Himalaya Gaurav Uttarakhand

पॉन्‍टी चड्ढा के मॉल से 200 करोड़ जब्‍त
नई दिल्‍ली/नोएडा, उत्तर प्रदेश के उद्योगपति पॉन्‍टी चड्ढा की कंपनियों पर आयकर विभाग ने छापा मारकर भारी-भरकम राशि जब्‍त की है.

बताया जा रहा है कि सिर्फ नोएडा के सेंटर स्‍टेज मॉल से ही करीब 200 करोड़ रुपये जब्‍त किए गए हैं.

सेंटर स्‍टेज मॉल पॉन्‍टी चड्ढा का ही है, जिसके बेसमेंट से आयकर विभाग ने इतनी बड़ी राशि बरामद की. साथ ही पॉन्‍टी चड्ढा का एक सहयोगी ल‍‍लित कपूर दिल्‍ली के एक फॉर्महाउस से गिरफ्तार किया गया है.

गौरतलब है कि पॉन्‍टी चड्ढा को मुख्‍यमंत्री मायावती का करीबी माना जाता है. यूपी में शराब का सारा कारोबार पॉन्‍टी चड्ढा की कंपनी करती है.

चुनाव के मद्देनजर कैश को लेकर यह छापेमारी की जा रही है. दिल्‍ली के छतरपुर में 3 जगहों पर, वेब सिनेमा, नोएडा एवं मुरादाबाद में तकरीबन 25 जगहों पर 200 लोगों की टीम के साथ यह छापामारी चल रही है.

दोनों दलों के दिग्‍गज की सीटें फंसी पर सरकार कांग्रेस की
चन्‍द्रशेखर जोशी की रिपोर्ट

उत्‍तराखण्‍ड के लीडिंग समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के अनुसार खुफिया विभाग की रिपोर्ट से भाजपा सकते में आ गयी है, भाजपा के पूर्व मुख्‍यमंत्री निशंक व बीसी खण्‍डूडी तथा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की सीट फंसी हुई बतायी जा रही है, इसके अलावा  सरकार जाने की रिपोर्ट से भाजपा सकते में है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कुछ दिग्‍गज भी चुनाव हार रहे हैं, परन्‍तु सरकार कांग्रेस की बन रही है, इस तरह की रिपोर्ट है, वहीं दूसरी ओर नेपाल पशुपतिनाथ के राजगुरू पूज्‍यपाद लक्ष्‍मीनारायण जी ने दुरभाष पर चन्‍द्रशेखर जोशी सम्‍पादक को बताया कि उत्‍तराखण्‍ड में भाजपा का सूर्यास्‍त हो चुका है और कांग्रेस सूबे में सरकार बनायेगी परन्‍तु  कुछ दिग्‍गत कांग्रेसी भी चुनाव हार रहे हैं,

चाहे आंधी आए या तूफान, हमको करना है मतदान
चाहे आंधी आए या तूफान, हमको करना है मतदान

उत्‍तराखण्‍ड व पंजाब में सत्‍ता प्रतिष्‍ठान के खिलाफ क्‍या आंधी थी?

देहरादून से चन्‍द्रशेखर जोशी की रिपोर्ट

चाहे आंधी आए या तूफान, हमको करना है मतदान, इस नारे को लेकर उत्‍तराखण्‍ड में मतदाता उतरा तो पंजाब में भी उतरा, भारी मतदान  जोश व उत्‍साह से हुआ परन्‍तु  यह केवल मतदान नहीं था, यह जनता की आंधी थी, चर्चा है कि इमरजेंसी के बाद जनता में ऐसा उत्‍साह पहली बार देखा गया, यह पार्टियों व विचारों की लडाई थी जिसको स्‍वीकार करने के लिए जनता ने आंधी जैसी चला दी, उत्तराखंड के तीसरे विधानसभा चुनावों में बढ़ा मतदान चौंकाने वाला है। हुआ। राजनीतिक विश्लेषक अधिक मतदान के दो कारण मान रहे हैं। पहला यह कि देश के चुनावों का इतिहास बताता है कि अधिक मतदान सत्ता के खिलाफ जाता रहा है तो इस बार भी ऐसा हो सकता है। राजनीतिक प्रेक्षक इस आंधी का निहितार्थ निकालने में जुटे हैं कि जनता जब बढ चढ कर मतदान के लिए उतरती है तो सत्‍ता प्रतिष्‍ठान के प्रति अपनी नाराजगी जताना चाहती है, शायद इसे बात को महसूस कर उत्‍तराखण्‍ड की आंधी से भाजपा हाईकमान की चिंता बढने की खबर है, भाजपा हाईकमान के इससे परेशान व चिंतित लग रहे हैं,

आज का दिन उत्तराखण्ड के वोटर ने कमाल कर दिया जहाँ मौसम देवता ने भी आज लोगों का साथ दिया .उत्तराखण्ड में 70 प्रतिशत मतदान हुआ जो लोकतंत्र के लिए एक अच्छा संकेत माना जा रहा है . वहीं जैसा कि हमने पूर्व में अपने आलेखों में लिखा था कि उत्‍तराखण्‍ड के बारे में स्‍टार न्‍यूज के सर्वे झूठे साबित होने जा रहे हैं जिसमें उसने भाजपा को 39 सीटें मिलने का दावा किया था। उत्‍तराखण्‍ड में हुआ धुंआधार मतदान किसकी नैयया पार लगा रहा है, इसका स्‍पष्‍ट निर्णय तो 6 मार्च को ही होगा परन्‍तु वोटिंग ट्रेंड को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषक इसे सत्तारूढ़ भाजपा के लिए कुछ नुकसानदेह और कांग्रेस के लिए कुछ मुफीद मान रहे हैं।

मतदान के रूझान बदलाव का संकेत दे रहे हैं। भाजपा के लगभग सभी मंत्रियों की नौकायें आम लोगों के गुस्से के तूफान में डूबने वाली हैं। पिछली बार भी यही हुआ था। मात्र नाम बदल गये । उत्‍तराखण्‍ड में सत्‍ता आते ही अहंकार व झूठे घमण्‍ड में डूबकर वह जनता से दूर होता जाता है और परिणाम;;;जनता को फिर पूरी ताकत से सडक पर उतरना पडता है।  दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि निशंक को मुख्यमंत्री पद से हटाने और यूपी में कुशवाहा से हाथ मिलाने की वजह से भाजपा की नकारात्मक छवि बनी।

उत्‍तराखण्‍ड की 70 विधानसभा सीटों पर 63;63 मतदाताओं में से 67 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। कुल चुनाव में कुल 788 प्रत्‍याशियों ने चुनाव में किस्‍मत आजमायी।

वर्ष 2002 में प्रदेश में 5270375 मतदाता थे। इनमें से केवल 2863886 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रदेश में कुल मतदान प्रतिशत 54.34 फीसद रहा था। उत्तराखंड में 2002 में हुए चुनाव में कांग्रेस को 26.91 फीसद तो भाजपा को 25.45 फीसद मत हासिल हुए।

इसी तरह 2007 के विधानसभा चुनावों के वक्त प्रदेश में 5985302पंजीकृत मतदाता थे जिनमें से केवल 3558043 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन चुनावों में कांग्रेस को पराजित करके भाजपा को सत्ता के करीब पहुंची और उसे 34 सीटें हासिल हुई।

पिछले दो विधानसभा चुनावों के आंकड़ों से साफ है कि उत्‍तराखण्‍ड में महज डेढ़ से ढाई फीसदी वोट के अंतर से सरकार बदल जाती है।  राज्य के पहले विधानसभा चुनाव में भी यहां औसत यानी 50 फीसद से अधिक वोट पड़े थे जिसमें कांग्रेस सत्ता में आ गयी थी। उसके बाद दूसरे विधानसभा चुनाव में मतदान आठ फीसद बढ़ा, जो कांग्रेस के लिए एंटी इन्कम्बेंसी साबित हुआ। इस बार फिर से मतदान में आठ फीसद की बढ़ोतरी हुई है।

बापू को गोली लगने के बाद;;;;
दिल्ली. महात्मा गांधी जिन्हें देश ‘बापू’ कहकर संबोधित करता है, रोज शाम को प्रार्थना किया करते थे. 30 जनवरी 1948 की शाम जब वो संध्याकालीन प्रार्थना के लिए जा रहे थे तभी नाथूराम गोडसे नाम के शख्स ने पहले उनके पैर छुए और फिर सामने से उनपर तीन गोलियां दाग दीं. उस वक़्त बापू अपने सम्बन्धियों और अनुचरों से घिरे हुए थे.

नाथूराम इससे पहले भी बापू के हत्या की तीन बार (1934, मई और सितम्बर 1944 में ) कोशिश कर चुका था, लेकिन असफल होने पर वह अपने दोस्त ‘नारायण आप्टे’ के साथ वापस मुंबई चला गया. इन दोनों ने ‘दत्तात्रय परचुरे’ और ‘गंगाधर दंडवते’ के साथ मिलकर ‘बेरेत्ते’ (Beretta) नामक पिस्टल खरीदी. असलहे के साथ ये दोनों 29 जनवरी 1948 को वापस दिल्ली पहुंचे और दिल्ली स्टेशन के रिटायरिंग रूम नंबर 6 में ठहरे.

30 जनवरी 1948 की शाम जब बापू प्रार्थना के लिए जा रहे थे तभी गोडसे ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिसपर बापू को सहारा दे रही एक स्त्री ने गोडसे से कहा “भाई, बापू को पहले ही देर हो चुकी है”गोडसे ने उस स्त्री को धक्का दिया और .38 बेरेत्ते पिस्टल से उनके सीने पर एक के बाद एक तीन गोलियां दाग दीं.

बापू की हत्या के बाद नन्द लाल मेहता द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक़ उनके मुख से निकला अंतिम शब्द ‘हे राम’ था. हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं मिलती की क्यों गोली लगने के बाद भी उन्हें अस्पताल ले जाने की जगह बिरला हाउस में ही वापस ले जाया गया.

में बंदर के ब्रेन को खाने की परंपरा
चीन, इंडिनोशिया सहित अन्य कुछ देशों में बंदर के ब्रेन को खाने की परंपरा है। वहां लोगों की मान्यता है कि बंदर के ब्रेन को खाने से नपुंसकता नहीं आती है। इंडोनेशिया में तो बंदर का इतने बड़े पैमाने पर शिकार हुआ कि इसकी संख्या में भारी कमी आई।

बंदर के ब्रेन को तीन तरीके से खाया जाता है।

पहला तरीका बंदर के ब्रेन को पकाकर खाया जाता है।

दूसरा तरीका बंदर को मारकर उसके ब्रेन को कच्चा खाया जाता है।

तीसरा तरीका बंदर के ब्रेन को खाने का यह तरीका बहुत क्रूर है। खाने के टेबल पर जिंदा बंदर के सर को हथौड़े से तोड़ा जाता है। वहीं उसके ब्रेन को चम्मच से निकालकर खाया जाता है।

हनुमानजी के चित्र का महत्व
अगर आप घर में हनुमान जी का फोटो या तस्वीर घर में लगाना चाहते हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखें। इससे आपके घर पर कोई बुरा साया नहीं पड़ेगा साथ ही घर में सकारात्मक शक्ति बढऩे लगेगी।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में देवी-देवताओं के चित्रों को लगाने से सभी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। घर का वातावरण सुकून देने वाला और पवित्र बना रहता है। बाहर से आने वाले लोगों पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है। घर में सभी सदस्यों के बीच परस्पर प्रेम सदा बढ़ता रहता है। हनुमानजी के चित्र का महत्व ध्यान में रखते हुए वास्तु में कई नियम बताए गए हैं।

- वास्तु के अनुसार हनुमानजी की फोटो हमेशा दक्षिण दिशा की ओर देखती हुई लगानी चाहिए।

- इसी तरह उत्तर दिशा में हनुमान जी का फोटो लगाने पर दक्षिण दिशा से आने वाली हर बुरी ताकत को हनुमान जी रोक देते हैं।

- इससे घर में सुख और समृद्धि बढ़ेगी।

- हनुमान जी फोटो में उड़ते हुए दिखाइ देना चाहिए।

- शक्ति प्रदर्शन की मुुद्रा में हनुमान जी का फोटो लगाने पर घर में किसी भी तरह की बुरी शक्ति प्रवेश नहीं करती।

दक्षिण दिशा की ओर मुख करके हनुमानजी फोटो इसलिए अधिक शुभ है क्योंकि हनुमानजी ने अपना प्रभाव सर्वाधिक इसी दिशा में दिखाया है। इस दिशा में ही लंका भी है और सीता की खोज, लंका दहन और राम-रावण का युद्ध भी हुआ है। दक्षिण दिशा में हनुमानजी विशेष बलशाली हैं।

हरिद्वार- 31 फर्जी वोटर आईडी कार्डों के साथ एक गिरफ्तार
उत्‍तराखंड में ईवीएम खराब होने से वोटिंग रुकने की खबर है। हरिद्वार के रानीपुर बूथ पर वोटिंग मशीन ‘हैंग’ हो गई जिसके चलते मतदान को थोड़ी देर तक रोकना पड़ा है। दोनों राज्‍यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि कुछ देर बाद यह गड़बड़ी दुरुस्‍त कर ली गई। यहां तीन ईवीएम को बदलना पड़ा, इसके बाद ही वोटिंग फिर से शुरू हो सका। इसके अलावा हरिद्वार पुलिस ने 31 फर्जी वोटर आईडी कार्डों के साथ एक शख्‍स को गिरफ्तार किया है।

उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक सहित कुछ बड़े नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

देवभूमि उत्तराखंड में विधानसभा सीटों की संख्या कम है लेकिन चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है. उत्तराखंड विधानसभा की कुल 70 सीटों के लिए मतदान होना है. राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या है 63 लाख 80 हजार 85. इनमे पुरुष वोटरों की संख्या है 33 लाख 53 हजार 563 जबकि महिला मतदाताओं की तादाद है 30 लाख 25 हजार 353.

उत्तराखंड में 9 हजार 806 पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं के मत डालने का इंतजाम है. चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की कुल संख्या है 788 इनमे महिला प्रत्याशियों की संख्या है सिर्फ 63 है.

सत्ता पर काबिज होने की कोशिश में कांग्रेस ने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं. कांग्रेस की विरोधी और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी भी 70 सीटों पर दांव खेल रही है. बीएसपी के प्रत्याशी भी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. यूकेडी के प्रत्याशी 44 सीटों पर किस्मत आजमा रहे हैं. जबकि एनसीपी 20, सीपीएम 6 और सीपीआई 5 सीटों के लिए चुनाव लड़ रही है.

उत्तराखंड चुनाव में राज्य के मतदाता कई दिग्गजों की किस्मत का फ़ैसला करेंगे. कई सीटों पर मुक़ाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है.

मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी, कोटद्वार सीट से चुनाव मैदान में हैं तो कांग्रेस के हरक सिंह रावत रुद्रप्रयाग की लड़ाई लड़ रहे हैं. रुद्रप्रयाग से ही बीजेपी के मातबर सिंह कंडारी किस्मत आज़मा रहे हैं.

कांग्रेस के यशपाल आर्य ने बाजपुर की बिसात पर दांव लगाया है तो बीजेपी के प्रकाश पंत को पिथौरागढ़ सीट पर ख़ुद को साबित करना है. कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी और बीजेपी के मदन कौशिक. दोनों हरिद्वार शहर सीट से ज़ोर आज़माइश कर रहे हैं.

चुनाव आयोग ने इस बार जैसी सख़्ती दिखाई. वैसा ही इंतज़ाम सुरक्षा को लेकर भी नज़र आ रहा है. उत्तराखंड में, पुलिस और सीआरपीएफ़ के साथ-साथ यूपी और हिमाचल से होमगार्ड जवान भी बुलाए गए हैं. साफ़ है कि प्रशासन किसी भी तरह की चूक होने देना नहीं चाहता.

उत्‍तराखण्‍ड में 70 सीटों के लिए 788 उम्मीदवार
उत्तराखंड और पंजाब में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मत डाले जाएंगे. उतराखंड में जहां 788 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं वहीं पंजाब के मतदाता 1078 उम्मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे.

उत्तराखंड राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 63 लाख 78 हजार 292 है जिसमें 32 लाख 84 हजार 345 पुरुष और 29 लाख 93 हजार 610 महिला मतदाता हैं. इनके अतिरिक्त सेना सहित विभिन्न बलों में कार्यरत एक लाख 337 सुरक्षा बलों से जुड़े मतदाता भी पंजीकृत हैं.

राज्य में कुल मिलाकर 788 उम्मीदवार इस चुनाव में अपने भाग्य आजमा रहे हैं. राष्ट्रीय दलों में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी ने सभी सत्तर सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं. इसके अतिरिक्त अन्य पार्टियों तथा निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 578 है.

राज्य में कल होने वाले मतदान के बाद इन सभी उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रानिक मशीनों में कैद हो जायेगी.

राज्य में इस बार राष्ट्रीय दलों में कांग्रेस ने आठ महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं भाजपा ने छह महिलाओं को ही विधान सभा में भेजने के लिये चुना है. उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व वाली बसपा ने मात्र तीन महिलाओं को टिकट दिया है.

राष्ट्रीय दलों में 25 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के बीच के उम्मीदवारों में बसपा की ओर से सबसे अधिक 33 युवा अपना भाग्य आजमा रहे हैं जबकि भाजपा में इनकी संख्या 28 है और कांग्रेस में इस श्रेणी के 21 उम्मीदवार हैं. अन्य उम्मीदवार में 45 वर्ष से 75 वर्ष की उम्र के बीच के हैं. युवा और बुजुर्ग श्रेणी में आने वाले इन सभी उम्मीदवारों ने विधानसभा में प्रवेश के लिये इस बार कडाके की ठंड के बावजूद एडी चोटी का पसीना एक कर दिया है.

राज्य में कल शनिवार को प्रचार समाप्त हो जाने के बाद भी उम्मीदवार घर घर जाकर मतदाताओं से अंतिम क्षणों में भी अपने पक्ष में मतदान करने की गुहार कर रहे हैं. हालांकि मतदाताओं ने अब अंत तक अपना रूझान नहीं व्यक्त किया है.

चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रीय दलों के नेताओं में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती, केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद, फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी, फिल्म अभिनेता राजबब्बर, शत्रुघ्न सिन्हा तथा अन्य ने धुंआधार प्रचार कर अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने की पुरजोर अपील की है.

रतूडी ने बताया कि मतदान से सम्बंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. राज्य में कुल 9744 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं जिसमें 1794 को संवेदनशील तथा 1252 को अति संवेदनशील घोषित कर वहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. उन्होने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष रूप से प्रशिक्षित पीठासीन अधिकारियों सहित अन्य मतदानकर्मी पहुंच चुके हैं. सभी मतदान स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की कमान भी संभाली जा चुकी है.

रतूडी ने बताया कि किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिये दो हेलीकाप्टरों को 24 घंटे तैयार रहने का निर्देश दिया जा चुका है. उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग राज्य में निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिये पूरी तरह कटिबद्ध है. राज्य में अब तक अवैध ढंग से ले जाये जा रहे एक करोड 66 लाख रूपये बरामद किये जा चुके हैं.

उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त राज्य में 12777 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गयी है. अवैध रूप से शराब बांटने के आरोप में एक प्रत्याशी को गिरफ्तार भी किया गया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान से संबधित इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की जांच परख का काम भी विशेषज्ञों द्वारा पूरा किया जा चुका है ताकि कल मतदान के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे.

पंजाब में ईवीएम में बंद हो जायेगी 1078 उम्मीदवारों की तकदीर

पंजाब में सोमवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच होने जा रहे विधानसभा चुनाव में 1.76 करोड़ मतदाता 117 सीटों पर खड़े 1078 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे जिनमें मुख्यमंत्री पद के दावेदार सत्तारूढ़ शिअद-भाजपा के प्रकाश सिंह बादल और विपक्षी कांग्रेस पार्टी के कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हैं.

चुनाव कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि 19841 मतदान केंद्रों पर चुनाव को स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित कराने के लिये पंजाब पुलिस के जवानों के अलावा केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की करीब 200 कंपनियां तैनात की गई हैं. इन मतदान केंद्रो में पांच की पहचान ‘अतिसंवेदनशील’ और 32 की संवेदनशील के रूप में की गई है.

कुल 1078 उम्मीदवारों में से 417 निर्दलीय हैं जिनमें 45 महिलायें हैं. पिछली बार वर्ष 2007 में हुए चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच और उसकी वापसी के बाद कुल 1055 उम्मीदवार मैदान में थे. इसमें 56 महिलायें थी.

सत्तारूढ़ शिअद-भाजपा गठबंधन, कांग्रेस और बसपा सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि हाल ही में गठित पंजाब पीपुल्स पार्टी 92 सीटों पर और पूर्व आईपीएस अधिकारी सिमरनजीत सिंह मान के अध्यक्षता वाला शिअद (अमृतसर) 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

शिअद ने 94 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये हैं जिसमें 10 महिलायें हैं जबकि भाजपा बाकी की 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. भाजपा उम्मीदवारों में तीन महिलायें हैं. कांग्रेस ने 11 महिलाओं को मैदान में उतारा है जबकि बसपा ने छह महिलाओं को टिकट दिया है.

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से ज्यादातर पर शिअद-भाजपा गठबंधन, कांग्रेस और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत बादल की पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब के नेतृत्व वाले साझा मोर्चा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. साझा मोर्चा में वामदल भी शामिल हैं.

जो प्रमुख उम्मीदवार मैदान में है उनमें बादल (लंबी), अमरिंदर (पटिआला शहर), उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल (जलालाबाद) प्रमुख हैं. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भट्टल लेहरा विधानसभा सीट से मैदान में हैं.

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा देने वाले दो पूर्व नौकरशाहों मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डी एस गुरू और डीजीपी पी एस गिल भी चुनाव लड़ रहे हैं.

अन्य उम्मीदवारों में मनप्रीत बादल गिद्दडबाहा और मौड़ तथा उनके पिता गुरदास लांबी से चुनाव लड़ रहे हैं.

गौरतलब है कि वर्ष 2007 के चुनाव में 1.67 करोड़ मतदाताओं में से 76 फीसद ने मतदान किया था.

रुद्रप्रयाग में कांग्रेस प्रत्‍याशी डा0 हरक सिंह रावत तो खटीमा में भाजपा के पुष्‍कर सिंह धामी मजबूत पड रहे हैं जबकि लालकुआं में निर्दलीय हरीश चन्‍द्र दुर्गापाल भारी दिख रहे हैं, सहसपुर में निर्दलीय गुलफाम, तो हरिद्वार जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों में इस बार हो रहे चुनावों में राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा मुख्य विपक्षी कांग्रेस तथा बसपा के बीच त्रिकोणात्मक संघर्ष / जबकि देहरादून जनपद में कांग्रेस प्रत्‍याशी नवप्रभात व प्रीतम सिंह की स्‍थिति मजबूत, काशीपुर में कांग्रेस प्रत्‍याशी मनोज जोशी की ओर रूझान/

यशपाल के समर्थन में धड़ों में बंटी कांग्रेस एकजुट दिख रही है, बाजपुर विस सीट की तस्वीर साफ नजर आने लगी है। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच सिमट रहा है/