कांग्रेस विकास संकल्प यात्रा भीड़ इकट्ठा नहीं हुई तो ; भाजपा

भाजपा परिवर्तन यात्रा: चार केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम तय

19 नवंबर (www.himalayauk.org) UK Leading Digital Newsportal)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री विनय गोयल ने कहा कि महिलाओं के अपमान के साथ कांग्रेस की फ्लॉप सतत संकल्प विकास यात्रा प्रारंभ हुई है और इस यात्रा के प्रारंभ होने के साथ ही कांग्रेस का असली चेहरा खुलकर प्रदेश की जनता के सामने आ गया है देवभूमि उत्तराखंड में जिस प्रकार कांग्रेस ने मातृशक्ति के साथ अपमान पूर्ण व्यवहार किया है प्रदेश की जनता उसके लिए कांग्रेस को कठोर दंड देगी
प्रदेश की जिस मातृशक्ति ने उत्तराखंड राज्य के लिए अपमान सहा ,बलिदान दिया, और ऐतिहासिक आंदोलन किया उनके लिए कांग्रेस के दिल में क्या स्थान है यह आज की सुपर फ्लॉप कांग्रेस की तथाकथित सतत विकास संकल्प यात्रा के प्रारंभ से सिद्ध हो गया है ,कांग्रेस के मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस सरकार के आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी होने ,खुले आम भ्रष्टाचार के प्रति आंख मूंद लेने की हरीश रावत जी की सार्वजनिक घोषणा और उनके कार्य व्यवहार के कारण प्रदेश की जनता को अब उनसे कोई उम्मीद नहीं है और उनसे शीघ्रतिशीघ्र छुटकारा चाहती है इसीलिए जब उनके नाम पर भी भीड़ इकट्ठा नहीं हुई तो महिलाओं का अपमान कर उनसे कांग्रेस के मंच पर अश्लील डांस करा कर भीड़ जुटाने की चेष्टा की गई किंतु भीड़ फिर भी नहीं जुटी और अपनी शुरुआत में ही यात्रा दम तोड़ गई.
अपनी झूठी घोषणाओं ,झूठे वादों और झूठे सपने दिखाने की कला के सहारे प्रदेश के विकास का झूठा रोडमैप दिखाकर जनता को बरगलाने का हरीश रावत जी का खेल प्रदेश की जनता भली-भांति समझ चुकी है और वह अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है और अब प्रदेश की जनता और मातृशक्ति कांग्रेस को अपनी उंगलियों पर नाच नचआएगी
भाजपा परिवर्तन यात्रा: चार केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम तय
देहरादून 19 नवंबर। भाजपा की प्रदेश में चल रही परिवर्तन यात्रा के लिए केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम निर्धारित होना शुरू हो गए हैं। इसके अन्तर्गत जहाँ पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान परिवर्तन यात्रा में पुनः शामिल हो चुके हैं वहीं केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती, श्री सुरेश प्रभु, श्री राधा मोहन सिंह के कार्यक्रम भी बन गए हैं।
भाजपा प्रदेश् मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह की रैली के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान दो दिन से परिवर्तन यात्रा में जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे हैं।
श्री प्रधान के आलावा केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती 22 नवंबर को देवप्रयाग व श्रीनगर में जन सभाओं को सम्बोधित करेंगी। इसके बाद वे 28 व् 29 नवंबर को भी परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि केंन्द्रीय रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु परिवर्तन यात्रा में 24 नवंबर को गैरसैण में जनसभा को सम्बोधित करने वाले हैं। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री राधा मोहन सिंह 5 दिसंबर को हरिद्वार व रूड़की में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगें। इनके अलावा परिवर्तन यात्रा के लिए अन्य केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम भी निर्धारित होने वाले हैं।
डॉ भसीन ने बताया कि 22 नवंबर को अल्मोडा में होने वाली भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की रैली की बड़े स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है।

विनय गोयल,
प्रदेश प्रवक्ता
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *