माँ ने बेरहमी से ईंट से सिर कुचलकर बेटे की हत्या की

8हरिद्वार केे मुख्‍य समाचार- by Naushad Khand; मुख्यमंत्री हरीश रावत के निरन्तर हरिद्वार प्रवास को हवाई प्रवास बताया-# गैंडीखाता में बैठक आयोजित कर विभिन्न समस्याओं पर रखे विचार# कैदियों ने प्रारंभ की भूख हडताल जेल प्रशासन में हडकंप # बैठक के दौरान समिति ने किये पदाध्किारी नियुक्त- फोटो नं०-१#  ज्वालापुर कटहरा बाजार मुख्य मार्ग पर नालियों का गंदा पानी भरने से व्यापारियों में भारी आक्रोश  # जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में राम मंदिर रामालय ट्रस्ट बनायेगा#  www.himalayauk.org (UK Leading Digital Newsportal)
गैंडीखाता में बैठक आयोजित कर विभिन्न समस्याओं पर रखे विचार3
हरिद्वार ०५ सितम्बर। भारतीय मानव कल्याण महासमिति की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता सिंह ने लालढांग के ग्राम गैंडीखाता में बैठक आयोजित की। लालढांग की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीण महिलाओं एवं ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर सुनीता सिंह ने कहा कि लालढांग के ग्राम गैडीखाता की विभिन्न समस्याओं को राज्य सरकार के समक्ष रखा जायेगा। समय-समय पर मुख्यमंत्राी हरीश रावत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्राों के निवासियों को पहुंचा रहे। बिजली पानी की समस्या के निस्तारण के प्रयास राज्य सरकार द्वारा 1किये जा रहे हैं। बरसात के दौरान गैंडीखाता ग्रामवासियों को भारी नुकसान झेलना पडता है। जिसके चलते सूबे के मुख्यमंत्राी हरीश रावत आपदा से प्रभावित ग्रामों में विकास कार्यो को प्रमुखता से कराते हैं। उन्होंने भारतीय मानव कल्याण महासमिति को और मजबूती प्रदान करने के लिए गैंडीखाता के ग्राम से दो लोगों को नियुक्त किया। लक्ष्मीदास को गैंडीखाता में अध्यक्ष और द्वारपाल सिंह को जिलाध्यक्ष ग्रामीण क्षेत्रा से बैठक के दौरान मनोनीत किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार में जुट जाये। महासमिति लगातार विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलायें एकजुट होकर कांग्रेस की रीतियों नीतियों को प्रचारित करें आगामी २०१७ के विधनसभा चुनाव में जुट जाये। साथ ही गैंडीखाता की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्राी हरीश रावत को भी अवगत कराते रहे। जिससे ग्राम का विकास हो और ग्रामवासी मुख्य धरा में बने रहे। गैंडीखाता के अध्यक्ष लक्ष्मीदास ने महासमिति की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता सिंह को गैंडीखाता की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया उन्होंने कहा कि वन गुर्जरों के पुर्नवास के साथ-साथ वन गुर्जरों के आगे अनेकों समस्यायें बनी हुई है। शौचालय की व्यवस्था एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को कार्य योजनायें बनानी चाहिये साथ ही वन गुर्जरों के परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा के स्तर में सुधर करना चाहिये जिससे वह भी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सके। ग्रामीण क्षेत्रा मनोनीत जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उस जिम्मेदारी का निर्वाह ईमानदारी से किया जायेगा। इस बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने दोनों मनोनीत पदाध्किारियों को फल मालायें पहनाकर उनका स्वागत किया। अमनदीप, पृथ्वीराज, भूपेन्द्र सिंह, सलमा, जमुना देवी, दीपा नेगी, शीतल, पार्वती, सुमित्राा, कसुम, सीमा, सुनारो, विमलेश, महिपाल, शेरपाल आदि उपस्थित रहे।

कैदियों ने प्रारंभ की भूख हडताल जेल प्रशासन में हडकंप
हरिद्वार ०५ सितम्बर। आगरा जेल से शुरू हुई कैदियों की हडताल हरिद्वार के जिला कारागार तक पहुंच गई है। हरिद्वार के जिला कारागार रोशनाबाद में सजा काट रहे ८७ कैदियों ने अभी तक जेल प्रशासन को पत्रा लिख भूख हडताल शुरू कर दी है। इतनी बडी संख्या में कैदियों की भूख हडताल करने से जेल प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। खानापूर्ति के लिए जेल अधीक्षक अब इन कैदियों को नोटिस जारी करने जा रहा है। इसी तरह का बवाल या और कैदी भूख हडताल न करे इसके लिए जेल प्रशासन ने हडताल करने वाले कैदियों को अलग बैरिंग में शिफ्रट कर दिया है। बताते चले कि १४ वर्ष से अध्कि की सजा काट चुके ७५ वर्ष की आयु से अध्कि के कैदियों ने रिहाई की मांग करते हुए यूपी की गई जेलों में भूख हडताल की हुई है। इसी क्रम में कल शाम जेल अधीक्षक एस०के सुखीजा को एक अज्ञात कैदी की ओर से भूख हडताल का पत्रा मिला था। आज ८६ और कैदियों ने भूख हडताल करने का पत्रा जेल अधीक्षक को सौंपा और हडताल प्रारंभ की। जेल अधीक्षक एस०के० सुखीजा ने बताया कि ८७ कैदी हडताल पर चले गये हैं जिन्हें नोटिस दिया जा रहा है। इन कैदियों को अन्य कैदियों से अलग रखने की व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने बताया कि १४ वर्ष से अध्कि की सजा काट चुके कैदी और कुछ उनके समर्थन में कैदी भूख हडताल कर रहे हैं इस सम्बन्ध् में आला अध्किारियों को सूचित कर दिया गया है। जिलाध्किारी हरबंश सिंह चुग का कहना है कि इस सम्बन्ध् में उच्च अध्किारियों को सूचित कर दिया गया है। यह हडताल कोई पहली बार नहीं हो रही हैं पूर्व में भी जेल में हडताल हुई है। ८७ कैदी हडताल पर है। आगे का निर्णय सरकार ने लेना है। वहीं हडताल पर बैठे कैदियों को उनके परिजनों से मिलाई पर रोक लगा दी गई है। मिलाई करने आये लोगों का कहना है कि उनके पति हत्या में कई सालों से सजा काट रहे हैं उनकी तबीयत कापफी खराब है लोगों का कहना है उन्हें हडताल का पता नहीं था अब वह इंतजार कर रहे है। कैदियों की हडताल ने जेल प्रशासन के साथ-साथ प्रदेश सरकार की भी मुश्किलें बढा दी है अभी तो हजार कैदियों में ८७ भूख हडताल गये हैं अगर इनकी संख्या बढती है इन कैदियों को संभालना जेल प्रशासन के लिए भी भारी पड सकता है। हिन्द राष्ट्रीय आवामी हकूक के मौ० मुर्सलीन कुरैशी ने कहा कि कैदियों की समस्याओं को लेकर व उनके परिवारों की बिगडती हुई हालात को लेकर हम चिन्तित हैं।

सडकों पर भरा नालियों का पानी- फोटो नं०-३
चौक बाजार की सडकों पर भरा नालियों का गंदा पानी
हरिद्वार ०५ सितम्बर। ज्वालापुर कटहरा बाजार मुख्य मार्ग पर नालियों का गंदा पानी भरने से व्यापारियों में भारी आक्रोश बना हुआ है। ज्वालापुर का कटहरा बाजार सबसे पुराना बाजार है। लेकिन बाजार में व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। कई बार स्थानीय व्यापारी व व्यापार मण्डल नगर निगम व सम्बन्ध्ति अध्किारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन चौक बाजार की समस्या का समाधन नहीं हो पा रहा है। सुबह से ही सडकों पर नालियों का पानी भरने से पूर्ण रूप से आवाजाही प्रभावित हो गई है। चौक बाजार व्यापार मण्डल के अरविन्द मंगल, जीयालाल का कहना है कि यह समस्या काफी पुरानी हो चुकी है सडक का तल नीचे होने के कारण नालिय का पानी सडकों पर भर जाता है। साथ ही कई बार सीवर का पानी उपफनने से यह स्थिति और ज्यादा विकराल होती जा रही है। दुकानों में व्यापारी जल भराव के कारण प्रवेश नहीं कर पाते चौक बाजार मार्ग पर एक फट से ज्यादा पानी नालियों का सोमवार की सुबह से भरा हुआ है। नालियों में कूडा फसने के कारण यह स्थिति हो जाती है। कई बार मेयर मनोज गर्ग से भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधन नहीं हो पा रहा है। हरीश, विनोद जयसवाल, अशोक कमल लाल आदि का कहना है कि बरसात के दौरान भी चौक बाजार के मार्ग की स्थिति खराब हो जाती है। बरसात के दौरान जल भराव के कारण व्यापारियों को कापफी असुविधयें होती है। उपभोक्ता बाजार में प्रवेश नहीं कर पाते स्कूली बच्चे महिलायें मोटरसाईकिल सवार कई बार पानी में गिर जाते हैं। कई बार तो बडी दुर्घटनायें भी जल भराव के कारण हो जाती है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है जल भराव से निजात दिलाने में नगर निगम एवं अन्य विभाग उदासीनता बरत रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही व्यवस्था में सुधर नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन चलाने में व्यापारियों को मजबूर होना पडेगा। जबकि दबी जुबान में स्थानीय व्यापारी उन व्यापारियों का भी विरोध् कर रहे हैं जिन्होंने चौक बाजार के मार्ग पर अतिक्रमण किया हुआ है। अतिक्रमण के कारण नालियों का पानी ओवरफ्रलो हो जाता है। जिन कारणों से सडकों पर बार-बार जल भराव हो जाता है। पूरे बाजार की सडक पर गंदा नालियों का पानी भरने से सडन बदबू बाजार में फल रही है।

######

गौ हत्या पर लगे पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध् संत सम्मेलन में अनेकों मुद्दों पर होगी चर्चा
हरिद्वार ०५ सितम्बर। ज्योतिषपीठधीश्वर एवं द्वारिका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में राम मंदिर रामालय ट्रस्ट बनायेगा। शंकराचार्य एवं संत समाज से चिन्तन कर हल करने के प्रयास तेज किये जायेगें। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर सहज तरीके से बातचीत से ही हल निकाला जा सकता है। उन्होंने गौ हत्या बंदी पर बोलते हुए कहा कि गौ हत्या पूरे देश में पूर्ण रूप से बंद होनी चाहिये। गौ हत्या बंद होगी तो देश का किसान समृ( की ओर बढेगा। केन्द्र एवं राज्य सरकारों को गौ हत्या को लेकर राज्य एवं केन्द्र सरकारों को ठोस पहल करनी चाहिये। अन्य समाज के लोगों को भी गौ हत्या को पूर्ण रूप बंद करने के लिए एकरूपता अपनानी होगी। उन्होंने कहा कि देश में गौ हत्या बंद होगी तो देश तरक्की करेगा अन्य विवादों पर भी विराम लग सकेगा। ब्रह्मचारी रामानंद ;राष्ट्रीय संगठन मीडिया प्रभारीद्ध ने ७ सितम्बर को संत सम्मेलन की जानकारी दते हुए बताया कि भारत साध्ु समाज के तत्वावधन में विराट संत सम्मेलन ७ सितम्बर को गौतम पफार्म हाउस कनखल में होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संतो ंके सम्मेलन में देश भर से सैकडों संत जुटेंगे। राष्ट्रीय संगठन मीडिया प्रभारी रामानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि इस सम्मेलन की अध्यक्षता ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज करेगें। उन्होंने बताया कि साध्ु संतों के इस सम्मेलन में हिन्दू र्ध्म एवं संस्कृति, संरक्षण, धर्मिक जीवन र्ध्म स्थलों मठों एवं मठाधीशों की स्वयता का संरक्षण सम्पूर्ण देश में गौ वंश हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध् देश पर बाहरी आक्रमण की संभावनाओं का पूर्ण नियंत्राण पडोसी देश पाकिस्तान की कुदृष्टि एवं जम्मू कश्मीर प्रदेश की समस्या आदि पर मंथन किया जायेगा। राजस्थान में दूध् देने वाली दूधरू गायों की हत्या रोकना देश के सभी बूचडखानों को पूर्ण रूप से बंद कराने का विचार आदि मुख्य विषयों पर विचार मंथन किया जायेगा। यह उत्तराखण्ड प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर पर जगद्गुरू शंकराचार्य की अध्यक्षता में पहली बार इतना बडा साध्ु संतों का सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें देश भर के सैकडों साध्ु संतों के साथ कई हिन्दू संगठन से जुडे लोग भी एकत्रा होने की पूरी उम्मीद हैं।
मुख्यमंत्री हरीश रावत के निरन्तर हरिद्वार प्रवास को हवाई प्रवास बताया-चौधरी
हरिद्वार ०५ सितम्बर। आज भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक सुभाषनगर स्थित कार्यालय पर आहूत की गई जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत के निरन्तर हरिद्वार प्रवास को हवाई प्रवास बताया। चार साल बीत जाने के बाद भी शिवालिक नगर, नगर पालिका में अभी तक न चुनाव कराकर बोर्ड बनाया गया ना अभी तक कोई बजट उस क्षेत्र को दिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मजदूर मोर्चा संजीव चौधरी ने कहा कि चुनावों का समय नजदीक आने के चलते मुख्यमंत्री हरीश रावत आये दिन कार्यक्रमों में और भ्रमण हेतु हरिद्वार आते हैं परन्तु किसी भी कार्यक्रम में अभी तक मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चार सालों से बनी हुई शिवालिक नगर, नगर पालिका के लिये एक रुपये का बजट अभी तक नहीं दिया है ना ही शिवालिक नगर में अभी तक चुनाव कराये गये हैं। जिसके चलते उस क्षेत्र का हाल किसी पिछडे क्षेत्र जैसा हो रहा है। सडक, सीवरेज, पानी व बिजली की आपूर्ति एक प्रकार से ठप्प पडी हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनावों में हरिद्वार की जनता का वोट लेना तो चाहते है परन्तु हरिद्वार के विकास के लिए कोई योजना या बजट अभी तक नहीं दिया गया है। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत पूरी तरह हरिद्वार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। कांग्रेसी नेताओं को केवल दायित्वों से नवाज कर हरिद्वार की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। किसी भी योजना से यदि कोई भी बजट हरिद्वार के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिया हो तो वह श्वेत पत्र जारी करें। इस प्रकार से केवल हवाई दौरे कर हरिद्वार के लोगों को वह भ्रमित नहीं कर सकते हैं। हरिद्वार की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराकर मुख्यमंत्री हरीश रावत को आईना दिखाने का काम करेगी। साथ ही चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत का पूरा परिवार खनन, शराब व भू-माफियाओं के साथ सांठ-गांठ कर प्रदेश को एक अपराधिक प्रदेश बनाने पर तुला हुआ है। गंगा को लूटकर खाने का काम मुख्यमंत्री हरीश रावत को बहुत भारी पडेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से युवा नेता कैलाश भंडारी, गगन बाली, अंजनी चौबे, रवि शुक्ला, सतीश शर्मा, बॉबी तोमर, सुनील कांगडा, सुनील तेश्वर, संदीप पाल, राहुल कुमार, नरेश कुमार, राजू, सुनील खटीक, अश्वनी चौहान, भरत चतुर्वेदी, भारत चौधरी, दिनेश बवाडी, अशोक कुमार, सतीश धीमान आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पर्यूषण पर्व क्षमा, तयाग, दान, अपरिगृह की प्रेरणा देना है
हरिद्वार ०५ सितम्बर। महान पर्वराज पर्यूषण पर्व की पूर्व संध्या पर भारतीय जैन मिलन के पूर्व अध्यक्ष वीर सतीश कुमार जैन ने श्री चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर पीठ बाजार ज्वालापुर में प्रवचन की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि पर्यूषण पर्व जैन समुदाय का महानतम पर्व है। जहां और पर्व मिठाई पकवान, नवीन वस्त्र आदि का संयोग करते हैं वहीं यह पर्व उन सब वस्तुओं से विरक्ति उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा कि पर्व तीन प्रकार के होते हैं राष्ट्रीय पर्व, सामाजिक पर्व तथा अध्यात्मिक पर्व! पर्यूषण पर्व क्षमा, तयाग, दान, अपरिगृह की प्रेरणा देना है। आमतौर पर मनुष्य मात्र औपचारिकतायें पूर्ण कर पर्व मनाता है। यह पर्व घर की सफाई के साथ-साथ मन की सफाई का पर्व है। इस पर्व का एक मात्र उद्देश्य है आत्म निरीक्षण। स्वयं को जानना, पहिचानना कि तुम क्या हो, कौन हो और क्या तुम्हारे जीवन का लक्ष्य है। आवश्यकता से अधिक धन, भोजन यहां तक कि दवाई भी दुख का कारण बनते हैं। यह विचार करने का पर्व है कि हम सुखी कैसे हो सकते हैं। आत्मा को निर्मल कर परमात्मा बनाने का पर्व पर्यूषण पर्व हैं। उन्होंने कहा कि अज्ञान रूपी अहंकार से मानव को ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाने वाला यह पर्व जन-जन को मंगलमय हो। यह पर्व जीवन में अनुशासन, दया, अनुशासन, मर्यादा, संयम, त्याग की शिक्षा देता है। नवीन उत्साह की किरण प्रत्येक के जीवन में अपना प्रकाश आलोकित करें यही पर्यूषण पर्व की जीवन में अपना प्रकाश आलोकित करें यही पर्यूषण पर्व की मूल भावना एवं उद्देश्य हैं। इस अवसर पर निर्मल कुमार जैन, विजय जैन, सुधीर जैन, केशवदास जैन, मंयक जैन, पं० विमल जैन, रविनन्दन जैन, रोहित जैन, राजेन्द्र जैन, देवेन्द्र कुमार जैन, समर्थ जैन, अभिषेक जैन, विवेक जैन, विपुल जैन, वंशज जैन, मुकेश जैन, अंकुर जैन, महेश जैन, रामगोपाल गुप्ता, संदीप जैन, विश्वास जैन, मोनू जैन, आदि सैकडों धर्मानुयायी उपस्थित रहे। इस पर्व के अवसर पर नगर के समस्त जैन मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है।

हरिद्वार लोकसभा युवा कांग्रेस चलाएगी एक साथ तीन अभियान
हरिद्वार ०५ सितम्बर। हरिद्वार लोकसभा युवा कांग्रेस मिशन २०१७ फतेह के लिये एक साथ तीन अभियान चलाने जा रही है। युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष राम विशाल देव ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि २०१७ में पुनः प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी जिसमें युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उत्तराखण्ड से ही केन्द्र की भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू होगी। राम विशाल देव ने बताया कि हरिद्वार लोकसभा युवा कांग्रेस मतदाताओं से चर्चा-जन सुनवाई युवाओं के मन की बात व वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान अभियान के तहत एक साथ तीन कार्यक्रमों की शुरूआत करेगी। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जायेगा व केन्द्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखा जायेगा। राम विशाल देव ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र का मूल है इसलिये युवा कांग्रेस सीधा उससे चर्चा कर उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेगी और युवा राष्ट्र निर्माण का आधार है अब युवा ही देश की दिशा और दशा तय करेगा। इसलिये युवाओं के मन की बात कार्यक्रम में उनकी बात सुनकर कांग्रेस संगठन व सरकार के सामने रखी जायेगी। साथ ही जिन कांग्रेसजनों ने हमेशा कांग्रेस के साथ रहकर धर्म-निरपेक्ष व अखण्ड भारत के निर्माण में भूमिका निभाई उन वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान किया जायेगा। और उनके अनुभवों के आधार पर मिशन २०१७ फतेह किया आयेगा। राम विशाल देव ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि यह अभियान हरिद्वार लोकसभा की सभी विधानसभाओं में चलाया जाये जिसके लिये युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी। युवा कांग्रेसी अशोक अदालती एवं गौरव चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार पैदा होगा। आगामी २०१७ के विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करने के लिये यूथ कांग्रेस शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित पूर्व में भी कर चुकी है। युवाओं को संगठित कर पार्टी को मजबूत किया जायेगा। कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये प्रत्येक यूथ कांग्रेसी अपनी जिम्मेदारी को बाखूबी निभायेगा।

बेटे की हत्या की आरोपी महिला को ले जाती पुलिस– फोटो नं०-८
सौतेली माँ ने कर दी बेटे की हत्या
हरिद्वार, ५ सितम्बर श्यामपुर थाना क्षेत्रांतगर्त कांगडी गांव में एक सौतेली माँ ने बेरहमी से ईंट से सिर कुचलकर बेटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद अपनी करतूत छिपाने के लिए उसने घर में बदमाश घुस आने व लूटपाट करने के दौरान बदमाशों द्वारा बेटे की हत्या किए जाने की कहानी बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की। लेकिन उसकी बताई कहानी पुलिस को हजम नहीं हुई। अंततः पूछताछ में उसने पुलिस के सामने पूरा सच उगल दिया। एस.पी.सिटी ममता बोरा ने बताया कि दो सितम्बर की रात को श्यामपुर पुलिस को कांगडी गांव में एक व्यक्ति की हत्या सूचना मिली। सूचना मिलने पर श्यामपुर थाना अध्यक्ष अनुज सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद मृतक बिक्रम की सौतेली मां कमला देवी ने पुलिस को बताया कि तीन बदमाश घर में घुस आए थे। घर में घुसे बदमाशों ने सोने की चेन व अंगूठी लूट ली और पत्थर व ईंटों से सिर कुचलकर बिक्रम की हत्या कर दी। कमला देवी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों के घुसने पर वह छिप गयी थी। पुलिस के गहनता से जांच करने पर कमला देवी की तमाम कहानी झूठी साबित हुई। कडाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या करने की बात कबूल करते हुए बताया कि बिक्रम काफी समय से मकान अपने नाम कराने के लिए उसे परेशान कर रहा था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच झगडा हुआ था। झगडे के दौरान उसने बिक्रम को धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे गिर गया। बिक्रम के नीचे गिरने पर उसने उसके सिर पर ईंट से कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या के आरोप में कमला देवी को गिरफतार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *