11 अक्टूबर ;गुरु ग्रह ने राशि बदली; किसी राशि को राजयोग किसी को चांडाल दोष

नवरात्र का दूसरा दिन # गुरुवार, 11 अक्टूबर को गुरु ग्रह राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में  # गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर #आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन # मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी जी का पूजन #गुरुवार होने के साथ-साथ # स्वाति नक्षत्र के साथ 1 शुभ और 1 अशुभ योग # असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा # नवरात्र के दूसरे दिन बन रहा है अशुभ योग, इन राशियों के जीवन में आ सकता है संकट# गुरु ग्रह ने करीब 13 माह में एक बार राशि बदली # गुरु ग्रह करीब 13 माह में राशि परिवर्तन करते हैं#  वृश्चिक राशि में वह 29 मार्च 2019 तक भ्रमण करेंगे और 29 मार्च को धनु राशि में प्रवेश करेंगे  # गुरु की प्रसन्नता के लिए वैदिक मंत्रों के जाप के साथ ही शिव मंदिर में गुरुवार को गुड़, चना, दाल, हल्दी, पीले पुष्प अर्पित करना उचित माना गया है  #  पांच राशियों को मिलेगा राजयोग, इस एक को लगेगा चांडाल दोष#

गुरु यानि वृहस्पति ग्रह करीब एक साल में राशि बदलता है। अभी ये ग्रह तुला राशि में है और 11 अक्टूबर के बाद वृश्चिक में प्रवेश कर लेगा। वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर (एक राशि से दूसरी राशि में जाना) का विशेष महत्व है। बृहस्पति ग्रह को देवगुरु की उपाधि प्राप्त है और इन्हें जीवन मंा उन्नति का कारक माना जाता है इसलिए इनके गोचर का महत्व और भी बढ़ जाता है। गुरु 11 अक्टूबर को 7 बजकर 19 मिनट पर वृश्चिक राशि में आ रहे हैं और इसमें 29 मार्च 2019 तक रहेंगे। गुरु किसी भी एक राशि में एक साल तक रहते हैं लेकिन इस समय वह तीव्रगामी हो गए हैं। इस कारण वृश्चिक राशि में केवल 6 महीने तक रहेंगे।  वृहस्पति ग्रह का गोचर 11 अक्‍टूबर 2018 यानी गुरुवार के दिन रात को 7:20 बजे तुला राशि से वृश्चिक राशि में हो रहा है और 30 मार्च 2019 यानी शनिवार को रात 3:11 तक इसी राशि में स्थित रहेंगें। हिंदी धर्म शास्त्रों में बृहस्‍पति को गुरु का स्थान दिया गया है।बृहस्‍पति जीवन में सुख, यश, विवाह, संतान और नौकरी आदि को प्रभावित करते है। इसलिए बृहस्‍पति को अनुकूल स्थिति में रखना अत्यंत आवश्यक है।

ज्योतिष में कुल नौ ग्रह बताए गए हैं और ये सभी कुंडली के 12 भावों में विचरण करते रहते हैं। ग्रहों की स्थिति के अनुसार हमें शुभ-अशुभ फल मिलते हैं।  भाग्योदय के लिए कर सकते हैं ये 6 उपाय  # गुरु ग्रह के दोषों से बचने के शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाएं #  बेसन के लड्डू का भोग लगाएं# श्रीगणेश को दूर्वा की 21 गांठ चढ़ाएं# शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं#  हनुमानजी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं# श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं#रोज सुबह नहाने के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं।

गुरु-चांडाल दोष- चरित्र भ्रष्ट  -पराई स्त्रियों में मन लगवाता है, चारित्रिक पतन के बीज बो देता है

गुरु चांडाल दोष राहु-गुरु की दृष्टि संबंध से बनता है, जिसे गुरु-चांडाल दोष के नाम से जाना जाता है। कुंडली में गुरु चांडाल योग बनने पर ही किसी भी राशि के जातक को गुरु चांडाल दोष लगता है। इस योग की सबसे बड़ी बात यह है कि गुरु ज्ञान, धर्म, सात्विक, पंडित्व का कारक है। जबकि राहु अनैतिक संबंध, अनैतिक कार्य, जुआ, सट्टा, नशाखोरी, अवैध व्यापार का कारक है।  गुरु-राहु के संयोग की वजह से इसका प्रभाव जातक की कुंडली में ग्रहों के स्थानानुसार पड़ता है। राहु गुरु के प्रभाव को नष्ट करता है व उस जातक को अपने प्रभाव में जकड़ लेता है। पराई स्त्रियों में मन लगवाता है, चारित्रिक पतन के बीज बो देता है। इसके अलावा ऐसा राहु हिंसक व्यवहार आदि प्रवृत्तियों को भी बढ़ावा देता है। चांडाल दोष के दुष्प्रभाव के कारण जातक का चरित्र भ्रष्ट हो सकता है। ऐसा जातक अनैतिक अथवा अवैध कार्यों में संलग्न हो सकता है। इस दोष के निर्माण में बृहस्पति को गुरु कहा गया है तथा राहु को चांडाल माना गया है। गुरु का इन चांडाल माने जाने वाले ग्रह से संबंध स्थापित होने से कुंडली में गुरु चांडाल योग का बनना माना जाता है।

इस परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या रहेगा असर-
मेष– आपको भाग्य का साथ कम ही मिल पाएगा। असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि न हो इसका खास ध्यान रखें। व्यापार में निवेश को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतें। पैसे के मामले में किसी पर भी आंखमूंदकर भरोसा न करें। हालांकि इस समय के दौरान आप अगर धैर्य रखेंगे तो इसका शुभ फल आपको जरूर मिलेगा। संघर्ष के इस समय में अत्यधिक यात्राओं से बचें और कितना भी संघर्ष करना पड़े, गलत राह पर न जाएं। क्योंकि आपका वक्त जल्द ही आएगा। यह समय आपके धैर्य की परीक्षा का है। सहयोग की प्राप्ति। परिवार में खुशियां और धन की प्राप्ति होगी। नए कार्यों प्राप्त होंगे एवं विरोधी शांत रहेंगे। अभी प्रसन्नता और अचानक धन लाभ का योग है। कुछ दिनों बाद समस्याएं बढ़ सकती हैं। आरोप लग सकते हैं। विपरीत लिंग के मामलो में संभलकर रहें।
लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। नए लोगों से शुभ काम में मदद मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ होगी। बॉस भी आपसे बेहद खुश रहेंगे। आपको नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरा करने के लिए आज से ही जुट जायेंगे। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपका दिन अच्छा जायेगा।

वृषभ– आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मजबूती आएगी। यदि आप किसी को प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं, तब भी आपकी लव-लाइफ के लिए अनुकूल समय आएगा। आर्थिक मोर्चे पर समय आपके साथ रहेगा। व्यवसाय में पार्टनरशिप से लाभ की उम्मीद की जा सकती है। जॉब और करियर से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें। क्योंकि इनका दूरगामी प्रभाव आप पर रहेगा और सही निर्णय अत्यधिक लाभ का दिला सकते हैं।
भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सूर्य देवता को जल अर्पित करें, आपको कामों में सफलता जरूर मिलेगी। आय में कमी रहेगी। तनाव रहेगा एवं अनेक प्रकार की चिंताएं रहेंगी। कुछ दिनों बाद आय में सुधार होगा, लेकिन अन्य हालात वैसे ही बने रहेंगे। मेहनत अधिक रहेगी। निकट के लोग दूरी बनाने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में हो जाएंगे।

मिथुन-पारिवारिक जीवन में भी मतभेद हो सकता है। इन स्थितियों से बचने के लिए मन को शांत रखें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें। बातचीत से हर विवाद को सुलझाने का प्रयास करें, अति से बचें। आर्थिक स्थिति अत्यधिक खर्चों के कारण डांवाडोल रह सकती है। इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ विवाद से बचें। प्रफेशनल लाइफ में धैर्य के साथ दिक्कतों का सामना करें, आपका वक्त भी जल्द आएगा।
आपका कोई जरूरी काम किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। जरूरतमंद को गेहूं का आटा दान करें, आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य में गति एवं बेहतर आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य प्राप्त होंगे। सावधान रहें वाहन से दिक्कत हो सकती है। मित्रों से परेशानी होगी। परिवार के साथ भ्रमण पर जाने का मौका प्राप्त होगा।

कर्क– घर में नए मेहमानों खासकर संतान सुख का योग है। आपका सामाजिक यश बढ़ेगा। प्रफेशनल लाइफ में आपको मदद मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नए क्षेत्र में अवसर मिलेंगे। पुराने सरकारी कार्यों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकता है।
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जिससे नए कामों की योजना बनायेंगे। इस राशि के बड़े- बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। मॉर्निंग वॉक करते रहिये, सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज किसी काम में थोड़ी ज्यादा मेहनत हो सकती है। चिड़ियों के खाने के लिये रोटी का चूरमा डालिये, आपके सभी परेशानियां हल होंगी और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।  अच्छा समय आरंभ होगा। गुरु की नवम पूर्ण दृष्टि के साथ, गुरु के पंचम हो जाने से कई दिनों से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। आय में सुधार के साथ, सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधियों का शमन होगा। राहत की प्राप्ति होगी। कानूनी मामलों में आ रही अड़चनें भी समाप्त होंगी।

सिंह– मित्रों और रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है। अपमानजनक स्थितियां बन सकती हैं, बेहतर रहेगा कि आप अपना व्यवहार संतुलित रखें। गुरु आपके लिए खुशियां भी लाएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। हिंसक पशुओं से बचकर रहें और वाहन सावधानी से चलाएं। जीवन में आनेवाली चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। बेहतर आय एवं कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा और नए कार्यों की प्राप्ति होंगी। जमीन से लाभ प्राप्त होगा। गुरु चतुर्थ है, इस कारण कुछ दिनों बाद आय में कमी देने वाला समय आ सकता है। सतर्क रहने से लाभ होगा।
आपका रूझान राजनीतिक कार्यों की तरफ हो सकता है। आपको कोई बात थोड़ा परेशान कर सकती है। किसी आसान से काम के लिए भी आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इस राशि के बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है, जिससे पिता के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी काम बनेंगे।

कन्या– कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, खासतौर से व्यवसायियों के लिए संभलकर चलने का समय है। बिजनस में निवेश करते समय सतर्क रहें। सेहत का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोग अपने कार्य पर फोकस रखें, व्यर्थ की बातचीत से दूरी ही बेहतर है आपके लिए। कठिन परिश्रम पूरी तत्परता से करेंगे तो लाभ अवश्य मिलेगा। अभी सावधान रहें, नुकसान हो सकता है। कार्य में बाधाएं आएंगी और खर्च अधिक होगा। बेकार समय भी बर्बाद होगा। आय में वृद्धि के साथ कार्य में तेजी आएगी। परिवार अनुकूल रहेगा और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। नए वाहन खरीदने का मन होगा।
आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनना पसंद करेगा। आपके काम को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और काम की प्रशंसा भी होगी। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती और मिठास आएगी। व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। पिता को कोई गिफ्ट दें, काम बनते नज़र आयेंगे।

तुला-आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। निवेश से लाभ होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन की प्रबल संभावना बन रही है। अभी समय अच्छा रहेगा। कार्य समय पर होंगे एवं लाभ की प्राप्ति भी होगी। कुछ दिनों बाद परेशानी आ सकती है। चोरी होने का भय है। बुरे समय के बाद फिर अच्छा समय आने के योग हैं। वाहन सुख एवं यात्रा का योग है। मित्रों से मिलना होगा। मनचाहे काम होंगे।

वृश्चिक– यह समय आपके लिए कुछ कष्ट देनेवाला हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रह सकती है। व्यवसाय में पैसा लगाते समय हर पहलू पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोग व्यर्थ की उलझनों से बचें और दूसरे के मामलों में दखल न दें। निवेश करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आय के मामलों में समय अच्छा रहेगा। मदद की प्राप्ति भी होगी और कार्य में तरक्की मिलेगी। छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। गुरु का प्रवेश राशि में होने से पिछले समय से चली आ रही आर्थिक तंगी दूर होगी। साथ ही सम्मान वृद्धि के साथ बड़े कार्य करने के मौके मिलेंगे।

 प्रतिदिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल चढ़ाएं।

धनु– आपको आर्थिक मोर्चे पर अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। पैसों के लेनदेन में सतर्कता बरतें। निवेश करते समय सावधान रहें। बेहतर होगा कि इस अंतराल में कोई बड़ा निवेश न करें अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोग सीनियर अधिकारियों से न उलझें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रदर्शन बेहतर रहेगा और कार्य समय पर पूरे हो पाएंगे। गुरु द्वादश रहेगा। यह समय व्यय बढ़ाने वाला और आय को कम करने वाला होगा। अत्यंत सावधान रहकर काम करना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी काम में मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आज आपके अंदाज से कुछ लोग प्रभावित होंगे। परिवार के साथ समय बितायेंगे, तो आपको ख़ुशी के मौके मिलेंगे। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ मन्दिर में कुछ समय व्यतीत करें, आपका मन खुशियों से भरा रहेगा।

मकर– यह अवधि आपके लिए बहुत शुभ रहनेवाली है। पारिवारिक जीवन में प्रेम बरसता रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। व्यवसाय में लाभ होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट का तोहफा मिलने के योग हैं। परिवार में नए बच्चों का आगमन हो सकता है। सुखद यात्राओं के संयोग बन रहे हैं। इस समय परेशानियां रहेंगी। धीरे-धीरे समय में सुधार होगा। आय में वृद्धि होने लगेगी। अनावश्क समय की बर्बादी से बचेंगे। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। नए काम की प्राप्ति होगी। पुरानी जायदाद से लाभ मिलेेगा। साथियों के कारण परेशानियां हो सकती हैं।

कुंभ– पारिवारिक जीवन में बेवजह के तनाव से बचें। नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों के प्रति व्यवहार में कड़वाहट न लाएं। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर सावधानी के साथ आगे बढ़ें, सफलता आपके कदम चूमने के लिए इंतजार कर रही है। इसलिए धैर्य के साथ काम पर ध्यान दें।
किसी काम के लिए थोड़ी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में अपनी पर्सनल बात किसी से भी शेयर करने से बचे रहें। आज काम का कुछ बोझ बढ़ सकता है। आज किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। इस राशि के लवमेट आज किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। गौ माता के पैरों में पानी डालें, आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बेहतर आय बनी रहेगी। संतान से सुख और कार्य में वृद्धि के आसार हैं। सभी का सहयोग मिलेगा। कार्य स्थान पर प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। यात्राएं सुखद रहेंगी। विरोधी शांत रहेंगे। कुछ दिनों बाद अनचाहे काम करना पड़ सकते हैं।

मीन– आपके लिए शुभ स्थिति बनेगी। पारिवारिक जीवन सौम्य रहेगा। अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातक मेहनत के साथ जिस दिशा में प्रयास करेंगे, सफलता जरूर मिलेगी। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले सुदृढ़ होने के योग हैं।
दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होंगे। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है, तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। शाम को घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन अच्छा है, जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, जीवन में आपको लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।  समय अच्छा है। आय में सुधार रहेगा और कार्य भी समय पर होंगे। वरिष्ठों सहयोग प्राप्त होगा। नए काम भी मिल सकते हैं। योजनाएं सफल होंगी। कुछ दिनों बाद कार्यों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन गुरु नवम होने से भाग्य वृद्धि होगी और परेशानियों को दूर कर पाएंगे। पिछले समय से रुके कार्यों में गति आएगी।

#############################
Presented by- हिमालयायूके- हिमालय गौरव उत्तराखण्ड www.himalayauk.org
Leading Digital Newsportal & DAILY NEWSPAPER)
उत्तराखण्ड का पहला वेब मीडिया-2005 से
CHANDRA SHEKHAR JOSHI- EDITOR
Publish at Dehradun & Haridwar, Available in FB, Twitter, whatsup Groups & All Social Media ;
Mail; himalayauk@gmail.com (Mail us)
Mob. 9412932030; ;
H.O. NANDA DEVI ENCLAVE, BANJARAWALA, DEHRADUN (UTTRAKHAND)
हिमालयायूके एक गैर-लाभकारी मीडिया हैं. हमारी पत्रकारिता को दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक सहयोग करें.
Yr. Contribution:
HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND
A/C NO. 30023706551 STATE BANK OF INDIA; IFS Code; SBIN0003137
###########################################################

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *