थराली विसभा उपचुनाव; बीजेपी को विजयश्री -अजय भटट का कुशल नेत़त्‍व

UK; थराली विसभा उपचुनाव -भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष अजय भटट की कौशलता से भाजपा को विजयश्री; अजय भटट ने इतनी कुशलता से ब्‍यूहरचना की कि भाजपा को विजयश्री प्राप्‍त हुई- उन्‍होने संगठन का, मंत्रिमण्‍डल का, सरकार के कार्यो का जनता के सामने बखूबी से उल्‍लेख किया- जिससे सकारात्‍मक नतीजा सामने आया- चन्‍द्रशेखर जोशी सम्‍पादक हिमालयायूके – वेब एण्‍ड प्रिन्‍ट मीडिया- 

चमोली 31 मई,2018 (सू0वि0)
थराली विधानसभा की सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मुन्नी देवी शाह ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रो0 जीतराम को 1981 मतो से पराजित किया। इस चुनाव में 5 प्रत्याशी मैदान में थे। थराली उप निर्वाचन में क्षेत्र की जनता ने 53.43 प्रतिशत मतदान किया था, जिसमें भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह को 25737 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने जीत के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास को आगे बढाने की बात कही। विदित हो कि स्व0 विधायक मगनलाल शाह की आकस्मिक मृत्यु होने के कारण थराली विधानसभा की सीट पर उप निर्वाचन हुआ है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 31 मई को ठीक सुबह 8ः00 बजे मतगणना का कार्य शुरू किया गया। मतगणना के लिए 12 टेबल लगायी गयी थी। मतगणना का कार्य 15 राउंड में संपन्न हुआ।

उप निर्वाचन में कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इण्डिया (माक्र्ससिस्ट) के प्रत्याशी कुंवर राम को 1034, इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रो0 जीत राम को 23756, भारतीय जनता पार्टी के मुन्नी देवी शाह 25737, उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के कस्वी लाल 1365, निर्दलीय प्रत्याशी बीरी राम को 587 वोट पडे। जबकि 705 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रो0 जीत राम को 1981 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। इस चुनाव में कुल 53184 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

ई-पोस्टल वैलेट से 283 मतदाताओं ने इस निर्वाचन में वोट दिये थे। जिसमें से 151 मतदाताओं के पोस्टल वैलेट सही पाये गये, जबकि 132 पोस्टल वैलेट निरस्त किये गये। पोस्टल वैलेट से माकपा को 01, कांगे्रस को 26, बीजेपी को 120, यूकेडी व निर्दलीय को शून्य एवं नोटा को 04 वोट पडे। इसके साथ ही थराली विधानसभा उप निर्वाचन के तहत मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

प्रदेश के शासकीय प्रवक्ता/शहरी विकास, आवास, राजीव गाँधी शहरी आवास, जनगणना, पुनर्गठन एवं निर्वाचन मंत्री मदन कौशिक, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने विधान सभा, उप चुनाव, थराली में भाजपा प्रत्याशी के विजय पर बधाई दी है। उन्होंने भजपा प्रत्याशी श्रीमती मुन्नी देवी शाह और वहाॅं केे नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह विजय सरकार के विकास को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जीत की बधाई दी।

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी थराली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। थराली विधानसभा उप चुनाव में भाजपा सीट और साख बचाने में कामयाब रही। भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने थराली सीट पर 1981 मतों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने करीबी मुकाबले में कांग्रेस के प्रो जीतराम को हराया। मुन्नी देवी के जीत दर्ज करते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। देहरादून से लेकर थराली तक भाजपाई जीत के जश्न में डूबे हुए हैं। ढोल नगाड़ों की थाप पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली भी खेली। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जीत की बधाई दी।
चुनाव आयोग ने अपनी सभी तैयारियां कर मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू कर दी थी। मतगणना कार्यों को पूरा करने के लिए नियुक्त सभी कार्मिक सुबह छह बजे मतगणना स्थल राजकीय इंटर कॉलेज कुलसारी में पहुंच गये थे। मतगणना के लिए लेखा एवं वित्त से जुड़े 49 कार्मिकों को नियुक्त किया गया। मतगणना के लिए 12 टेबल लगायी गई थी। मतगणना का कार्य 15 राउंड में संपन्न हुआ। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां चुनाव मैदान में पांच प्रत्याशी थे। भाजपा से दिवंगत विधायक मगनलाल की पत्नी मुन्नी देवी और कांग्रेस से प्रो. जीतराम के बीच कड़ी टक्कर चल रही।
उत्तराखंड के चमोली जिले में थराली विस सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। यहां एक पोटिंग बूथ ऐसा भी था, जहां एक भी वोटर मतदान करने नहीं गया। लोग पोलिंग बूथ के बाहर बैठे रहे। ग्रामीण आखिरी समय तक चुनाव बहिष्कार पर अड़े रहे।
देवाला ब्लॉक के देवसारी गांव के लोगों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा देते हुए थराली उपचुनाव का बहिष्कार किया। इस कारण गांव में एक भी वोट नहीं पड़ा और ईवीएम खाली लौटी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर देवसारी के लिए सड़क नहीं बनी तो वे आगामी लोकसभा एवं पंचायत चुनावों का भी बहिष्कार करेंगे। इस बूथ पर 557 मतदाता हैं।
सोमवार को पोलिंग पार्टी मयफोर्स देवसारी प्राथमिक स्कूल में मतदान कराने के लिए तैयार थी, लेकिन किसी भी पार्टी का अभिकर्ता यहां नहीं पहुंचा, न ही मतदाता वोट करने के लिए पहुंचे। बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा। पोलिंग पार्टी बैरंग ईवीएम मशीन लेकर लौटी। ग्रामीणों ने पहले ही देवासारी गांव में सड़क और गांव के पांच तोकों में विद्युतिकरण करने की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया गया था। ग्रामीणों एवं प्रशासन लोनिवि की बीच दो दौर की वार्ता हुई थी, लेकिन वो पूरी तरह से विफल रही।
ग्राम प्रधान बाली राम टम्टा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू परिहार, तारा सिंह, दर्शन गड़िया सहित तमाम ग्रामीणों ने कहा है कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी विकासखंड का सबसे नजदीकी गांव देवसारी सड़क सुविधा से वंचित है। गांव के गिवाईगैर,चीड़ाखेत, गजाखरीक, शेरीगाड़ रैयाड़ा बुनाराड़ी तोक में विद्युतिकरण नहीं हुआ है। ग्रामीण पिछले लम्बे समय से संघर्षरत हैं। वर्ष 2015 में सीएम ने सड़क की घोषणा की थी। सड़क की फायल लटकी पड़ी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क निर्माण नहीं किया गया तो आगामी चुनावों का बहिष्कार जारी रहेगा।

हिमालयायूके न्‍यूज पोर्टल www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal & Print Media ) Publish at Dehradun & Haridwar, Available in FB, Twitter, whatsup Groups & All Social Media ; Mail; himalayauk@gmail.com (Mail us)  whatsup Mob. 9412932030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *