वृद्ध होना तथा वृद्ध अनुभव करना दो विभिन्न स्थितियाँ; राज्यपाल


हरिद्वार समाचार-* चमोली समाचार-  के अलावा राजभवन देहरादून से- कई बार वे युवा, जिनका मन मजबूत नहीं होता वे वृद्ध अनुभव करने लगते है। दूसरी ओर ऐसे भी कई उदाहरण हैं कि मानसिक रूप से सचेत वृद्ध, वृ़द्ध नहीं दिखाई देते- www.himalayauk.org (Newsporrtal 

————————————–
राजभवन, देहरादून दिनांक 01 अक्टूबर, 2016

उत्तराखण्ड के राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल ने कहा कि वृद्ध होना तथा वृद्ध अनुभव करना दो विभिन्न स्थितियाँ है। यह सब अपनेे विचारों पर निर्भर करता है। कई बार वे युवा, जिनका मन मजबूत नहीं होता वे वृद्ध अनुभव करने लगते है। दूसरी ओर ऐसे भी कई उदाहरण हैं कि मानसिक रूप से सचेत वृद्ध, वृ़द्ध नहीं दिखाई देते।
राज्यपाल आज 26वें ‘अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ के अवसर पर ओ.एन.जी.सी. के सहयोग से मैनेजमेंट एण्ड लीडरशिप सेंटर व ओ.एन.जी.सी.सेवानिवृत्त अधिकारी संघ द्धारा ए.एन.एम घोष आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव, समय से पूर्व वृद्धावस्था का मुख्य कारण है, युवास्था में व्यायाम तथा योग, वृद्धावस्था के लिए बीमा योजना की तरह है।
राज्यपाल ने कहा कि ‘‘ सयुंक्त राष्ट्र वृद्धजन अन्र्तराष्ट्रीय दिवस 2016, ने वृद्धजनों व वृद्धावस्था के सम्बन्ध में अनुचित धारणाओं तथा नकारात्मक परम्पराओं को चुनौती देते हुए तथा उनकी ओर ध्यान आकर्षित करके वृद्धजनों के विरूद्ध अनुचित व्यवहार के विरोध में उचित कदम उठाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज में वृद्धावस्था के प्रति व्यापक रूप से प्रचलित अनुचित व्यवहार उपेक्षा तथा भेदभाव का दृष्टिकोण एक हानिकारक प्रवृति है जिसका वृद्धजनों पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस वर्ष की थीम प्रत्येक व्यक्ति को चुनौती देती है कि वृद्धजनों के विरूद्ध अनुचित व्यवहारों को पहचाना जाये तथा इन पर प्रश्न किये जायं ताकि इनके गम्भीर प्रभावों को समझा जा सके।
राज्यपाल ने ओएनजीसी सेवानिवृत अधिकारी ऐसोसिऐशन द्वारा इस विशेष दिवस को उत्साह के साथ मनाने तथा इस अवसर पर ओएनजीसी के सेवानिवृत अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए ओ.एन.जी.सी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से हमारे समाज में यह सुनिश्चित होता है कि हमारे वरिष्ठ नागरिक नजरअंदाज नहीं किये जा रहे या उन्हें अकेलेपन का शिकार होने से बचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमें इस तरह के प्रयास करने होंगे कि वृद्धजनों के प्रति प्रचलित अनुचित व्यवहारों को समाप्त किया जा सके तथा वृद्धजनों से युवाओं के समान ही सम्मानजनक व्यवहार किया जा सके। उनकी बुद्धिमता तथा अनुभव का सम्मान किया जाना चाहिये। हमें उनसे मार्गदर्शन लेना चाहिये तथा उनके अनुभव से लाभान्वित होना चाहिये।
राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में 700 मिलियन से अधिक लोग 60 वर्ष की आयु से अधिक के हैं। 2050 तक यह संख्या 2 बिलियन हो जायेगी, यह विश्व की 20 प्रतिशत से भी अधिक होगी। वृद्ध लोगों की संख्या सबसे अधिक व सबसे तीव्र विकासशील देशों में होगी तथा एशिया ऐसा क्षेत्र होगा जिसमें सबसे अधिक वृद्ध लोग होंगे। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए वृद्ध जनों की आवश्यकताओं तथा चुनौतियों पर ध्यान दिया जाना चाहिये।
राज्यपाल ने पारिवारिक संरचनाओं में आ रहे बदलाव के दृष्टिगत वृद्धजनों को अकेले रहने के कारण सुरक्षा सम्बन्धी उपायों की जरूरत की ओर विशेष ध्यान दिए जाने को आवश्यक बताया।

चमोली 01 अक्टूबर 2016
आधार कार्ड बनाने के लिए 03 से 09 अक्टूबर तक न्याय पंचायतों में लगेंगे शिविर

जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के कतिपय व्यक्तियों के आधार कार्ड अभी तक नही बने है। आधार नम्बर नही होने के कारण लोग केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे इसलिए समस्त जनपद वासियों को सूचित करते हुए उन्होंने बताया कि 03 से 09 अक्टूबर तक न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कृषि महोत्सव के दौरान आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाये जा रहे है।

जिलाधिकारी ने बताया कि 03 अक्टूबर को पं0घर ल्वाणी न्या0पं0 मुन्दोली वि0ख0 देवाल, पं0घर पंण्डियाल नौली-बगोली कर्णप्रयाग, पं0घर काण्डई गिरसा पोखरी, पं0घर कोषा मलारी जोशीमठ, प्रा0वि0 चोपता जाखपाटयू नारायणबगड़ तथा पं0घर गढ़सेरा बैरागना दशोली में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जायेगा।

04 अक्टूबर को पं0घर लिंगडी देवाल, पं0घर खाल बमोथ पोखरी, पं0घर रिंगी तपोवन जोशीमठ, प्रा0वि0 ईडा नारायणबगड़, जू0हाई0लस्यारी मैठाण तथा प्रा0वि0मलसौं आदिबद्री में शिविर लगाया जायेगा।

05 अक्टूबर को वि0ख0भवन देवाल, पं0घर सैनू सिमली, पं0घर सिनाऊतल्ला पोखरी, पं0घर चांई पाण्डुकेशर जोशीमठ, पं0घर मटई सेमा चाका घाट, प्रा0वि0माथर देवलकोट गैरसैंण में शिविर लगाया जायेगा।

06 अक्टूबर को पं0घर डुंग्री न्या0पं0 नौटी वि0ख0 कर्णप्रयाग, पं0.घर रोता थालाबैंण्ड पोखरी, पं0 घर पाखी द्वींग तपोण जोशीमठ, पं0घर भटियाणा उस्तोली घाट, प्रा0वि0 सुनाऊमल्ला लाल्टी थराली, तथा भरारीसैंण हेलीपैड गैरसैंण में शिविर लगाया जायेगा।

07 अक्टूबर को पं0घर सुरतोली न्या0पं0 कण्डारा वि0ख0 कर्णप्रयाग, प्रा0वि0गुडम किमोठा पोखरी, पं0घर डुंग्रा हेलंग जोशीमठ, पं0घर लुणतरा फरखेत घाट, प्रा0वि0 चिडिंगातल्ला थराली, पं0घर मेहलचैरी गैरसैंण में शिविर लगाया जायेगा।

08 अक्टूबर को पं0घर खरसाई न्या0पं0 झिरकोटी वि0ख0 कर्णप्रयाग, प्रा0वि0निलाड़ी हरमनी नारायणबगड़, रा0इ0का0 ब्यारा गडोरा दशोली, पं0घर बादुक बूरा घाट तथा पं0घर गोल रोहिड़ा गैरसैंण में शिविर लगाया जोयगा।

09 अक्टूबर को कालेश्वर न्या0पं0 सोनला वि0ख0 कर्णप्रयाग, राइका बुडेरा बगोती नारायणबगड़, पं0घर बैमरू छिनका दशोली तथा लामबगड़ गंगा नगर न्या0पं0 कुशरानी में शिविर आयोजित किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने ऐसे समस्त जनपद वासियों को जिन्होंने अभी तक आधार कार्ड नही बनाये है उक्त निर्धारित तिथियों पर न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में स्वयं उपस्थित होकर अपना आधार कार्ड बनाने को कहा है।

संरक्षक, जिला सूचना कार्यालय
चमोली।\

हरिद्वार समाचार-* 

जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ के निर्देशानुसार गाँधी जयन्ती समारोह के अवसर पर गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर 2016 को प्रातः 06ः30 बजे से 07ः30 बजे तक प्रभात फेरी पन्ना लाल भल्ला म्यूनिसिपल इण्टर कालेज हरिद्वार से देवपुरा चैक, मुख्य मार्ग-शिवमूर्ति- ललतारौ पुल-कोतवाली हरिद्वार-अपर रोड़ से होते हुए हर की पैड़ी तक आयोजित की जायेगी। प्रातः 08 बजे समस्त राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। तत्पश्चात् समस्त कार्यालयों/विद्यालयों और दूसरे संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं स्व. लालबहादुर शास्त्री जी के बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण करते हुए महिलाओं की उन्नति के लिए गाँधी जी के जीवन-संघर्ष, उनकी देश-सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जायेगा।
प्रातः 09 बजे से 10 बजे हर की पैड़ी से पुलजटवाड़ा तक विद्यालयों द्वारा संचालित एन.सी.सी.एन.एस.एस. आदि यूनिटों द्वारा मुख्य मार्ग पर श्रमदान किया जायेगा। 10ः30 बजे से 12 बजे तक जिला अस्पताल में गरीब बीमार व्यक्तियों को तथा चण्डी घाट पुल के नीचे रह रहे कुष्ठ रोगियों को फल, औषधियां एवं मिष्ठान का वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जायेगा। साथ ही स्वतंत्रता सैनानियांे, राष्ट्रीय महापुरूषों एवं नेताओं की स्थापित मूर्तियों आदि स्थलों पर सफाई व्यवस्था, सर्वाधिक मलिन बस्ती में सफाई व्यवस्था, चूना छिड़काव किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी, श्री गांधी आश्रम द्वारा खादी के कपड़ों एवं खादी बोर्ड द्वारा निर्मित अन्य सामग्रियों का स्टाल लगाकर प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों/उद्यानों/विद्यालय प्रांगण/शासकीय कार्यालयों आदि पर वृक्षारोपण भी किया जायेगा।
प्रेस विज्ञप्ति-2
जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार, हरबंस सिंह चुघ ने आदेश जारी करते हुए कहा कि गांधी जयन्ती के अवसर पर कानून एवं लोक शान्ति बनाये रखने हेतु दिनाॅक 02.10.2016 को जनपद हरिद्वार की समस्त देशी/विदेशी मदिरा एवं बियर के थोक एवं फुटकर बिक्री के अनुज्ञापन, समस्त बार अनुज्ञापन, एफ0एल0 9/9ए, विकृत सुरा के थोक व फुटकर बिक्री के अनुज्ञापन तथा भांग के अनुज्ञापन पूर्णतया बन्द रहेगें। उन्होंने कहा कि इस बन्दी का कोई प्रतिफल अनुज्ञापियों को देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *