कांग्रेस में बगावत -विधायक का इस्‍तीफा

दिग्विजय सिंह के कुप्रबंधन के कारण कांग्रेस गोवा में सरकार नहीं बना पाई #  कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने अप्रत्‍यक्ष रूप से दिग्विजय सिंह को चुनाव न जीत पाने के लिए बेवकूफ तक कहते हुए उन पर सवाल उठाया # कांग्रेस के अन्‍य नेता भी गोवा में सरकार बनाने में तेजी न दिखाने के लिए दिग्विजय सिंह को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं#मौजूदा दौर में कांग्रेस के पास एेसा कोई नेता नहीं है जो लोगों के बीच लोकप्रिय हो या जिसकी कांग्रेस में अलग धाक हो# प्रशांत किशोर को बीजेपी ने प्लांट करके कांग्रेस में भेजा था;’कांग्रेस पार्टी के महामंत्री और महासचिव #कांग्रेस को उत्‍तर प्रदेश में पांचवें नंबर की पार्टी बना दिया     www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal & Print Media) 

5 राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे आने के बाद कांग्रेस आलाकमान को गहरा झटका लगा है। सिर्फ एक राज्य पंजाब में उसे सरकार बनाने का मौका मिला है, जबकि मणिपुर और गोवा में ज्यादा सीटें होते हुए भी वह सरकार नहीं बना पाई और दोनों राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्रियों ने शपथ ले ली। कांग्रेस के पास कोई एेसा नेता नहीं है जो मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने टिक सके। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अगुआई में पार्टी कई चुनाव हारी है। यहां तक कि उसके गढ़ माने जाने वाले राज्य उसके हाथ से निकल गए। अमेठी और राजबरेली में बीजेपी उम्मीदवारों की जीत से सोनिया और राहुल गांधी के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। कई राजनीतिक पंडित तो यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि हालात यही रहे तो पार्टी कहीं 2019 के लोकसभा चुनावों तक गायब ही न हो जाए। आइए आपको बताते हैं एेसे कारण जो इशारा करते हैं कि पार्टी कहीं 2019 तक खत्म ही न हो जाए।
गोवा के वालपोई से कांग्रेस विधायक और निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता विश्वजीत पी राणे ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपेंगे. राणे ने कहा कि कांग्रेस महासचिव और गोवा चुनाव प्रभारी दिग्विजय सिंह के कुप्रबंधन के कारण कांग्रेस गोवा में सरकार नहीं बना पाई.
राणे कांग्रेस के नेता और गोवा के 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रताप सिंह राणे के बेटे हैं. उन्होंने कहा, ‘गोवा के मामले को जिस तरह संचालित किया गया, वह शर्मनाक है.’ राणे ने कहा कि और भी कांग्रेस विधायक परेशान है और वह उन्हीं (राणे) की तरह पार्टी छोड़कर जा सकते हैं.
इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि गोवा में कांग्रेस की रणनीति पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए. वेणुगोपाल ने कहा कि कोई भी कांग्रेस छोड़कर नहीं जाएगा और वह खुद राणे से बात करेंगे.
इस बीच दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राणे को पार्टी में यह बताना होगा कि वह गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के साथ होटल में कॉफी के साथ क्या कर रहे थे? उन्होंने कहा कि राणे को पार्टी में इसकी सफाई देनी होगी.
विधायक विश्वजीत राणे ने पार्टी को अपना इस्तीफा सौंपने पर कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि राहुल गांधी उनकी बातों का जवाब देंगे. यदि वो ऐसा नहीं करते तो वो और कुछ अन्य नेता सोचेंगे कि पार्टी में रहना ठीक होगा या नहीं.
राणे ने इससे पहले भी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे. इससे पहले कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने अप्रत्‍यक्ष रूप से दिग्विजय सिंह को चुनाव न जीत पाने के लिए बेवकूफ तक कहते हुए उन पर सवाल उठाया है.वहीं कांग्रेस के अन्‍य नेता भी गोवा में सरकार बनाने में तेजी न दिखाने के लिए दिग्विजय सिंह को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं.

हार के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व पर ही सवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी के महामंत्री और महासचिव उमेश पंडित ने यूपी में कांग्रेस की हार के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया था। खबरों के मुताबिक, उमेश पंडित ने कहा था, ‘राहुल गांधी यूपी की हार के लिए जिम्मेदार हैं, उन्होंने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर को बीजेपी ने प्लांट करके कांग्रेस में भेजा था।’ उमेश पंडित ने कहा कि राहुल गांधी की टीम जो लोग हैं वह सही नहीं हैं। उस टीम पर सही फीडबैक ना देने का भी आरोप लगाया गया। उमेश पंडित ने कहा कि या तो राहुल गांधी अपनी टीम बदलें, या खुद को बदलें या फिर कांग्रेस के बाकी लोगों और प्रियंका गांधी के लिए रास्ता खाली कर दें।

मौजूदा दौर में कांग्रेस के पास एेसा कोई नेता नहीं है जो लोगों के बीच लोकप्रिय हो या जिसकी कांग्रेस में अलग धाक हो। पार्टी सिर्फ अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ही कंधों पर टिकी हुई है। राहुल के विरोध में समय-समय पर बागी सुर उठते ही रहे हैं। लिहाजा पार्टी उन्हें पीएम कैंडिडेट बनाने से पहले 100 बार सोचेगी। मनमोहन सिंह शायद ही दूसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए खड़े हों। लिहाजा पार्टी के सामने अपना नया नेता चुनने की बड़ी चुनौती है, जो उसकी डूबती नैया को पार लगा सके।
12 राज्यों में हारी चुनाव: कांग्रेस साल 2014 के लोकसभा चुनावों में सिमटने के बाद से सत्‍ता गंवाती जा रही है। उसने इन चुनावों के बाद हुए बड़े राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में हार का सामना किया है। ढाई साल में कांग्रेस महाराष्‍ट्र, हरियाणा, असम जैसे गढ़ भाजपा के हाथों हार चुकी है। झारखंड, जम्‍मू कश्‍मीर, केरल, दिल्‍ली, उत्‍तराखंड जैसे राज्‍य उसके हाथ से फिसल गए। अरुणाचल प्रदेश में बगावत ने उसकी सत्‍ता छीन ली। बिहार में वह जेडीयू और राजद के साथ छोटी साझेदारी बनकर सत्‍ता में आई है। हालांकि पुदुचेरी में जरूर उसे कामयाबी मिली। लेकिन तमिलनाडु, उत्‍तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्‍य जो कई दशकों से उसकी पकड़ से बाहर थे वे उससे दूर ही रहे। इस साल अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं। गुजरात में कांग्रेस 20 साल से सत्‍ता बाहर है। वहीं हिमाचल प्रदेश में उसके सामने सत्‍ता बचाने की लड़ाई होगी।
कमजोर हो रहा संगठन : कई बार आरोप लगते रहे हैं कि राज्य इकाइयों और आलाकमान के बीच कोई संपर्क नहीं है, जिसके कारण कार्यकर्ताओं का मनोबल लगातार गिरता जा रहा है। यूपी चुनावों के नतीजे आने के बाद कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि पहले कांग्रेस का चुनावी कैंपेन अखिलेश सरकार के खिलाफ था, लेकिन बाद में दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर लिया। जमीनी स्तर पर भी कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच कोई संतुलन या तालमेल नहीं था, जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा। 27 साल से सूबे की सत्‍ता से बाहर पार्टी अब 10 सीटों के अंदर ही सिमट गई है। यह उसका यहां पर अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। कांग्रेस ने सपा के साथ समझौते के तहत 105 सीटों पर यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ा था। साथ ही कुछेक सीटों पर गठबंधन के बावजूद सपा और कांग्रेस दोनों के उम्‍मीदवार खड़े थे। बावजूद इसके कांग्रेस केवल सात सीटों को जीत पाई है। यानि की 98 सीटों पर उसे मात मिली है। इन नतीजों ने कांग्रेस को उत्‍तर प्रदेश में पांचवें नंबर की पार्टी बना दिया है। उससे ज्‍यादा तो अपना दल(एस) को सीटें मिल गईं।
;;;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *