डेंगू की रोकथाम मे पूर्णता असफल मुख्यमंत्री -अनूप नौटियाल

cm-photo-01-dt-12-september-2016अनूप नौटियाल  का आरोप #मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार डेंगू की रोकथाम मे पूर्णता असफल साबित हुई #देहरादून शहर की बदहाल स्थिति के लिए कांग्रेस और भाजपा पूरी तरह से जिम्मेदार #देहरादून मे सफाई व्यवस्था हमेशा से बिगड़ी हुई रही #अपने राजनीतिक हित में सरकार को शहर के आम लोगों के हितों से कोई सरोकार नहीं # कांग्रेस और भाजपा दोनों देहरादून मे कूड़े और डेंगू के लिए जिम्मेदार: # पहले सफाई व्यवस्था और अब डेंगू में उत्तराखंड सरकार और नगर निगम फेल #  शीशमबाड़ा साॅलिड वेस्ट प्लांट का काम जल्द हो शुरू, पब्लिक हेल्थ से भी जुड़ा है साफ सफाई का अहम् मुद्दा # www.himalayauk.org (UK Leading Digital Newsportal) Report: 

अनूप ने कहा की साफ सफाई के मुद्दे को पब्लिक हेल्थ के दृश्टिकोण से देखने और समझने की ज़रूरत है I उन्होंने कहा की हर वर्ष डेंगू और अन्य मौसम संभन्दित बीमारियों के प्रकोप से निजात पाने के लिए भी एक आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की आवश्यकता है जो की शीशमबाड़ा प्लांट कर सकता है I उन्होंने उम्मीद जताई की मुख्यमंत्री इस संवेदनशील और लोगों से सीधा जुड़े हुए इस मुद्दे पर हामी भरेंगे I

सोशल मीडिया में चर्चा-

इतना बड़ा सरकारी तंत्र होने के बावजूद जिस प्रदेश में मुख्यमंत्री को खुद नालियां साफ़ करनी पड़ रही हो, उसका भगवान ही मालिक है।
मुख्यमंत्री क्या इतना असहाय हो गए। क्या अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री की भी नही सुनते। क्यों नही सीएम जिम्मेदार अधिकारियों और विभागों को टाइट करते। खुद नालियां साफ़ करना तो समाधान नही।
मास्टर हड़ताल पर हैं तो क्या खुद पढ़ाने जाएंगे। ये तो चलो कर भी लें। डॉक्टरों ने हड़ताल की तो खुद मरीज देखेंगे क्या।
Puneet Verma और मुख्यमंत्री फावडी उठा रहे हैं तो ड्रामा कर रहे हैं मतलब भाजपा करे तो चमत्कार और कांग्रेस करे तो बलात्कार; अब आपने बिल्कुल सही कहा यहाँ सभी दल एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं यहाँ तो अगर देश को आगे लेजाना है तो हर आदमी को अपनी जिम्मेदारी को खुद ही समझना होगा
संदीप थपलियाल ये पब्लिक है ये सब जानती है।
Dilip Singh महज कुछ महीने बाकि हैं।।।।जनता बही खाता लेकर बैठी है।।।हिसाब दे देगी।।।।बैलेंस kitna hai….
Sudeep Jain बहुत सुंदर चंदोला पुलिस प्रशासन कांग्रेसी यात्रा को आगे बढा रहे है एमडीडीए की हडताल हुई तो नक्शे पास जलनिगम फेल तो पानी सप्लाई पीड्बलूडी तो सडक। निंदक नियरे राखिये साहब चापलूस पुलिस नही

अनूप नौटियाल ने कहा कि देहरादून शहर की बदहाल स्थिति के लिए कांग्रेस और भाजपा पूरी तरह से जिम्मेदार है। एक ओर देहरादून मे सफाई व्यवस्था हमेशा से बिगड़ी हुई रही है और अब प्रदेश में डेंगू की समस्या चरम पर है । डेंगू के बढ़ते प्रकोप मे बदहाल सफाई व्यवस्था का भी अहम रोल है I सफाई व्यवस्था के अभाव के कारण से आने वाले समय में कई और तरह के संक्रमण पैदा हो सकते है।

उचित सफाई व्यवथा के लिए देहरादून मे कूड़ा निस्तारण के लिए शीशमबाड़ा में साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं प्रोसेसिंग प्लांट के विषय को सुलझाने की बजाय अब कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर आरोप लगाकर ठीकरा फोड रहे है। इससे स्पष्ट है कि अपने राजनीतिक हित में सरकार को शहर के आम लोगों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। अनूप ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार डेंगू की रोकथाम मे पूर्णता असफल साबित हुई है और वहीँ भाजपा शासित नगर निगम शहर मे पर्याप्त स्तर पर फोगिंग भी नहीं करा पायी है I कांग्रेस और भाजपा की इस आपसी खींचतान में देहरादून की जनता पीस रही है जिससे प्रदेश सरकार और विपक्ष नेताओं को कोई लेना देना नही हैं।

अनूप ने पुरजोर तरीके से सरकार से शीशमबाड़ा में साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं प्रोसेसिंग प्लांट का काम तुरंत शुरू करवाने की अपील की है। मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा सॉलिड वेस्ट प्लांट का हाल ही में काम रोके जाने का विरोध करते हुए उन्होंने कहा की यह निर्णय देहरादून शहर और जनपद के लोगों के साथ अन्याय होगा I

अनूप ने कहा की साफ सफाई के मुद्दे को पब्लिक हेल्थ के दृश्टिकोण से देखने और समझने की ज़रूरत है I उन्होंने कहा की हर वर्ष डेंगू और अन्य मौसम संभन्दित बीमारियों के प्रकोप से निजात पाने के लिए भी एक आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की आवश्यकता है जो की शीशमबाड़ा प्लांट कर सकता है I उन्होंने उम्मीद जताई की मुख्यमंत्री इस संवेदनशील और लोगों से सीधा जुड़े हुए इस मुद्दे पर हामी भरेंगे I उन्होंने शीशमबाड़ा में प्लान्ट के काम को जल्द शुरू करने की मांग उठाई जिससे भविष्य में राजधानी में कूड़े के दबाव को कम किया जा सकेगा।

धन्यवाद
अनूप नौटियाल
देहरादून, उत्तराखंड
+ 91 97600 41108

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *