मैनिफेस्टो मेंं सवर्णों के लिए क्या है? अमित शाह के सवाल पर भाजपा में सन्‍नाटा

होशंगाबाद से भोपाल लौटकर देर रात अमित शाह सीधे पार्टी दफ्तर पहुंचे और बैठक की। उनके साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। शाह ने दृष्टि पत्र समिति के संयोजक विक्रम वर्मा से पूछा कि मैनिफेस्टो मेंं सवर्णों के लिए क्या है? साथ ही वर्तमान जो घटनाक्रम चल रहे हैं, उसके लिए क्या प्रावधान किया है। इस पर वर्मा कोई जवाब नहीं दे पाए।

अमित शाह ने पूछा कि मैनिफेस्टो मेंं सवर्णों के लिए क्या है? दृष्टि पत्र समिति के संयोजक विक्रम वर्मा कोई जवाब नहीं दे पाए।

इस बीच शाह ने चुनाव प्रबंधन की समीक्षा करते हुए प्रदेश के नेताओं से कहा कि हर बूथ पर किसी न किसी नेता या स्कीम का कटआउट होना चाहिए, साथ ही पार्टी के नारे विशेषज्ञों से लिखवाएं। उन्होंने कहा कि सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल चुनाव के समय कार्यकर्ताओं को दिखना भी चाहिए। उन्होंने संगठन को विपक्ष पर एक साथ तीखा प्रहार और राहुल गांधी पर बयानबाजी तेज करें। देरी से चले चुनावी कामकाज पर शाह ने कहा कि दशहरे के बाद 10 दिन के भीतर सारी चीजें दुरुस्त कर ली जाएं।

जबलपुर में विधानसभा चुनाव 2018 का प्रचार करने जबलपुर पहुंचे अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उखाड़ फेंकने की पुरजोर कोशिश कर रही है, लेकिन अमित शाह ने कहा है कि यह खुली आंखों के साथ सपने देखने जैसा है। इससे पहले राहुल गांधी ने नौकरी की कमी के को लेकर मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। राहुल गांधी को जवाब देते हुए जबलपुर में एक रैली में अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा का कहना है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार का गठन करेगी। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उन्हें सपने देखने का हर अधिकार है, लेकिन उन्हें दिन की सपना नहीं देखना चाहिए, खुली आंखों के साथ भी। साल 2003 से बीजेपी मध्य प्रदेश में सत्ता में है, शिवराज सिंह चौहान के साथ लगातार तीन बार से मुख्यमंत्री हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को साइड में कर दिया हैं।
अमित शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल बाबा का कहना है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार का गठन करेगी, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उनके पास सपने देखने का हर अधिकार है लेकिन उन्हें दिनभर नहीं करना चाहिए, वो भी खुली आंखों के साथ।

विस चुनाव में टिकट के सपने देख रहे नेताओं और उनके पुत्रों के सपनों पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पानी फेर दिया है। होशंगाबाद में हुए भोपाल-नर्मदापुरम संभाग के बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने दो टूक कहा कि विस चुनाव में टिकट बंटवारे में परिवारवाद नहीं चलेगा। हिदायत देते हुए कहा- भाजपा काम करने वाले कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वयं का उदाहरण दिया। मंच से कहा भाजपा चाय पिलाकर निस्वार्थ सेवा करने वाले नरेंद्र मोदी और पार्टी के लिए पर्दा, पोस्टर लगाने वाले मुझ जैसे छोटे जमीनी कार्यकर्ता की मेहनत समझती है। पार्टी किसी एक नेता की नहीं हर कार्यकर्ता उसका मालिक है।
अमित शाह ने कांग्रेस में चले आ रहे गांधी और सिंधिया परिवार के वंशवाद पर निशाना साधा। मंच से जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी तक को घेरा। चुटकी लेकर कहा- भाजपा राजा-महाराजाओं और बिजनेसमैन, करोड़पति की पार्टी नहीं है। कांग्रेस के परिवार की आग में मप्र सहित पूरा देश जला है। 15 सालों से भाजपा प्रदेश को संभाल रही है।
शाह ने बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को भाजपा की जान बताते हुए कहा- 1982 में मैं भी बूथ अध्यक्ष था। इससे पहले पार्टी के कार्यक्रमाें में एक छोटे कार्यकर्ता की हैसियत से पोस्टर, पर्दे लगाकर काम करता था। आज अध्यक्ष हूं तो काम के कारण।
कांग्रेस को कोसने वाली भाजपा में भी वंशवाद बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद प्रभात झा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पुत्रों के राजनीतिक ‘राजतिलक’ करने की तैयारी में हैं। इनके अलावा कई स्थानीय नेता इसी जुगत में भोपाल के चक्कर लगा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे और वर्तमान पर्यटन मंत्री सुरेंद्र पटवा के साथ अध्यक्ष अमित शाह का मंच पर रवैया भाजपा के परिवारवाद को नकारे जाने का सबूत बनी। सुरेंद्र पटवा मंच पर व्यक्तिगत तौर पर अमित शाह से मिलना चाहते थे पर उन्होंने कोई भाव नहीं दिया।

#############################
Presented by- हिमालयायूके- हिमालय गौरव उत्तराखण्ड www.himalayauk.org
Leading Digital Newsportal & DAILY NEWSPAPER)
उत्तराखण्ड का पहला वेब मीडिया-2005 से
CHANDRA SHEKHAR JOSHI- EDITOR
Publish at Dehradun & Haridwar, Available in FB, Twitter, whatsup Groups & All Social Media ;
Mail; himalayauk@gmail.com (Mail us)
Mob. 9412932030; ;
H.O. NANDA DEVI ENCLAVE, BANJARAWALA, DEHRADUN (UTTRAKHAND)
हिमालयायूके एक गैर-लाभकारी मीडिया हैं. हमारी पत्रकारिता को दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक सहयोग करें.
Yr. Contribution:
HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND
A/C NO. 30023706551 STATE BANK OF INDIA; IFS Code; SBIN0003137
###########################################################

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *