UK; उदघाटन नहीं लोकार्पण हाेनाा चाहिए था

UK#विकास कार्यों के उद्घाटनों पर सवाल  #विकास किया ही नहीं तो जनता को क्या खाक बताएंगे#भाजपा के केंद्रीय नेताओं के दौरे पर हजपा हुई तल्ख  #हजपा ने बोला कांग्रेस और भाजपा पर कडा हमला #दोनों ही दल एक सिक्के दो पहलू # गुलाबी सपने दिखाने से नहीं होगा विकास  #उद्घाटन नहीं विकास कार्यों के लोकार्पण  #सरकार के पांच साल पूरे होने पर मुख्‍यमंत्री  हरीश रावत को उद्घाटन नहीं विकास कार्यों के लोकार्पण करने चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास की जिस नींव को सीएम रख रहे हैं वह अगले पांच साल में पूरे होंगे, तब ये जरूरी नहीं है कि कांग्रेस की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि इस समय सरकार को पिछले पांच साल में किए गए कार्यों को जनता के सामने रखना चाहिए। लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब विकास किया ही नहीं तो जनता को क्या खाक बताएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को बने 16 साल हो चुके हैं। इन सोलह साल में हुआ है तो भाजपा-कांग्रेस के नेताओं का भला

#www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal)

हमारी जनमंच पार्टी (हजपा) ने अध्यक्ष मनमोहन लखेडा भाजपा के केंद्रीय नेताओं के उत्तराखंड दौरे पर सवाल खडे किए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा को उत्तराखंड के लोगों की पीडा याद आने लगी है। उत्तराखंड से पलायन पर भी उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को आडे हाथों लेते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार रही है। भाजपा नेता बताएं कि उस समय भाजपा ने उत्तराखंड से पलायन रोकने के लिए क्या किया। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला। कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। ये दोनों दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेक कर जनता को गुमराह कर रहे हैं, जिसे अब आगे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने भाजपा-कांग्रेस की यात्राओं पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि नारों से जनता को गुलाबी सपने दिखाकर दोनों ही दल जनता के साथ धोखाधडी कर रहे हैं।-

यहां जारी एक बयान में हमारी जनमंच पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन लखेडा ने कहा कि जनता ने विकास के लिए वोट दिया है। लेकिन राज्य में कहीं भी विकास नहीं दिख रहा है। पिछले पांच साल से कांग्रेस की सरकार है। सरकार केवल भाषणों में ही विकास के सपने दिखा रही है। चुनावी साल के आखिरी में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के उद्घाटनों पर उन्होंने सवाल खडे किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पांच साल पूरे होने पर मुख्‍यमंत्री  हरीश रावत को उद्घाटन नहीं विकास कार्यों के लोकार्पण करने चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास की जिस नींव को सीएम रख रहे हैं वह अगले पांच साल में पूरे होंगे, तब ये जरूरी नहीं है कि कांग्रेस की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि इस समय सरकार को पिछले पांच साल में किए गए कार्यों को जनता के सामने रखना चाहिए। लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब विकास किया ही नहीं तो जनता को क्या खाक बताएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को बने 16 साल हो चुके हैं। इन सोलह साल में हुआ है तो भाजपा-कांग्रेस के नेताओं का भला। विकास योजनाओं में घोटाले करके जनता के धन को ठिकाने लगाया गया। अब चुनाव में भविष्य के सपने दिखाकर सरकार वोट की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ चुकी है। इस बार जनता इन दोनों पार्टियों को चुनाव में सबक सिखाएगी।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *