‘भइया हरीश उत्तराखंड की क्या दुर्दशा कर रखेे है?’- अमित शाह

अमित शाह ने कहा# गोविंद बल्लभ पंत की भूमि  #ये गंगा यमुना की भूमि  #ये देवताओं की भूमि #उत्तराखंड सौतेली मां के हाथ में है  #देवभूमि की ये हालत देखकर अटल बिहारी वाजपेयी को सबसे ज्यादा दुख होता होगा #विकास की सूची में उत्तराखंड अब काफी पीछे  #जनता भाजपा की सरकार लाकर दिखाएगी तो भाजपा उत्तराखंड को देश का सबसे विकसित राज्य बनाएंगे #अमित शाह ने रावत सरकार में हुए घोटाले गिनावाए  #अजय भट्ट ने रैली के दौरान जनता को कुमाऊंनी भाषा में संबोधित किया #

#हरीश रावत के गढ में अमित शाह का शंखनाद#कुमाऊँ मंडल के अल्‍मोडा से बीजेपी का चुनावी शंखनाद  #अमित  शाह ने हरीश रावत सरकार को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि इस उखाड़ फेंकिए # www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal & Print Media) CS JOSHI

जिसके पास काला धन नहीं उसे नोट बंदी की चिंता नहीं: अमित शाह*

*अल्मोडा।*
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अल्मोड़ा के एसएसजे कैंपस पहुंचे। इस दौरान शाह को गदा भेंट की गई। मंच पर अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत माता के नारे के साथ अपना संबोधन शुरू किया। शाह ने मंच में आसीन भाजपा के सभी वरिष्ट नेताओं को धन्यवाद कहा। शाह ने कहा कि ये गोविंद बल्लभ पंत की भूमि है। ये गंगा यमुना की भूमि है। ये देवताओं की भूमि है। शाह ने कहा कि उत्तराखंड सौतेली मां के हाथ में है। देवभूमि की ये हालत देखकर अटल बिहारी वाजपेयी को सबसे ज्यादा दुख होता होगा।
विकास की सूची में उत्तराखंड अब काफी पीछे हो गया है। ईश्वर ने उत्तराखंड को कई धरोहरों से नवाजा है। लेकिन उत्तराखंड का विकास तभी नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत की सरकार के वक्त राज्य का विकास यूपी के समय में हुए विकास से बेहद कम है। भाजपा चाहती है कि दुनियाभर के पर्यटकों के लिए उत्तराखंड पसंदीदा राज्य बने। भाजपा चाहती है कि राज्य का औद्योगि‌क विकास हो। उन्होंने क‌हा कि अगर यहां की जनता भाजपा की सरकार लाकर दिखाएगी तो भाजपा उत्तराखंड को देश का सबसे विकसित राज्य बनाएंगे। अपने संबोधन में अमित शाह ने रावत सरकार में हुए घोटाले गिनावाए।
शाह ने कहा कि ‘भइया हरीश उत्तराखंड की क्या दुर्दशा कर रखेे है?’ शाह ने विधायकों की खरीद फरोख्त करते हुए किए गए स्टिंग को लेकर रावत पर हमला बोला। राहुल गांधी पर चुटकी ली। शाह ने कहा कि देश का विकास नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।
भाजपा चाहती है कि पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के काम आए। वन रैंक वन पेंशन मोदी जी की मेहरबानी है। कांग्रेस सरकार योजनाओं का पैसा गांव तक नहीं पहुंचा पा रही है। हम चाहते हैं कि हर हाथ को काम मिले। नेपाल की सीमा से पलायन कम हो। भाजपा के राज में सेना आतंकवादियों के घर में घुस कर आतंक का सफाया कर रही है। नोटबंदी के जरिये पीएम मोदी ने आतंकवाद, जाली नोटों के कारोबार, भ्रष्टाचार और कालेधन का सफाया ‌कर दिया है। हमारे नेता परेशान नहीं है, लेकिन नोटबंदी के बाद से मुलायम सिंह, मायावती, अरविंद केजरीवाल परेशान दिख रह हैं। जिसके पास काला धन नहीं उसे नोट बंदी की चिंता नहीं है। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने रैली के दौरान जनता को कुमाऊंनी भाषा में संबोधित किया। उन्होंने कहा‌ कि भाजपा को उत्तराखंड को बहुत प्यार और सम्मान मिला है।
इस दौरान मंच पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद भगत सिंह कोश्यारी, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, भुवन चंद्र खंडूरी, विजय बहुगुणा, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और सतपाल महाराज सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अल्‍मोडा, उत्‍तराखण्‍ड में अपने सम्‍बोधन में कहा कि नोटबंदी से आम जनता नहीं राहुल, माया, मुलायम और केजरीवाल परेशान हैं. उन्होंने कहा कि इससे आमजनता को नहीं बल्कि कालेधन वालों को चिंतित होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी से आमजनता की तुलना में कालेधन वालों को तीन हजार गुना परेशानी हो रहीे है. अमित शाह ने राहुल गांधी और हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा. अमित  शाह ने हरीश रावत सरकार को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि इस उखाड़ फेंकिए. वन रैंक वन पेंशन को लेकर राहुल गांधी पर बरसे.
शाह ने कहा कि कांग्रेस की तीन पीड़िया वन रैंक वन पेंशन नहीं कर पाई मादी जी ने इसे लागू कर दिया. पाकिस्तान पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि गोली का जवाब गोले से दिया जाता है.
अमित शाह अल्मोड़ा के एसएस जीना कैम्पस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया. इसके साथ ही आज कुमाऊँ मंडल में बीजेपी का चुनावी शंखनाद हो गया है. इसके साथ ही भाजपा की परिवर्तन यात्रा भी आज अल्मोड़ा पहुँच गई है.
अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में परिवर्तन कर हरीश रावत सरकार को उखाड़ फेंकिए और भाजपा की सरकार बनवाइए. नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत कीजिए.
वही दूसरी ओर
बागेश्वर जिले में कांडा क्षेत्र के दूरस्थ गांव खाती में भारतीय जनता पार्टी की कांडा कमस्यार सम्मान रैली हुई. रैली में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू मौजूद रहे. इस रैली के दौरान कईं लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की.
रैली में बडी संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद रही. इस रैली के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की परिर्वतन रैली का कार्यक्रम चल रहा है. रैली के दौरान देखने को मिल रहा है कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार के कार्यों से नाराज है. पहाड़ों से जनता का पलायन हो रहा है. इस सरकार ने जो वादे जनता से किये थे वे पूरे नहीं हुये हैं. प्रदेश का विकास ठप हो गया है. ऐसे में भाजपा एक सशक्त व समर्थ विकल्प के रूप में लोगों के सामने है. जाजू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा से कई लोग जुड़ रहे हैं. पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं और पार्टी दिन प्रति दिन मजबूत हो रही है.

 

विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा दुष्प्रचार का सहारा ;  मुख्यमंत्री के प्रवक्ता/मीडिया सलाहकार 

दिनांक 22 नवम्बर, 2016 मुख्यमंत्री के प्रवक्ता/मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अल्मोड़ा रैली को फ्लाॅप शो बताते हुए कहा कि ऐसा ही भाषण उन्होंने बिहार में चुनाव के दौरान दिया था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखण्ड में भी यही भाषण जनता को सुना रहे है। 

श्री कुमार ने कहा कि ऐसा नही लगा के केन्द्र में सत्तारूढ़ पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जनता से संवाद स्थापित कर रहा हो। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उसी भाषा, उसी शैली का प्रयोग कर वही पुराने आरोप सब जगह बोले जा रहे है, जो कि पहले भी वो बोल चुके है। भाजपा के ऊपर लगे संविधान व लोकतंत्र की हत्या के अलावा विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा दुष्प्रचार का सहारा ले रही है। 

वही भाजपा के नेताओं से श्री कुमार ने पूछा है कि ताबुत घोटाला, टैलीकाॅम घोटाला सहित सैकड़ो अन्य घोटालो के अलावा भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर लगे आरोपों पर भाजपा नेताओं को क्या कहना है। श्री कुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं की विश्वसनीयता तो बिलकुल समाप्त हो गई है, क्योंकि जिन लोगों को भाजपा घोटालो का सरताज, आपदा का हत्यारा कहती रही है, उनके लिए भाजपा नेताओं ने जनता से अब तक क्षमा नही मांगी है। उन्होंने कहा कि इन सबके लिए जनता उन्हें माफ नही करेगी और 2017 में भाजपा को सबक सिखाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *