देहरादून में ’’डेंगू’’ रोग से रोकधाम एवं बचाव ; बैठकों का दौर जारी

cm-photo-04-dt-14-september-2016देहरादून 14 सितम्बर, 2016 (सू.ब्यूरो) देहरादून में ’’डेंगू’’ रोग से रोकधाम एवं बचाव हेतु पूर्व में मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों का अनुश्रवण किया गया। (www.himalayauk.org) Leading Digital Newsportal

बीजेपी महामंत्री नरेश बंसल ने साधा सीएम हरीश रावत पर निशाना, बंसल ने कहा की रावत सरकार आपदा पर श्वेत पत्र जारी करे, आपदा के बाद सरकार ने कितना किया काम..: डेंगू पर नियंत्रण पाने में विफलता के लिए उत्तराखंड सरकार जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी तत्काल पद से इस्तीफा दे उत्तराखंडप्रदेश सरकार से कोई वर्ग संतुष्ट नहीं है।प्रदेशभर में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल! :नरेश बंसल — भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्य्क्ष कुंदन लटवाल ने कहा की प्रदेश में फैल रहा डेंगू का प्रकोप दिनप्रति दिन बढ़ रहा है उन्होंने सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने आस पास के गली मोहल्ले में सफाई अभियान करे और लोगो को जनजागरण कार्यक्रम कर डेंगू से बचने के उपाय बताये उन्होंने कहा की युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी तरह सजग रहे हर रोज पता करे की कहा किस डेंगू के मरीज को रक्त की आवश्यकता है और मरीज को रक्त उपलब्ध कराये उन्होंने कहा युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता रक्तदान करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा इसके अलवा की युवा मोर्चा रक्तदान के शिविर भी लगाएगा।
उन्होंने कहा पुरे प्रदेश में 871 लोग डेंगू के डंक से पीड़ित है मगर प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरी नजर आती है पूरा सरकारी महकमा अभी भी अपनी कुम्भकर्णी नींद से जागा नहीं।उन्होंने कहा प्रदेश के मुखिया हरीश रावत गली गली जाकर नाली साफ करने जा रहे है आखिर वो जनता को क्या दिखाना चाह रहे है इससे अच्छा होता वो अधिकारी व कर्मचारियों पर नकेल कस प्रदेश को डेंगू के प्रकोप से बचाने की नीति तैयार करते और प्राइवेट हॉस्पिटल और निजी लैब पर जो मरीजो से मनमाने रुपए वसूल रहा है उन पर शिकंजा कसते परंतु हरीश रावत मौन बैठे है। लटवाल ने कहा युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता डेंगू के लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
ये बयान भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल ने जारी किया

देहरादून में ’’डेंगू’’ रोग से रोकधाम एवं बचाव हेतु पूर्व में मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों का अनुश्रवण किया गया।
यह जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओम प्रकाश ने बताया कि नगर निगम, देहरादून द्वारा नोडल विभाग के रूप में कार्य करते हुए जिला प्रशासन, नगर निगम देहरादून, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेन्स, रेड क्रास, आर.डब्लू.ए. के प्रतिनिधियों द्वारा आपस में समन्वय कर एक प्रभावी योजना तैयार की गई। उन्होंने बताया कि नगर निगम देहरादून को विशेष सहायता के रूप में 25 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त किये जाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य सचिव को निर्देश दिये गए है। उन्होंने बताया कि इस क्रम में रूपये 9 लाख की धनराशि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम देहरादून को अवमुक्त कर दी गई है। जिसमें नई मशीनों व दवाईयां की खरीद तथा मानदेय भी शामिल है। उन्होंने बताया कि डेंगू नियंत्रण हेतु नगर निगम देहरादून में एक ’’डेंगू नियंत्रण कक्ष’’ स्थापित किया गया है। जिसका टोल फ्रि नं. 18001804153 तथा दूरभाष नं. 0135-2652571 है।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओमप्रकाश ने बताया कि नगर के अंतर्गत वार्डवार नोडल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के आशा कार्यकर्ती, रेडक्रास, सिविल डिफेन्स व आर.डब्लू.ए के प्रतिनिधि नामित किये जा चुके हैं। इस हेतु 150 टीमें बनाई गई है। प्रत्येक वार्ड में दो आशा कार्यकर्ती व दो सफाई कर्मचारी निर्धारित है। गुरूराम राय मेडिकल कालेज व विद्यालयों के एन.सी.सी. व एन.एस.एस. के सदस्यों से समन्वय कर उक्त टीमों की संख्या 300 तक किये जाने हेतु निर्देश निर्गत कर दिये गये है।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओमप्रकाश ने बताया कि उपरोक्त टीमों के माध्यम से घर-घर जाकर घरों को सैनिटाईज किये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अब तक देहरादून नगर क्षेत्र में 4522 घरो को सैनिटाईज करा दिया गया है। सैनिटाईज करने वाले भवनों की संख्या को नियोजित ढ़ंग से निरन्तर बढ़ाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत पानी जमा होने के बर्तनों/टंकियों/टायरों/गड़ढ़ों को चिन्ह्ति कर उन्हें खाली कराने की कार्यवाही के साथ ही साथ स्प्रे किये जाने की भी कार्यवाही गतिमान है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम, देहरादून में उपलब्ध 6 बड़ी फोगिंग मशीनों को नगर के मुख्य मार्गों पर मच्छरों की रोकथाम हेतु वार्डवार फौगिंग की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 15 नई छोटी फोगिंग मशीनें भी क्रय की गई है। जिन्हें मोटरसाईकिल पर पकड़ कर, पैदल चलते हुए मोहल्लावार फोगिंग कराई जा रही है। मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्ह्ति किये गये अत्याधिक डेंगू प्रभावी क्षेत्रों जैसे ब्रह्मपुरी, सत्तोवालीघाटी, चन्दर नगर, लक्खीबाग, पीपलमण्डी, खुड़बुड़ा, यमुना कालोनी, सिंघल मण्डी, रीठा मण्डी, मुस्लिम कालोनी, भण्डारीबाग, डी.एल. रोड में डेंगू नियंत्रण हेतु विशेष रूप से कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि फोगिंग के साथ-साथ 120 नग स्प्रे की नवीन मशीनें क्रय कर घर-घर सैनिटाईज किये जाने हेतु कार्यवाही की जा रही है। देहरादून के 1,25,000 घरों में से 70 हजार घर सैनिटाईज किये जा चुके है। उन्होंने बताया कि 30 मशीनें पूर्व से ही कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *