अधिवक्ताओं का अहम योगदान; पीसीसी अध्यक्ष


कांग्रेस विधि प्रकोष्‍ठ प्रदेश अध्‍यक्ष ने पूरे राज्‍य में विधि प्रकोष्‍ठ का संगठनात्‍मक ढांचा बहुत कम समय में खडा किया- #उत्‍तराखण्‍ड कांग्रेस विधि प्रकोष्‍ठ का राज्‍य सम्‍मेलन# भारी संख्‍या में वकील जुूटे# विधि प्रकोष्‍ठ की सक्रियता पर कांग्रेस संगठन के आला पदाधिकारी गदगद  #युवा तथा बुजुर्ग वकीलों के कल्‍याण के लिए पीसीसी अध्‍यक्ष को ज्ञापन सौंपा Report by www.himalayauk.org (UK Leading Digital Newsportal & Daily Newspaper) Publish at Dehradun & Haridwar 

देहरादून 2 अक्टूबर:
कांग्रेस पार्टी के विधि प्रकोष्‍ठ के प्रदेश पदाधिकारियेां एवं जिला अध्यक्षों की बैठक विधि प्रकोष्‍ठ के अध्यक्ष उमेश जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री किषोर उपाध्याय जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्‍ठ के सभी पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों सहित बडी संख्या में अधिवक्तागणों ने भाग लिया। बैठक में कांग्रेस संगठन की मजबूती के साथ-साथ आगामी 2017 के विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी गहनता से विचार-विमर्श के साथ ही विधि प्रकोष्‍ठ की सक्रियता पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता संदीप सहगल ने किया।
बैठक से पूर्व कांग्रेस जनों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय जी के नेतृत्व में राश्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दोनेां महापुरूशों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह पाल, चौ0 महेन्द्र सिंह, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोषी, महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, तरूण पन्त, प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, संजय भट्ट, सुनीता प्रकाश, नवीन पयाल, गिरीष पुनेड़ा, विवेक खण्डूरी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी, अमरजीत सिंह, संजय भट्ट, बाला शर्मा, महेश जोशी आदि सैकडों कांग्रेसजन शामिल थे।

विधि प्रकोष्‍ठ की बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में राश्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं0 जवाहर लाल नेहरू से लेकर राज्य निर्माण आन्दोलन तक अधिवक्ताओ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अधिवक्ता किसी भी सभ्य समाज का दर्पण होता है, देश के संविधान एवं कानून के निर्माण में अधिवक्ताओं का अहम योगदान रहा है। आज भी अधिवक्तागण कानून एवं देश की कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए समय-समय पर अपना योगदान देते रहते हैं। कांग्रेस पार्टी में भी अधिवक्ता वर्ग से ही अधिकतर लोग कार्य करते आये हैं। फ्रन्टल संगठन एवं प्रकोष्‍ठ संगठन की रीड़ हैं तथा चुनाव में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। सभी प्रकोष्‍ठों को बूथ स्तर पर 10-10 कार्यकर्ताओं को खड़ा करने का काम करना है तथा बूथ स्तर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार एवं प्रसार भी करना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल मिशन 2017 है उसके लिए सारे कार्यकर्ताओं को अभी से युद्ध स्तर पर जुट जाना है तथा भाजपा के कुकृत्यों का पर्दाफाश करने का दायित्व भी कार्यकर्ताओं पर है। भाजपा झूठ के सहारे पर सत्ता पर काबिज होना चाहती है। भाजपा ने हमेशा उत्तराखण्ड के हितों पर कुठाराघात करने का काम किया है जन सरोकारों से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।

बैठक में प्रदेष कांग्रेस विधि प्रकोष्‍ठ के अध्यक्ष श्री उमेश जोशी ने अधिवक्ताओं की सूत्रीय मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन प्रदेष अध्यक्ष श्री किषोर उपाध्याय को सौंपा।
बैठक में बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह पाल, मथुरादत्त जोशी, बार एसोसियेषन अध्यक्ष मनमोहन कण्डवाल, पूर्व अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, महासचिव बार एसोसियेशन कमलेश तिवारी, सचिव अनिल गांधी, सुनीता प्रकाश, श्‍याम कार्की, राजेन्द्र कटियार, भारत सिंह, विवेक खण्डूरी, प्रमोद चौहान, संजय रूहेला, विधु शेखर, नन्द किषोर विरमानी, कश्‍मीर सिंह, महेश जोशी आदि अधिवक्तागण उपस्थित थे।

वही इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय ने 02 अक्टूबर को रामपुर तिराहा शहीद स्थल जाकर राज्य निर्माण आन्दोलन में शहीद हुए आन्दोलनकारियों के स्मारक पर शहीद आन्दोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य शहीद आन्दोलकारियों की धरोहर है जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर राज्य निर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन किया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एस.पी. सिंह, प्रदेश महामंत्री तरूण पन्त, आनन्द उपाध्याय, राज्य आन्दोलन परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, महानगर अध्यक्ष रूड़की कलीम खान, हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष मास्टर सत्यपाल सिंह, मनीष कर्णवाल, सुशील पेंगोवाल, चै0 सुरेन्द्र सिह, श्रीमती रश्मि चैधरी, सुभाष सरीन, गोपाल नारसन, हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष तेलूराम, किसान कांग्रेस के पूरण ंिसह रावत आदि अनेक कंाग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *