11 मार्च को ग्रहण योग; चुनाव परिणामों पर ग्रहों की टेढ़ी चाल का असर

 मार्च में आपके भाग्य में क्या? ग्रह-नक्षत्र मार्च के महीने में आपके भाग्य में क्या लेकर आने वाले हैं  ?  ग्रहों का मिलन आपकी राशि में  असर डालता है, 

इस महीने मुंहमांगी मुरादें पूरी होंगी, ? भाग्य आपका साथ देगा या नहीं, ?  ज्योतिष की चाहे कोई भी शाखा क्यों ना हों, जितनी कारगर वह उस समय थी, उतनी ही कारगर आज के दौर में भी है। हस्तरेखा शास्त्र हो या फिर कुंडली आंकलन, हर शाखा अपने आप में बहुत उपयोगी और वाकई कारगर है? 
ग्रहों की स्थिति में कई चीजें सम्मिलित की गयी हैं , जैसे की ग्रह किस अंश पर है , किस घर में है ,राशि क्या है , राशि का स्वामी कौन है , नक्षत्र क्या है और नक्षत्र का स्वामी कौन है। 

 “देश में यूपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का दौर लगभग समाप्‍त हो चुका है। पूरे देश की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी है। भाजपा-कांग्रेस हो या सपा-बसपा सभी जीतने का दावा कर रहे हैं लेकिन ज्‍योतिष जगत के अध्‍येताओं की राय एकदम अलग है।” ज्‍योतिषियों का मानना है कि चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे। सभी की खुशियों पर तुषरापात होने की उम्‍मीद है। चुनाव परिणामों पर ग्रहों की टेढ़ी चाल का असर दिखना तय है। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य के प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय के अनुसार 11 मार्च को मतगणना के दिन सिंह राशि में चंद्रमा व राहु की युति से ग्रहण योग होगा। ठीक उसी तरह चुनाव परिणाम पर भी ग्रहण लगेगा जैसे चंद्र ग्रहण लगने पर विभिन्न राशियों के लोगों पर असर पड़ता है। केतु नक्षत्र खास तौर पर प्रभावी होगा, जो आकस्मिक और अनुमान से परे होने वाली घटनाओं का कारक है।

ऐसे में सारे पूर्वानुमान और आकलन फेल हो जाएंगे। जिस भी दल या नेता ने वर्चस्व कायम करने का सपना देखा होगा, टूट जाएगा। कुर्सी पाने और कुर्सी से बेदखल होने में शनि-राहु ग्रहों की प्रमुख भूमिका होती है। धनु राशि के शनि और चंद्रमा का प्रभाव किसी सूबे में किसी दल के लिए लाभकारी, वहीं दूसरी जगह चोट पहुंचाने वाला साबित हो सकता है। बेहतर प्रदर्शन से एक-दो दलों का आने वाले समय में सियासी कद बढ़ सकता है।

ज्योतिष शास्त्री एवं वास्तु सलाहकार पं. दीपक मालवीय के अनुसार नामांकन-प्रचार और परिणाम की घोषणा वाले दिन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति अलग-अलग हैं। ऐसा बहुत कम होता है। चुनाव की पूरी प्रक्रिया एक ही ग्रह के प्रभाव में पूरी होने से जिस किसी पार्टी या उम्मीदवार का जो प्रभाव पहले दिन, वही अंतिम दिन भी दिखता है। चुनाव परिणाम वैसे ही आते हैं, जैसा जुटने वाली भीड़ को देखकर आकलन होता है। इस बार प्रांरभिक चुनाव प्रक्रिया के दौरान की ग्रहों की स्थिति में काफी परिवर्तन से अप्रत्याशित चुनाव परिणाम आ सकते हैं। यूपी में लखनऊ को जन्मस्थान मान तैयार की गई कुंडली बताती है कि काउंटिंग पर उलट-फेर कराने वाले ग्रह चंद्र और राहु का असर दिखेगा।

मेष राशि

इस माह शनि आपके नवम भाव में गोचर करेंगे, जिसके चलते आपको नौकरी में प्रगति मिलेगी। नौकरी के कारण आप लंबी यात्रा भी कर सकते हैं। या फिर प्रमोशन के भी संयोग बने हुए हैं। लेकिन यह माह स्वास्थ्य पर अटैक कर सकता है। गुरु ग्रह के प्रभाव से परिवार में खुशहाली आएगी। शुक्र एवं मंगल का योग आपके खर्चों को बढ़ाएगा।

वृषभ राशि

शनि का अष्टम भाव में होना आपकी नौकरी बदलने के योग को मजबूत बनाता है। मौजूदा नौकरी से ट्रांसफर होने की भी संभावना है। राहु का आपकी राशि के चौथे भाव में आना घर बदलने की ओर इशारा कर रहा है। लेकिन दूसरी ओर राहु का प्रभाव माता के स्वास्थ्य पर हो सकता है। इस माह मानसिक शांति बनाए रखें।

मिथुन राशि

इस माह शनि देव आपके सप्तम भाव से गोचर करेंगे, जिसके कारण आपके ऊपर शुभ प्रभाव होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, रुके हुए काम बनेंगे, कम मेहनत से अधिक फल मिलेगा। लेकिन पिता और परिवार के लोगों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इस माह आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे या इससे जुड़ी कोई यात्रा भी कर सकते हैं।

कर्क राशि

इस महीने शनि देव आपके छठे भाव से गोचर करेंगे, जिससे आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। बिजनेस हो या नौकरी, आप जरूरत से अधिक मेहनत करेंगे और इस कर्म के चलते शनिदेव शुभ दृष्टि बरसाएंगे। इस माह अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, नेत्रों और पैरों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। गुरु ग्रह का तीसरे भाव में आना भाग्य को जगाएगा।

सिंह राशि

इस माह शनि देव आपके पंचम भाव में होंगे, जिससे आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। लेकिन अचानक आर्थिक लाभ या हानि, दोनों ही हो सकती है। इसलिए समझदारी से हर फैसला लें। सूर्य और केतु की सप्तम भाव पर दृष्टि वैवाहिक जीवन के लिए कष्ट उत्पन्न करेगा। पिता या संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानियां आएंगी।

कन्या राशि

इस माह गुरु ग्रह आपने प्रथम भाव से गोचर करेंगे, जिसके चलते सेहत अच्छी रहेगी। संतान से आपको अच्छी खबर मिलेगी, यह उसकी तरक्की से जुड़ा हो सकता है। लेकिन माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। राहु के द्वादश भाव में गोचर करने से आप घर भी बदल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन या ट्रांसफर संभव है। दाम्पत्य जीवन में भी परेशानियां बन सकती हैं।

तुला राशि

इस माह शनि देव आपके तीसरे भाव से गोचर करेंगे, जिसके चलते आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर जमकर मेहनत करेंगे जिसका परिणाम आपको इसी माह मिल जाएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलना संभव है। भाई-बहन विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। केतु का आपकी राशि पर आना तंत्र-मंत्र विधा में आपकी रुचि को बढ़ा

वृश्चिक राशि

इस माह शनि देव का द्वितीय भाव से गोचर करना आपके लिए शुभ नहीं होगा। आपके खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन दूसरी ओर गुरु का एकादश भाव में जाना आर्थिक सहयोग दिला सकता है। छात्रों को सफलता मिलेगी, वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा, भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। राहु का दशम में गोचर होना नौकरी में परिवर्तन या ट्रांसफर दिला सकता है।

धनु राशि

इस माह शनि देव आपके प्रथम भाव में होंगे, जिसके चलते आपकी भौतिक क्षमता बढ़ेगी। आप कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करेंगे, सूर्य का तीसरे भाव में आना बिजनेस कर रहे लोगों के लिए शुभ होगा। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है, कान के रोग से पीड़ित हो सकते हैं। जीवनसाथी के क्रोध में वृद्धि होगी। बुध ग्रह इस माह भाग्य चमका सकते हैं।

मकर राशि

शनि का द्वादश भाव में गोचर आपके खर्चे बढ़ाएगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतनी होगी, पिता से भी मनमुटाव संभव है। लेकिन भाई-बहन और मित्रों से संबंध अच्छे रहेंगे। इस माह आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। केतु ग्रह की भी इस माह आपके धन पर क्रूर दृष्टि रहेगी, इसलिए सावधान रहें।

कुम्भ राशि

इस माह आपकी राशि के स्वामी शनि देव आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। जिसके चलते आपको कम मेहनत से ज्यादा लाभ मिलेगा। बिजनेस हो या नौकरी, कार्यक्षेत्र पर थोड़ा अधिक मेहनत करना आपको कई लाभ दिला सकता है। पारिवारिक खुशियों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन राहु के प्रभाव से जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन राशि

इस माह शनि देव आपके दशम भाव से गोचर करेंगे, जिसका शुभ प्रभाव आपकी नौकरी पर होगा। नौकरी के चलते विदेश यात्रा कर सकते हैं या फिर प्रमोशन भी संभव है। वैवाहिक जीवन के लिए यह माह कष्टों वाला होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, साथ ही आपसी मनमुटाव भी बना रहेगा। लेकिन इस माह आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे।

HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND (www.himalayauk.org) 

Leading Web & Print Media; publish at Dehradun & Haridwar; Mob. 9412932030 

mail; csjoshi_editor@yahoo.in, himalayauk@gmail.com 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *