भाजपा ने मनाई ’’अटल जयंती’’ ; भाजपा की महाभूल ?

जयंती मृत्यु के उपरांत मनाई जाती है न कि जीवित व्यक्ति के जीवन काल में। भाजपा द्वारा जीवित माननीय अटल बिहारी जी वाजपेयी की गिनती ब्रम्हलीन महापुरुषों में करने का कृत्य घोर आपत्तिजनक
Execlusive : www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal) 

विषय- बीना में भाजपा ने मनाई ’’अटल जयंती’’ समाचार प्रकाशन पर ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन की आपत्ति पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही हेतु सूचना।
संदर्भ-*नवदुनिया वर्ष ९, अंक २२६, पृष्ठ १२+४=१६ के पृष्ठ १४ सागर संस्करण में दिनांक २६.१२.२०१६ को प्रकाशित समाचार।
महोदय,
*मैं पं. एन.पी. शर्मा प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन भारत, राष्ट्रीय कार्यालय खेकडा, जिला वागपत, उ.प्र., निवास के १०-११, बालक हिल व्यू, शिवाजी वार्ड, तिली रोड सागर, पिन ४७०००१, मो. ०९४०७५३३३३७ विषयांकत संदर्भित में अधोलिखित प्रस्तुति कर निराकरण एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराये जाने हेतु अवगत करा रहा हूँ कार्यवाही के अभाव में जनआक्रोश एवं परिणाम के लिए आप लोक व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय से अनुरोध है कि इस घटना से सम्पूर्ण राष्ट्र को अवगत कराया जाये क्योंकि माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी भारत देश के प्रधानमंत्री एवं भाजपा पार्टी के सर्वोच्च पदों पर पदासीन रहे। सम्मानित ब्राह्मण परिवार के ग्वालियर निवासी हैं और घटना का सम्बन्ध मध्यप्रदेश से है।*भाजपा नेताओं के द्वारा व्यक्तिगत प्रचार-प्रसार लाभ हेतु माननीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोत्सव को जयंती के रूप में मनाया जाने पर आपत्ति उत्पन्न है। इस हेतु समूचे ब्राह्मण समाज को अवगत कराये जाने हेतु अनुरोध प्रस्तुत है और इस घटना से माननीय परमाध्यक्ष श्री उदयजी मिश्र को अवगत कराया जाकर विश्व स्तर पर भाजपा के कार्यकर्ता के द्वारा जीवित माननीय अटल बिहारी जी वाजपेयी की गिनती ब्रम्हलीन महापुरुषों में करने का कृत्य घोर आपत्तिजनक है। अवगत कराया जाकर कार्यवाही सुनिश्चित करने की कृपा करें।
१.********यह कि समाचार दिनांक २६.१२.२०१६ को मेरे द्वारा पढा गया और आमजन के द्वारा भी इसको पढा गया जिससे प्रकाशित समाचार के कारण मानसिक पीडा पहुंची है। क्योंकि परम श्रृद्धेय अटल बिहारी जी वाजपेयी के जन्मदिवस पर समूचे भारतवर्ष में उनकी जन्मदिन को जन्मोत्सव के रूप में मनाया गया और उनकी दीर्घायु हेतु भगवान से प्रार्थना की गई। वहीं जिस भाजपा पार्टी के लिए माननीय अटल बिहारी जी वाजपेयी ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। और उसी पार्टी के कतिपय कार्यकर्ताओं के द्वारा जिन्होंने अपना स्वयं का फोटो छपवाकर समाचार में नाम स्पष्ट लेख कराये गये हैं और उसमें*जन्मोत्सव को जयंती शब्द से सम्बोधित किया गया है। जयंती मृत्यु के उपरांत मनाई जाती है न कि जीवित व्यक्ति के जीवन काल में।
२.********यह कि, विषयांकित संदर्भित समाचार की प्रेस विज्ञप्ति किसके हस्ताक्षर से जारी की गई और उसमें क्या जयंती मनाये जाने का लेख किया गया हैं।
३.********यह कि, नवदुनिया प्रेस सदैव निष्पक्ष और सही संदेश प्रसारित करता है। ऐसी प्रथम बार गलत प्रस्तुति को इस प्रेस का कौन-सा कर्मचारी उत्तरदायी है। प्रधान संपादक नवदुनिया के द्वारा विषयांकित संदर्भित समाचार को मुद्रित करने एवं समाचार की प्रूपरीडिंग किसके द्वारा की गई उनके विरूद्ध कार्यवाही करायी जाये और भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति को रोका जाये।
४.********यह कि इस कृत्य में लिप्ति व्यक्तियों को सार्वजनिक कराया जाये तथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाये। समाचार संपादक घटना के लिए लिखित माफीनामा प्रदाय करें।
*

एन.पी. शर्मा

प्रतिलिपि -*समस्त दैनिक समाचार पत्र (म.प्र.) एवं भारत
प्रतिष्ठा में,***

१.*माननीय श्री नरेन्द्र जी मोदी,
***प्रधानमंत्री, भारत सरकार
२. माननीय अमित जी शाह
***राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा
३.*माननीय डॉ. सुरेशचन्द्र जी कौशिक
***राष्ट्रीय अध्यक्ष,
***ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन
४.*माननीय श्री शिवराज जी
***मुख्यमंत्री, म.प्र. शासन, भोपाल
५.*माननीय नंदकुमार सिंह चौहान
***प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
६.*माननीय श्री राजा दुबे
***अध्यक्ष, भाजपा, जिला-सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *