‘‘सखा धर्म मय अस रथ जाके, जीत न सकहिं कतहुँ रिपु ताके‘‘;त्रिवेंद्र सिंह

‘‘ विजयदशमी/दशहरा’’ पर्व पर राज्यपाल मुख्यमंत्री  उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष की बधाईं एवं शुभकामनाएं  # काशीपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध सम्मेलन # मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड प्रतिनिधि विधायिका-2017 विशेषांक पुस्तक का विमोचन किया# मुख्यमंत्री   को  रोडवेज कर्मचारियों को सातवां वेतनमान प्रदान करने हेतु धन्यवाद # www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal) 

सांसद खंडूडी को जबरन राजनीतिक वीआरएस देने के इच्‍छुक भाजपाई-  Big Breaking; भाजपा सांसद बीसी खण्‍डूडी को जबरन राजनीति से वीआरएस दे दिया जायेगा- कहने का आशय तो यही है- अमित शाह की कैम्‍प की जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी के कहने का आशय तो यही निकलता है-
रुद्रप्रयाग जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी ने गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी से कर्नल कोठियाल की तुलना करते हुए कहा कि स्थानीय जनता चाहती है कि सांसद खंडूड़ी की राजनीतिक विरासत कर्नल कोठियाल संभाले।

राजभवन देहरादून दिनांक 29 सितम्बर, 2017

राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल ने सभी प्रदेशवासियों को ‘‘विजयदशमी/दशहरा’’ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि ‘‘ विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह हमें याद कराता है कि सत्य की हमेशा विजय होती है।’’
उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी भाई-चारे और सौहार्द के साथ मिलजुल कर यह पर्व मानने का आह्वान किया है।

देहरादून 29 सितम्बर, 2017(सू.ब्यूरो)

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी के पर्व की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजय दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसके साथ ही यह मनुष्य की सीमाओं का, सोच का और उसके लक्ष्यों के विस्तार का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सकारात्मक सोच और मानव समाज की समग्र प्रगति के विचार को विस्तार देना होगा। उन्होंने कहा कि विजयदशमी के दिन भगवान राम ने धर्म मार्ग पर चलते हुए रावण पर विजय प्राप्त की थी । ‘‘सखा धर्म मय अस रथ जाके, जीत न सकहिं कतहुँ रिपु ताके‘‘। इसी प्रकार सत्य और धर्म के आधार पर बड़ी से बड़ी कठिनाइयों से पार पाया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने समाज के सभी वर्गों से आपस में मिल जुल कर प्रेम और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील भी की।

उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द अग्रवाल जी ने विजयादशमी
के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक यह पर्व हमारे भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सद्गुणों का विकास करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। विधान सभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि विजयादशमी का यह पर्व मिल-जुलकर, शांति और सद्भावना के साथ मनाएं। उन्होंने दशहरे के अवसर पर मेहनतकश किसानों, मजदूरों, आम नागरिकों और समाज के सभी वर्गों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।

भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैंः राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल
राजभवन नैनीताल/देहरादून दिनांक 29 सितम्बर, 2017

राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं मानव समाज के लिए सदैव प्रासंगिक रहेंगी। शांति, पे्रम व बंधुत्व का उनका संदेश, आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शताब्दियों पहले था। भगवान बुद्ध का करूणामय पे्रम का संदेश, सदियों से लोगों व समुदायों का पथ प्रदर्शन करता आया है।

राज्यपाल, काशीपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। सम्मेलन का आयोजन इंटरनेशनल बुद्धा एजुकेशन इंस्टीट्यूट व यूथ एक्शन कमेटी उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।‘‘दक्षिण पूर्वी एशियाई संस्कृति पर बौद्ध धर्म की प्रतिच्छाया’’ विषय पर आयोजित सम्मेलन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुख को जीवन का मूलभूत तथ्य माना था। इस दुख को दूर करने के लिए उन्होंने संसार को अष्टांगिक मार्ग का सिद्धांत दिया। सम्यक दृष्टि, सम्यक संकल्प, सम्यक वाणी, सम्यक कर्मांत, सम्यक आजीव, सम्यक व्यायाम, सम्यक स्मृति व सम्यक समाधि को जीवन में अपनाना होगा। भगवान बुद्ध ने नैतिक मूल्यों, मानवता, बुद्धिमŸाा व प्रेममय करूणा पर बल दिया है। उन्होने कहा काशीपुर क्षेत्र प्राचीन समय से ही महात्मा बुद्ध से जुडा है महात्मा बुद्ध के संदेश के अवशेष यहा अभी भी मिलते है। इस सम्मेलन से आज जो चीजे निकलकर आयेगी उसका संदेश पूरे विश्व में जायेगा।
राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं, समय की कसौटि पर खरी उतरी हैं। ये वर्तमान समय में पहले की तुलना में अधिक प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाओं पर चलकर ही वैश्विक शांति व बंधुत्व सम्भव है। ध्यान, बौद्धिक परम्परा का अभिन्न अंग रहा है। आज जब तनाव मनुष्य के दुख का बड़ा कारण बनता जा रहा है, ध्यान का अभ्यास लाभदायक हो सकता है। उन्होने कहा कि ग्लोबलाईजेशन के वर्तमान दौर में एक-दूसरे से अलग नहीं रहा जा सकता है। ऐसे में दया, प्रेम व शांति का बुद्ध का संदेश अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। इसमें कोई शंका नहीं की जा सकती है कि मानव सभ्यता पर बौद्ध धर्म का बहुत गहरा प्रभाव रहा है। बेहतर दुनिया बनाने के लिए भगवान बुद्ध के सत्य, शांति व बंधुत्व की शिक्षाओं को पूरी दुनिया में पहुंचाना होगा। सम्मेलन का उद्घाटन बुद्ध पुजा के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
राज्यपाल द्वारा दलाईलामा के प्रतिनिधि दमदुल दोरजी को सिम्बल आफ पीस अवार्ड,डा0के डोरा मालकी दास (श्रीलंका) भिक्षु विनीकेबल ज्ञान रत्ना महाथेरा(बाग्लादेश) भिक्षु बोधीजना(नेपाल),रत्ना यशवंत (भारत) को अवार्ड दिये गये।
सम्मेलन में थाईलैंड,म्यांसार,वियतनाम,कोरि या,बाग्लादेश,नेपाल,श्रीलंका, इटली आदि के बौद्ध प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजीव आकांक्षी व डा0 अविनीश चैहान द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड प्रतिनिधि विधायिका-2017 विशेषांक पुस्तक का विमोचन किया

देहरादून 29 सितम्बर, 2017(सू.ब्यूरो)

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रतिनिधि विधायिका-2017 विशेषांक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक श्री एस.के.सती द्वारा लिखी गई है। पुस्तक में वर्तमान उत्तराखंड विधानसभा के विधायकों के जीवन वृत्त को संकलित किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य में विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विधायक गणों के विचारों और सुझावों को भी संकलित किया गया है। पुस्तक में विचारों और सुझावों का संकलन प्रश्नोत्तरी के आधार पर किया गया है।
विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की आवाज जनता की आवाज होती है और जनप्रतिनिधियों के छवि निर्माण में जनता की भावना और दृष्टिकोण का बहुत महत्व होता है। कई बार जनप्रतिनिधि बहुत अच्छा कार्य करते हैं परंतु उनके कार्यों से संबंधित सही बात सही तरीके से जनता तक पहुंचाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास एक सतत् प्रक्रिया है और विकास की चाह कभी समाप्त नहीं होती। दुनिया के सर्वाधिक विकसित देशों में भी लोग और अधिक विकास की चाह रखते हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि श्री सती द्वारा रचित पुस्तक से राज्य और समाज के लिए उपयोगी जानकारी और सुझाव प्राप्त होंगे।

इस अवसर पर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान एवं श्री देशराज कर्णवाल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री   को  रोडवेज कर्मचारियों को सातवां वेतनमान प्रदान करने हेतु धन्यवाद
देहरादून 29 सितम्बर, 2017(सू.ब्यूरो)
 
शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रोडवेज कर्मचारियों को सातवां वेतनमान प्रदान करने हेतु धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से राज्य हित में पूर्ण मनोयोग के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और परिवहन निगम को एक लाभदायक संस्था बनाने का संदेश दिया।

सांसद खंडूडी को जबरन राजनीतिक वीआरएस देने के इच्‍छुक भाजपाई- 

कर्नल कोठियाल ने अपने पुरूषार्थ से केदारनाथ को संवारा: चौधरी
युवतियों के लिए भी भर्ती कैंप करेंगे शुरू: कोठियाल
सांसद खंडूडी की राजनीतिक विरासत संभाले कर्नल कोठियाल: आशा
सिद्धपीठ मठियाणा खाल में संकीर्तन एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

रुद्रप्रयाग। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि निम के प्रिंसिपल और यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल ने अपने पुरूषार्थ के बलबूते केदारनाथ को संवारा है। वह सिर्फ उत्तराखंड की सेवा नहीं कर रहे, बल्कि पूरे राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। श्री चौधरी विकासखंड जखोली की भरदार पट्टी के सिद्धपीठ मठियाणा खाल में मठियाणा देवी सेवा समिति चंडीगढ़ की ओर से आयोजित संकीर्तन एवं सांस्कृतिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विधायक भरत सिंह चौधरी ने कार्यक्रम में मौजूद कर्नल कोठियाल की मुक्तकंठ से तारीफ करते हुए कहा कि 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद किसी ने भी कल्पना नहीं की थी कि केदारपुरी दोबारा पुनस्र्थापित हो पाएगी और लाखों की संख्या में तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा कि सनातम धर्म में जितने भी लोग हैं, वह सब कर्नल कोठियाल का साधुवाद करते हैं।

इसके साथ ही श्री चौधरी ने मठियाणा देवी मंदिर की सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि भरदार क्षेत्र की पानी की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। शासन ने पहले चरण में करीब साढ़े 12 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। छह माह के भीतर दूसरे चरण में सात करोड़ रुपए की धनराशि भी प्राप्त हो जाएगी। सौंदा-मठियाणाखाल-सिलगांव मोटरमार्ग का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निम के प्रिंसिपल कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि जल्द ही युवतियों को सेना में भर्ती के लिए कैंप शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण को उत्तराखंड की संस्कृति का ध्वजवाहक बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र बहुत खूबसूरत है। चारों ओर हिमालय से घिरा हुआ है और ठंडी हवाएं किसी को भी तरो-ताजा कर देती हैं।

जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी ने कहा कि स्थानीय विधायक और उनके प्रयासों से भरदार क्षेत्र की पेयजल की समस्या दूर होने जा रही है। लंबे संघर्ष के बाद शासन से योजना निर्माण के लिए पैसा मिल गया है। उन्होंने विधायक को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर पत्र भी सौंपे। साथ ही मठियाणा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग की। उन्होंने कर्नल अजय कोठियाल को उत्तराखंड का सबसे बड़ा हितैषी बताते हुए कहा कि वे बेरोजगार युवाओं के लिए भर्ती कैंप आयोजित कर रहे हैं। अभी तक तीन हजार युवा उनके कैंप से भर्ती हो गए हैं, जो बहुत बड़ी उपलब्धि है। साथ ही उन्होंने गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी से कर्नल कोठियाल की तुलना करते हुए कहा कि स्थानीय जनता चाहती है कि सांसद खंडूड़ी की राजनीतिक विरासत कर्नल कोठियाल संभाले।

कार्यक्रम में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और मंजू सुंदरियाल ने जागर, भजन-संगीत और अपने प्रसिद्ध गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर समिति की ओर से उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कोंसट्रिक्स इंडिया के कंट्री जनरल मैनेजर रविन्द्र सिंह राणा, अंजली इंटीरियर्स के राम सिंह रावत, गढ़वाल विवि के छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, जय हो के संयोजक पुष्पेन्द्र पंवार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा, छात्र नेता हिमांशु तिवारी, समिति के प्रधान गोबिंद सिंह पंवार, उप प्रधान कमल सिंह बागडी, महासचिव एसएस नेगी, सचिव विक्रम सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष उदय सिंह पंवार, गजपाल सिंह महर, महेश डिमरी, सांस्कृतिक सचिव दर्शन सिंह सिंधवाल, विरेन्द्र सिंह नेगी, मान सिंह बागड़ी, बेली राम उनियाल, त्रिलोक सिंह कप्रवाण, सूरजपाल सिंह नेगी, रवि राणा, दिलबर सिंह राणा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

काॅमन वैल्थ गेम्स 2018 की क्वींस बेटन रिलेे के लिए हरिद्वार जनपद का नाम शामिल

हरिद्वार। काॅमन वैल्थ गेम्स 2018 की क्वींस बेटन रिलेे के लिए हरिद्वार जनपद का नाम शामिल होने पर जिलाधिकारी दीपक रावत ने इसे विशेष अवसर बताया। जिलाधिकारी ने रिले के यहां पहुंचने के सम्बंध में खेल विभाग, पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियोें की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने 06 अक्टूबर को हरिद्वार पहुंच रही मशाल यात्रा की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये
डीएम ने मशाल यात्रा के ऋषिकेश से हरिद्वार हरकी पैड़ी पहुंचने पर उसके स्वागत तथा सड़क मार्ग से होते हुए नेहरू युवा केंद्र पर समापन किये जाने के सम्बंध में यातायात प्लान, सुरक्षा सहित अनेक विषयों पर अधिकारियों से चर्चा की।
जिलाधिकारी ने रिले के हरकी पैड़ी पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक तथा स्थानीय समस्त जनप्रतिनिधियों व गंगा सभा द्वारा स्वागत जलपान के बाद रिले के लिए आगे का रूट भी निर्धारित किया। रिले के दौरान एम्बुलेंस, मार्गों की स्वच्छता व पेयजल आदि की व्यवस्था के लिए भी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में सीडीओ स्वाती भदौरिया, मुख्य नगर आयुक्त नितिन भदौरिया, एडीएम वित्त ललित नारायण मिश्र, एसडीएम मनीष सिंह, जिला क्रीडा अधिकारी श्री डोभाल, गंगा सभा के पुरूषोत्तम गांधी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत ने आज वीआईपी घाट पहुंच ईशा फाउण्डेशन की ओर से 01 अक्टूबर 2017 हरिद्वार में आयोजित होने वाले रैली फाॅर रिवर्स अभियान की समस्त तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आयोजक संस्था की ओर से आये कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। डीएम ने कार्यक्रम के सम्बंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिये। उन्होंने गेस्ट हाउस सफाई व्यवस्था पर विशेष रूप् से शौचालयों आदि की सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के लिए कहा।
कार्यक्रम का आयोजन वीआईपी घाट हरिद्वार में प्रातः 08 बजे किया जायेगा। नदियों को बचाने तथा उनके संरक्षण के लिए फाउंडेशन के सद्गुरू देश भर में इस रैली का आयोजन करेंगें।
हरिद्वार से चलने वाली रैली का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वीआईपी घाट पर पहुंच झण्डी दिखाकर करेंगे। साथ ही सीएम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े का उद्घाटन भी वीआईपी घाट से करेंगे।
रैली लोगों में गंगा सहित समस्त नदियों को स्वच्छ व निर्मल बनाने का संदेश देगी। अभियान का उद्देश्य समाज में नदियों के अस्तित्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
उद्घाटन कार्यक्रम में स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, कैबिनेद मंत्री सतपाल महाराज, आचार्य बालकृष्ण सहित जनपद के जनप्रतिनिध शामिल होंगे।

गोर्खाली सुधार सभा के तत्वाधान में दुर्गा अष्टमी
ऋषिकेश 29, सितम्बर

गोर्खाली सुधार सभा के तत्वाधान में छिदरवाला, ऋषिकेश में महाकालरात्रि एवं दुर्गा अष्टमी के शुभअवसर पर उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

दुर्गा अष्टमी के मौके पर श्री अग्रवाल ने सभी को दुर्गा अष्टमी की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि मां दुर्गा के आर्शीवाद से हमारे समाज में खुशी और शांति आए और सभी तरह के अन्याय दूर हों। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के आठवें दिन हम मां महागौरी की पूजा करते हैं. नौ दिनों का नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। इन नौ दिनों में हर दिन उनके अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। मां गौरी का पूजन करने से असंभव कार्य भी पूरे होते है. सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है. सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. और भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।

गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित महाकालरा़त्र महोत्सव पर श्री अग्रवाल ने का कि गोर्खा समुदाय का देश के निर्माण, सुरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा में अहम योगदान रहा है एवं गोर्खाली संस्कृति सभी को एक माला में पिरोकर रखती है। गोर्खा समुदाय की वीरगाथा भी किसी से छिपी नहीं है। देश रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने में कभी पीछे नहीं हटते। महाकालरा़त्र महोत्सव पर गोरखाली समुदाय द्वारा खुखरी नृत्य, नपाली पारम्परिक नृत्य, नेपाली सोलो डांस, नेपाली सामुहिक नृत्य का आयोजन किया
गया।

इस अवसर पर श्री वाई0बी भण्डारी मन्दिर अध्यक्ष, बुध बहादुर गुरू जी र्गाखाली सुधार सभा के अध्यक्ष, रोबिन राणा, आनन्द भण्डारी, धीरज थापा, सोबर्न सिंह कैन्तुरा, बलराज सिंह, दीपक थापा, हरीश ककड आदि लोग मौजूद थे।

www.himalayauk.org (HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND) 

Leading Digital Newsportal & Daily Newspaper, Publish at Dehradun & Haridwar. 

Availble in; FB, Twitter, whatsup Groups & e-edition & All Social Media Plateform; 

Mail; himalayauk@gmail.com  Mob. 9412932030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *