किशोर उपाध्‍याय का रहस्‍यमय बयान- कांग्रेस की बडी बैठक

CONGRESS ORGदेहरादून 24 जुलाई: लड़ाई जरनलों से नहीं सिपाहियों से लड़ी जाती है; हरीश रावत का संदेश  # कांग्रेस की बैठक में श्री किशोर उपाध्याय का बयान कुछ रहस्‍यमय रहा, उन्‍होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं मा0 राहुल गांधी जी के नेतृत्व में एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार उत्तराखण्ड में भाजपा के लोकतंत्र विरोधी एवं संविधान विरोधी फासीवादी चेहरे को उजागर किया है, जबकि यह सर्वविदित है कि उत्‍तराखण्‍ड में कांग्रेस का एक ही पोस्‍टर चेहरा है, जोो भाजपा से महासंग्राम  में रत है, चर्चा यह भी रही कि क्‍या किशोर उपाध्‍याय ने जानबूझ कर हरीश रावत के नाम से परहेज किया, या उनकी उपेक्षा की, क्‍योंकि आम जन भी यह अच्‍छी तरह समझ रहा है कि उत्‍तराखण्‍ड में कांग्रेस का एक ही चेहरा भाजपा से लोहा ले रहा है,  किशोर उपाधय ने प्रदेश संगठन द्वारा माह अगस्त तक के कार्यक्रमों का व्यौरा तो पेश किया लेकिन सरकार के मुखिया हरीश रावत के कार्यो का उल्‍लेख करना भूल गये या उल्‍लेख नही किया,  मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने अपने संबोधन में कहा कि लड़ाई जरनलों से नहीं सिपाहियों से लड़ी जाती है

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में मासिक बैठक में सभी कांग्रेसियों ने बाहर जूते बाहर निकाल कर पालखौत माकर नीचे बैठकर मीटिंग करने की शुरूआत की है। किेशोर के इस कदम की भी चर्चा है, वही बैठक में यमनोत्री के पूर्व विधायक तथा पूर्व प्रदेश महासचिव केदार सिंह रावत ने भी भाग लिया-

www.himalayauk.org (UK Leading Digital Newsportal)

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय जी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन में सम्पन्न हुई। प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में मा0 मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत सहित मा0 मंत्रीगणों एवं कांग्रेस पार्टी के विधायकगणों ने भी भाग लिया। बैठक का संचालन श्री विजय सारस्वत एवं लालचन्द शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित सभी महानुभावों का स्वागत करते हुए बैठक में पधारने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कंाग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयमैन खुर्शीद अहमद का मा0 प्रदेश अध्यक्ष जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा शाॅल ओड़ाकर सम्मान किया गया।
अपने स्वागत भाषण में श्री उपाध्याय ने कहा कि कंाग्रेस पार्टी 130 वर्ष पुरानी पार्टी है तथा इन वर्षों में कांग्रेस ने देश की आजादी से लेकर देश के नव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस ने सदैव सर्वधर्म सम्भाव का नारा देकर हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया है। देश के विकास में पं. जवाहर लाल नेहरू से लेकर डाॅ0 मनमोहन ंिसंह तक जितने भी प्रधानमंत्री हुए हैं उन्होंने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। श्रीमती इन्दिरा गांधी ने जहां एक ओर गरीबी हटाओ का नारा दिया वहीं राजीव जी ने संचार क्रांन्ति लाकर भारत को विश्व पटल पर भारत की एक नई पहचान बनाई। वहीं हम कंाग्रेस पार्टी एवं संगठन की एकजुटता के लिए सोनिया गांधी जी के त्याग को नहीं भुला सकते।

किशोर उपाध्‍याय का गौरतलब बयान-

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं मा0 राहुल गांधी जी के नेतृत्व में एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार उत्तराखण्ड में भाजपा के लोकतंत्र विरोधी एवं संविधान विरोधी फासीवादी चेहरे को उजागर किया है – 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने बैठक में प्रदेश संगठन द्वारा माह अगस्त तक के कार्यक्रमों का व्यौरा प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि संगठन द्वारा अभी तक लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम, बूथ एवं बाजार कांग्रेस कमेटियों का गठन कर लिया गया है तथा 15 विधानसभा क्षेत्रों में कार्य प्रगति पर है। उन्होने कहा कि अगस्त माह के अंत तक सभी जिलों में ग्राम, बूथ व बाजार कांग्रेस के सम्मेलन आयोजित कर लिये जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की माह अगस्त की बैठक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जी पैत्रिक गांव पीढीसैण में आयेाजित की जायेगी। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत में संचार क्रांति के जनक राजीव जी की याद में अगस्त माह को आई.टी. माह के रूप में मनाया जायेगा जिसके लिए प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारियों को आई.टी. विभाग एंव सोशल मीडिया से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि आज के परिपेक्ष में आई.टी. विभाग की महत्ता को कम नहीं आंकना चाहिए उन्होंने शीघ्र ही आई.टी. विभाग की तीन कमेटियों के गठन के भी निर्देश दिये। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में मण्डल स्तर पर शीघ्र ही महिला सम्मेलनों एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरांे का आयोजन किया जायेगा।
श्री उपाध्याय द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों को किसी भी प्रकार की नकारात्मक बयानबाजी के लिए भी आगाह किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से सरकार के साथ पूरे तालमेल के साथ मिशन 2017 को फतह करने के लिए भी तैयार रहने को कहा है।
वही मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन के तौर पर उत्तराखण्ड आगे बढ़ रहा है। लड़ाई जरनलों से नहीं सिपाहियों से लड़ी जाती है, मुझे खुशी है कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन श्री किशोर उपाध्याय जी के नेतृत्व में पूरी मुस्तैदी के साथ चुनाव मैदान में उतरने के साथ तैयार है तथा 2017 में हमें सत्ता में आने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है। 2017 की लड़ाई कांग्रेस पार्टी के सर्वांगीण विकास के नारे के साथ लड़ी जायेगी और कांग्रेस पार्टी की ही जीत होगी। कार्यकर्ताओं को चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है और भाजपा के पाखण्ड को जन-जन तक उजागर करना है। बूथ स्तर तक सरकार के जनहित के कार्यों को पहुंचाने का दायित्व भी कंाग्रेस संगठन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। सरकार ने अनेक विकास कार्य की योजनाएं, हर वर्ग के लिए चालू की हैं वे चाहे ग्रामीण विकास से सम्बन्धित हो चाहे नगरीय क्षेत्र की हों हर क्षेत्र में सरकार ने काम किया है। जहां हम एक ओर मलिन बस्तियों को रेगुलाईज करने का काम कर रहे हैं वहंीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों के लिए भी आवासीय येाजनाओं पर सरकार के स्तर पर काम किया जा रहा है। चाहे छात्र वर्ग हो, बेरोजगार हो, गरीब, किसान, मजदूर सबके हित के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव जनता को भ्रमित करने का काम किया है, नकारात्मक राजनीति करना भाजपा का पहला उद्देश्य है। भाजपा उत्तरखण्ड सहित कई प्रदेशों में लोकतंत्र की हत्या कर हिटलर शाही तरीके से लोकतंत्रत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को हटाकर सत्ता हथियाने के षड़यंत्र रचती आई है परन्तु उसमें उसने मुंह की खाई है। कंाग्रेस की प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र चाहे चारधाम यात्रा हो, सड़कों का विकास हो या चाहे आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का मामला हो हमने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जोत सिंह बिष्ट ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन की तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न विषयों पर विस्तार से सुझाव रखे तथा संगठन की गतिविधियों तथा संगठन स्तर पर चुनावी तैयारियों से अवगत कराया।
बैठक को काबिना मंत्री श्री प्रीतम सिंह, विधायक श्री नवप्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, श्री मदन सिह बिष्ट, राजकुमार, सरिता आर्या, ललित फस्र्वाण, विक्रम ंिसह नेगी, श्रीमती ममता राकेश, प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र जैन, जोत सिंह बिष्ट, महेन्द्र ंिसह पाल, अब्दुल रज्जाक, भगीरथ भट्ट, शंकर चन्द रमोला, डाॅ0 संतोष चैहान, श्री विजय सारस्वत, सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट, शिल्पी अरोड़ा, राजेन्द्र शाह, धीरेन्द्र प्रताप, मथुरादत्त जोशी, जितेन्द्र सरस्वती, बिमला जोशी ने भी विचार एवं प्रस्ताव रखे।
राजेन्द्र भण्डारी, गणेश गोदियाल, मनोज तिवारी, डाॅ0 जीत राम, मयूख महर, नारायण राम आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी, साहब सिंह, संतोष चैहान, शकुन्तला दत्ताल, प्रेमानन्द महाजन, चै0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री राजेश जुवांठा, ओ.पी. चैहान, आर्येन्द्र शर्मा, डाॅ0 केएस राणा, राजपाल खरोला, दिनेश व्यास, जगत ंिसह खाती, हरीश पनेरू, घनानन्द नौटियाल, रामंिसह कैड़ा, जयपाल जाटव, प्रदीप बगवाड़ी, नवीन जोशी, तरूण पन्त, राजेन्द्र भण्डारी, विरेन्द्र बुटोला, जे.पी. शर्मा, रामकुमार वालिया, आनन्द उपाध्याय, नरेन्द्र बिष्ट, गणेश उपाध्याय, विजय सारस्वत, मृगांक पाण्डे, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, लखपत बुटोला, गोपाल नारसन, ममता जोशी, प्रेमलता ंिसह, गरिमा दसौनी, सरिता नेगी, हर्षवर्धन पाण्डे, प्रदीप भट्ट, हिम्मत बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, संजीव कुमार सिंह, संजय भट्ट, नितिन पन्त, वीरेन्द्र सैनी, सचिव सुनीता प्रकाश, संजय किशोर, विवेक डांबरियाल शर्मा, संजय किशोर, मेहरलता जज, मंजू डोभाल, राजेन्द्र खनवाल, संजय डोभाल, दीप बोरा, पूनम भगत, अश्वनी कुमार, मीना बछवाण, आशा टम्टा, विनोद चैहान, अरूण चैहान, अनिल भाष्कर, प्रीत ग्रोबर, राकेश राणा, सुभाष शर्मा, शिशुपाल रावत, सुरेन्द्र सिंह रांगड़, मनोज कालाकोटी, अनिल नेगी, पवन त्यागी, दिनेश कौशिक, कुर्बान अली, ललित मोहन जोशी, शरद सिंह चैहान, अनुराधा जोशी, रीता पुष्पवाण, इकबाल अहमद, कृष्णा बहुगुणा, गिरीश पुनेड़ा, त्रिलोचन जोशी, राजेन्द्र भट्ट, रूचि कैन्तूरा, दिलीप गुसांई, दिनेश भण्डारी, अनिल शर्मा, रोशनी गोदियाल, महेश काण्डपाल, बुद्धदेव सेमवाल, नवीन पयाल, आजाद अली, देवी प्रसाद काला, लालसिंह बजेठा, प्रवीन त्यागी, स्वर्ण सिंह, अभिनव थापर, हाजी इमरान, आन ंिसह रावत, राजेन्द्र सिंह रावत, तेजेन्द्र सिंह रावत, मुशर्ररफ अली, विजय ंिसह नेगी, सिसिर सिंह राणा, राजीव पुंज, मनोज खुल्वे, संजय पोखरियाल, शमशेर अली भडाना, विजेन्द्र गुप्ता, प्रणीता बड़ोनी, बलवन्त गैड़ा, जितेन्द्र सिंह बिष्ट, पुष्पा जोशी, रेवाधर बृजवासी, गोपाल राम शर्मा, प्रिया जोशी, राजीव केशववाल, अमीर बानो, रीना गुप्ता, हरीश चन्द्र पाण्डे, जिलाध्यक्ष ओंकार धौनी, सत्येन्द्र ंिसह नेगी, विरेन्द्र सिंह रावत, यामीन अंसारी, पृथ्वीराज चैहान, तेलू राम प्रधान, मास्टर सत्यपाल सिंह, राहुल छिमवाल, प्रदीप थपलियाल, हिमांशु बिलजवाण, जगदीश तनेजा, नत्थीलाल साह, डाॅ0 आनन्द सुमन ंिसह, सेवादल के रामविलास रावत, किसान कांग्रेस के प्रमोद कुमार सिंह, बुद्धिजीवी के प्रदीप जोशी, अनुसूचित जाति के सुशील पेंगोवाल, पूर्व सैनिक के बलवीर रावत, अल्पसंख्यक के ताहिर अली, आई.टी. विभाग के अमरजीत सिंह, डाॅ0 जी0के0 शर्मा, पंचायत के सूरत सिंह नेगी, इमरान अहमद, गोरखा प्रकोष्ठ के अनिल बसनेत आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। www,himalayauk.org (Newsportal)

One thought on “किशोर उपाध्‍याय का रहस्‍यमय बयान- कांग्रेस की बडी बैठक

Leave a Reply to Kamal rajwar Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *