वीरगति को प्राप्त सैनिक एवं अर्द्धसैनिक के आश्रितों को सेवायोजित ; मुख्यमंत्री

देहरादून 26 जनवरी, 2018
69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल ने आज प्रातः 10ः30 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण #मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने घोषणा की है कि उत्तराखण्ड के निवासी जो सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त होते हैं, उनके आश्रितों को राज्य सरकार के द्वारा शैक्षिक योग्यता के आधार पर सेवायोजित किया जायेगा #69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्वाहन 09ः30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण  HIMALAYAUK.ORG (BUREAU) 

देहरादून 26 जनवरी, 2018(सू.ब्यूरो)

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को 69 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी के नेलांग पोस्ट पर जाकर आईटीबीपी के जवानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने नेलांग में ध्वजारोहण किया। उन्होंने जवानों के उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ समय बिताया एवं मिष्ठान वितरण भी किया। जवानों ने उनके उत्साह वर्धन के लिए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे कार्य करने का जज्बा और हौंसला और अधिक बढ़ता है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि देश के सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवान विपरीत परिस्थितियों में जिस बुलंद हौंसले के साथ देश की सेवा कर रहे हैं, इसी के परिणामस्वरूप आज हम आजादी से सांस ले रहे हैं। अपने पराक्रम और साहस के कारण हमारे जवान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि नेलांग क्षेत्र सामरिक और प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। 11614 फीट की ऊंचाई पर लगभग .05 डिग्री सेल्सियस पर जवान चैबीसों घंटे हिमालय और देश के सजग पहरेदार के रूप में सेवा कर रहे हैं। क्षेत्र में आने वाली किसी भी आपदा के लिए पहले रिस्पोन्डर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। आपदा के दौरान इन हिमवीरों द्वारा किये गये राहत एवं बचाव कार्यों की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवान देश के प्रति निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करने के साथ ही सामाजिक हित के कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार आईटीबीपी के जवानों के कल्याण हेतु कई प्रयास किये हैं। आईटीबीपी को आधुनिक संसाधनों से लैस बनाया गया है, ताकि जवान भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए और अधिक सक्षम हों। इसके लिए जवानों को आधुनिक उपकरण, आॅप्टिकल डिवाइस, टैलीकम्यूनिकेशन के उपकरण प्रदान किये गये हैं।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आईटीबीपी की सभी अग्रिम चैकियां सड़क मार्ग से जुड़ जाएं, इसके लिए बोर्डर क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने जवानों को आश्वस्त किया कि उत्तराखण्ड में बोर्डर एरिया से रोड कनेक्टिविटी का कार्य शीघ्र पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने घोषणा की है कि उत्तराखण्ड के निवासी जो सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त होते हैं, उनके आश्रितों को राज्य सरकार के द्वारा शैक्षिक योग्यता के आधार पर सेवायोजित किया जायेगा।
इस अवसर पर विधायक श्री केदार सिंह रावत, मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, सचिव श्री नितेश झाॅ, आईटीबीपी के आईजी श्री एच.एस. गौरया, डीआईजी श्री संजीव रैना, कमाण्डिग आॅफिसर श्री डी.पी.एस.रावत एवं आईटीबीपी के अन्य जवान उपस्थित थे।

BOX

69वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने राजभवन व परेड ग्राउंड मंे ध्वजारोहण किया
देहरादून 26 जनवरी, 2018
 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल ने आज प्रातः 10ः30 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सेना, आई.टी.बी.पी., एस.एस.बी., होमगार्ड, पी.आर.डी के जवानों सहित एन.सी.सी ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। इस अवसर पर राज्य के लोक कलाकारों ने भी अपनी नृत्य कला का मनोहरी प्रदर्शन किया।  
परेड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में पुलिस बैण्ड की देश भक्ति से संबंधित गीतों की जोशीली धुनों के मध्य राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन 1950 में हमारा गौरवशाली संविधान अस्तित्व में आया था जिसमें हमें मौलिक अधिकार देने के साथ ही हमारे कर्तव्य भी निर्धारित किए गए हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम केवल अधिकारों की बात न करके अपनी क्षमताओं और योग्यताओं के अनुसार राष्ट्रनिर्माण और समाज की उन्नति के लिए अपने कर्तव्यों का गंभीरता से निर्वहन करें।   परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मेयर (महापौर) देहरादून श्री विनोद चमोली, मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, राज्यपाल के सचिव श्री रविनाथ रमन, डी.जी.पी. श्री अनिल रतूडी सहित पुलिस तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न जनप्रतिनिधि, विशिष्ट गणमान्य अतिथि, नागरिक/जनसामान्य भी उपस्थित थे।   इससे पूर्व राज्यपाल ने प्रातः 8.30 बजे राजभवन मंे ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आजादी के महानायकों व संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।  राजभवन में ध्वजारोहण के पश्चात् राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर श्रीमती ओमिता पाल  द्वारा राजभवन परिसर में मौलसरी एवं अंजीर के पौधे का रोपण  किया गया। 

(2)

69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्वाहन 09ः30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण
देहरादून 26 जनवरी, 2018(सू.ब्यूरो) HIMALAYAUK.ORG (BUREAU) 
 
69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्वाहन 09ः30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए पुलिस गार्ड की सलामी ली। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों व पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय एकता एवं आपसी सद्भाव की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेशवासियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई दी, तथा संविधान निर्माताओं एवं स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों को श्रद्धांजली अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं पर 24 घन्टे, 12 महीने तैनात हमारे जवानों के कारण हम चैन की साँस ले पा रहे हैं, गणतन्त्र दिवस की खुशी उनके बीच रहकर बाँटनी चाहिए। इसलिये वे आई0टी0बी0पी0 जवानों को गणतंत्र दिवस की बधाई देने तथा इस पर्व को उनके मध्य जाकर मनाने के लिये वे निलांग व मातली जा रहे हंै। 
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत को आजादी जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण मिली है, उन्हें देश कभी नहीं भुला पाएगा। स्कूली पाठ्यक्रमों में उनके विषय में पढ़ाया जाता है और राष्ट्रीय दिवस के अवसरों पर उन्हें स्मरण किया जाता है।
उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रवासियों को अपने गाँव अपने प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। उड़ान योजना से राज्य के विकास को गति मिलेगी। सड़क, रेल व वायु मार्गों की सुगमता के कारण राज्य मजबूत होगा इससे राज्य मे आवागमन आसान होगा तथा अधिक से अधिक पर्यटक प्रदेश मे आयेंगे। इसे राज्य की भविष्य की तैयारी के रूप में देखा जा सकता है। भविष्य में देश व दुनिया उत्तराखण्ड को स्विटजरलैण्ड के रूप में देखेगी।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री परेड ग्राउण्ड मे आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम मे शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भेंट कर उनकी कुशल क्षेम जानी तथा शाॅल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
परेड ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें स्वजल परियोजना द्वारा ‘‘स्वस्थ भारत का स्वच्छ गांव‘‘ पर आधारित, एसडीआरएफ द्वारा ‘‘आपका आगमन हमारा सौभाग्य, आपकी सुरक्षा-हमारा ध्येय‘‘, विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा ‘‘पढ़ेगा उत्तराखण्ड तो बढ़ेगा उत्तराखण्ड‘‘, वन विभाग द्वारा ‘‘मृदा एवं जल संरक्षण‘‘, एम.डी.डी.ए. द्वारा ‘‘सबके लिये आवास (शहरी)‘‘ एवं ग्राम्य विकास विभाग की ओर से ‘‘ग्राम विकास से ग्राम समृद्धि‘‘ पर आधारित झांकी निकाली गई। इन झांकियों में उद्यान, उद्योग व एस.डी.आर.एफ की झांकियों का क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न सांस्कृतिक दलों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने आकर्षक कार्यक्रमों का प्रदर्शन कर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवन्तता प्रदान की।  इस बार कार्यक्रम स्थल पर हेलीकाॅप्टर द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई। 
परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में मेयर (महापौर) देहरादून श्री विनोद चमोली, मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, डी.जी.पी. श्री अनिल रतूडी सहित पुलिस तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न जनप्रतिनिधि, विशिष्ट गणमान्य अतिथि, नागरिक/जनसामान्य भी उपस्थित थे।  

(3)
चमोली 26 जनवरी,2018(सू0वि0)
उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने आज राजौरी बाॅर्डर पर शहीद हुए जवान जगदीश प्रसाद पुरोहित को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद हुए जवान जगदीश प्रसाद पुरोहित के गृह जनपद चमोली में स्थित गंडासू गांव में अंतिम संस्कार पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल शामिल हुए।

ज्ञात है कि शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित जनपद चमोली के गंडासू गांव के रहने वाले थे। उनके पिता श्री गोविन्द राम पुरोहित ने भी फौज में रहकर देश की सेवा की है। शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित 20 जनवरी को पाकिस्तान के साथ आमने-सामने की मुठभेड में शहीद हुए।

इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष ने शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं साथ ही उनके परिवार को इस दुःख के क्षण का सामने करने में शक्ति प्रदान के लिए भी भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का एक और लाल आज फिर से भारत माता की सेवा करने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर गया। इस अवसर पर उनके भाई अनुसूया प्रसाद पुरोहित, राकेश चन्द्र पुरोहित, मोहन प्रसाद पुरोहित, धनी राम पुरोहित, शिव प्रसाद पुरोहित के साथ-साथ विशाल जन समुदाय शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ।

www.himalayauk.org *(Leading Digital Newsportal & Daily Newspaper) 

Publish at Dehradun & Haridwar. Mail; himalayauk@gmail.com  Mob. 9412932030 : CS JOSHI-EDITOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *