_संयोजक_रायपुर और #विधानसभा_प्रभारी_रायपुर के पद पर रहे हैं। www.himalayauk.org (Newsportal)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय ने पार्टी में शामिल होने पर श्री प्रेम सिंह भंडारी जी, श्री मनजीत कैंतुरा एवं उनके साथियों को फूल माला पहनाकर उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय के संगठनात्मक कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी तथा पार्टी अध्यक्षा मा0 श्रीमती सोनिया गांधी जी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए श्री भंडारी, श्री कैंतुरा ने अपने सहयोगियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस में शामिल होने पर श्री भंडारी, श्री मनजीत व उनके साथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह तथा उनके संगी सहयोगी जो धन और बाहुबल के दम पर कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना कर रहे हैं उनके ताबूत में पहली कील गाड़ने का काम उत्तराखण्ड की जनता करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस में शामिल होने पर श्री भंडारी, श्री कैंतुरा एवं उनके साथियों से अपेक्षा है कि वे श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं माननीय राहुल गांधी जी की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप उत्तराखण्ड में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्री प्रेम सिंह भंडारी जी, श्री मनजीत कैंतुरा, श्री विनोद रॉय, प्रदीप रॉय, राजेन्द्र प्रसाद मैंदुला, भीम सिंह रावत, राजकुमार गुप्ता, अभिषेक परमार, मनोज धस्माना, नवीन जोशी, नाज़िर खान, अब्बास अली, सुशिल बग्गा, दिनेश, एवं आम आदमी पार्टी के साथियों सहित 100 से अधिक कार्यकर्ता शामिल थे।
इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, शिल्पी अरोड़ा, मोहन काला, मदन लाल, प्रदेश कार्यक्रम समन्यवक श्री राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज चौहान, संयोजक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ श्री आकिल राना, प्रदेश सचिव गिरीश चंद्र पुनेडा, महेश जोशी व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *