14 नवम्‍बर ;68 साल बाद सबसे बड़ा और चमकीला चांद; राशियों पर असर

साल 2016 अपने आखिरी सफर की ओर है। नवंबर का महीना चल रहा है। ऐसे में विभिन्न राशि वाले जातक यह जाने को आतुर होंगे कि उनका आने वाल सप्ताह कैसा होगा। ताकि उसके मुताबिक वह अपने कार्य कर सके। ऐसे में महागुरु गौरव मित्तल बता रहे हैं कि अलग-अलग राशियों के लिए 14 से 21 नवंबर का दिन कैसा रहेगा। इस सप्ताह कालसर्प योग और सूर्य-शनि की जोड़ी रहेगी। जिसका अशुभ असर मेष, मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशियों पर ज्यादा होगा। अशुभ योग के प्रभाव

14 नवम्‍बर को 68 साल बाद आज सबसे बड़ा और चमकीला चांद दिखेगा. यह पृथ्वी से करीब 50 हज़ार किलोमीटर करीब होगा. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि सोमवार को निकलने वाला पूर्ण चंद्रमा (सुपरमून) पिछले 68 सालों के बाद पृथ्वी के सबसे करीब होगा. नासा ने यह भी कहा है कि पृथ्वी के लोगों को इस तरह की घटना के दीदार के लिए साल 2034 तक इंतजार करना पड़ सकता है.
पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा अंडाकार है, जो दो वस्तुओं के बीच समयानुसार दूरी बनाता है. जब पूर्ण चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होगा तो यह सामान्य से अधिक बड़ा और चमकदार दिखाई देगा और इसीलिए हमने इसे सुपरमून की संज्ञा दी है. नासा के अनुसार, यह सुपरमून सामान्य पूर्ण चंद्रमा से 14 से 30 प्रतिशत अधिक चमकदार हो सकता है.

तुला राशिवालों में इस सप्ताह जहां खुशी तथा उत्साह की भावना बनी रहेगी तो वहीं दूसरी ओर वृश्चिक जातक वाले इस सप्ताह अपनी पसंद की योजनाओं के अनुसार खुद कार्य करें तो उन्हें कामयाबी मिलेगी।
जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 14 से 21 नवम्बर का समय:

मेष  – सप्ताह की शुरुआत में ही आपके आसपास के कुछ लोग आपकी मदद कर सकते हैं। आपके मन में भी कुछ न कुछ करने की इच्छा तेज रहेगी। इस सप्ताह ऑफिस में आप पर थोड़ा दबाव भी हो सकता है। बड़े लोगों के साथ बातचीत में आप थोड़ी सावधानी रखें। बिना तैयारी के बात करेंगे, तो आपकी गलती पकड़ी जा सकती है।

वृषभ (Taurus) राशि- इस सप्ताह खुद को बहुत सख्त, मजबूत, उत्साही तथा बेचैन महसूस करेंगे। आप जो भी काम करेंगे उसमें सकारात्मक परिणाम मिलेगा। अपनी योजनाओं और परियोजनाओं के साथ आगे बढ़ने से सफलता हासिल होगी।

बिजनेस में फायदे की स्थितियां बन सकती हैं, लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में बाहरी स्थानों से भी अच्छी खबर मिल सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं।  आप सही दिशा में कदम आगे बढ़ाएंगे। मन की आवाज सुनें और फिर कोई निजी या व्यवसायिक मामलों में कोई कदम बढ़ाएं। आप दूसरों का भला करने, उन्हें प्रेरित करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस सप्ताह नए चिंतन, नई तकनीक से प्रेरित होंगे। संचार से जुड़े उपकरण खरीद सकते हैं या आपके लिए कहीं ऑफिस में उपलब्ध होंगे। विज्ञान और तकनीक से जुड़े हर काम में सफलता मिल सकती है। आपके मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

मिथुन (Gemini) राशि – यह समय आपके मेहनत का फल प्राप्त करने का है। आपको प्यार, वात्सल्य और सौहार्द की ज़रुरत है और इस सप्ताह आपको किसी ऐसे व्यक्ति का साथ मिलेगा जो आपके लिए परीक्षक की तरह कार्य करेगा। आपकी कामयाबी तय है।

सप्ताह की शुरुआत ठीक रहेगी और बीच का समय परेशानियों वाला हो सकता है। इस सप्ताह आपको ऐसे मौके मिलेंगे, जिनमें आप अपनी प्रतिभा सबको दिखा सकेंगे। आपके सामने वे काम आ सकते हैं जिन्हें आपके अलावा कम ही लोग कर सकते हैं। सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप अपनी आदतों या लालच को नियंत्रण में रखें। आपका वजन बढ़ सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखना होगा।
ऑफिस में कुछ समस्या भी पैदा हो सकती है। बड़े लोगों से आपकी बातचीत बहुत हद तक सफल रहेगी। निजी संबंधों में परेशानियां पैदा हो सकती है। विभिन्न स्थितियों में कई भूमिकाएं एक साथ निभानी पड़ सकती है। सप्ताह के आखिरी दिन बहुत शांति, सहजता और आनंद से बीतेंगे। आपको धन लाभ और फायदा तो होगा, लेकिन साथ ही आपको मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इन दिनों में आपको तारीफ मिलेगी। किसी पुराने व्यक्ति से मिलना संभव है। दक्षिण दिशा की महत्वपूर्ण यात्रा होने के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से शांत रहें।

कर्क (Cancer) राशि- आपके प्रियजन आपके साथ सुरक्षित, संरक्षित एवं अच्छा महसूस करेंगे, यहाँ आपका वात्सल्यपूर्ण स्वभाव सबको दिखाई देगा। दुसरों को मदद करने से आपको संतुष्टि एवं खुशी मिलेगी। आपका दरियादिल व्यवहार आपके लिए बहुत प्यार और खुशी के पल लेकर आएगा।

यह सप्ताह कर्म भाव के चंद्रमा से शुरू होगा और आपकी राशि तक जाएगा। लगभग पूरा सप्ताह ही आपके लिए अच्छा रहेगा। चतुराई और कौशल से सफल होंगे, लेकिन अनिर्णय की स्थिति भी इन दिनों में बनी रहेगी। दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें। इस सप्ताह कोई ऐसा बड़ा काम पूरा होने के योग हैं, जो आपके हित में है। सप्ताह के बीच में आपके कामकाज की तारीफ होगी। साथ काम करने वाले भी आपसे प्रभावित होंगे। आप सभी को साथ लेकर कोई बड़ा काम करने में सफल रहेंगे। अधूरे पड़े काम भी निपट जाएंगे। दोस्तों से नए सिरे से तालमेल बनेगा। आपका यश बढ़ेगा। साझेदारी संबंधी घटनाक्रम बनेगा। वैवाहिक जीवन में प्रतिकूलता की स्थिति पैदा हो सकती है।
जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धैर्य और लगातार कोशिश करते रहने की क्षमता से आप लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे। सप्ताह के आखिरी दिन आपके लिए ज्यादा खर्चे वाले रहेंगे। डॉक्टर, वकीलों और शासकीय कर्मचारियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

सिंह (Leo) राशि- भाई-बहनों के साथ अनबन हो सकती हैं। आपका सहनशील, अटल, प्रतिबद्ध एवं उद्देश्यपूर्ण स्वभाव से आपको खुद के एवं दुसरों की समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। कोई भी काम करने से पहले सोचें। पारिवारिक सदस्य आप पर अधिक निर्भर होंगे।

इन दिनों में मेहनत और पुरुषार्थ से उन्नति होगी। इस सप्ताह आपको किस्मत का साथ भी मिलेगा। आप सफलता के लिए बेचैन रहेंगे। सफलता प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत लगाकर काम करेंगे। हर तरह की संभव सूचनाओं पर नजर रखें। आपको मिलने वाली सूचनाएं बहुत खास हो सकती हैं। भाग्य भाव से इन सात दिनों की शुरुआत हो रही है और चंद्रमा के खर्च भाव तक आते-आते सप्ताह खत्म हो जाएगा।
इस सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए काम का बोझ ज्यादा रहेगा। जिस सकारात्मक बदलाव का इंतजार है, वह सप्ताह के बीच में हो सकता है। ऑफिस में खींचतान और मेहनत रहेगी, लेकिन आपको फायदा भी होगा। धन लाभ होने वाला है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पैसों में वृद्धि होगी। इन दिनों में आप दुश्मनों से जीत जाएंगे। पेट संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। कानूनी मामलों में भी आपकी ही जीत होगी, लेकिन मानसिक अशांति भी रहेगी। शेयर बाजार से जुड़े मुद्दों में सफलता मिलेगी।

कन्या (Virgo) राशि- अब आप बहुत दिनो सें आपके मन में चल रहे योजनाओं को साकार करने की ओर आगे बढ़ सकते है । आपके नक्षत्र आपके लिये अनुकूल दिखाई देते है इसलिए अवश्य आपको लाभ़ होगा। आप सब कुछ अपने पक्ष में पाएँगे क्योंकि आपके अधीनस्थ और वरिेष्ठजन सभी आपके नए कार्य में प्रोत्साहित कर रहें होंगे।

नई योजनाओं में निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए थोड़े हेक्टिक हो सकते हैं। शुरुआती दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे-जैसे दिन बीतेंगे वैसे-वैसे फायदे और नई नौकरी के दरवाजे खुल सकते हैं। भविष्य के लिए योजना बना लें और हर संभव मौके पर किस्मत आजमा कर देखें। किसी खास काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। इन दिनों में आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसका सरोकार आम लोगों से हो। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। जोखिम से बचें। इन दिनों में आपको थोड़ा टेंशन भी रहेगा। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके भी मिलेंगे। निजी संबंध प्रेम पूर्ण और सहयोग पूर्ण रहेंगे। शारीरिक परेशानियां हो सकती है।

तुला (Libra) राशि- खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपका आत्मविश्वास आपके लिये मार्गदर्शक का काम करेगा। आप किसी भी सुंदर वस्तु और सामंजस्यता प्राप्त करने में उदार है और उसके लिए पैसा और उर्जा खर्च करने के लिए तैयार रहेंगे। आपको लंबे समय से परेशान कर रही किसी बीमारी से आराम मिलेगा।

इस सप्ताह खुद में कुछ बदलाव करेंगे तो फायदे में रहेंगे। इस दौर में आपकी वाणी, नजरिया और चिंतन बहुत हद तक अच्छा रहेगा। सामने नजर आने वाली बातें आपको जरा भी प्रभावित नहीं कर सकेंगी। कोई गोपनीय बात इन दिनों में आपको पता चलेगी। अपने लक्ष्यों के प्रति आप समर्पित रहेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत गोचर कुंडली के सातवें भाव के चंद्रमा से होगी और कर्म भाव तक आपकी राशि का चंद्रमा जाएगा। किसी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण आपको अचानक या अनपेक्षित ढंग से मिल सकता है।
पुरानी बातें दिल-दिमाग में चलती रहेगी। इस सप्ताह के कुछ दिन आप थोड़े परेशान जरूर रहेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। परेशानियों में आपके साथ पार्टनर रहेगा। रोजमर्रा के काम रुक-रुक कर ही सही, लेकिन पूरे हो जाएंगे। धन हानि भी हो सकती है। संभलकर रहें। माता के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं।

वृश्चिक (Scorpio) राशि- खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपका सहनशील, अटल, प्रतिबद्ध एवं उद्देश्यपूर्ण स्वभाव से आपको खुद के एवं दुसरों की समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगी। आप इस सप्ताह अपनी पसंद की योजनाओं के अनुसार खुद कार्य करें।

समय थोड़ा अनुकूल और प्रतिकूल, दोनों तरह का रहेगा। योजनाएं धीमी गति से पूरी होंगी। सप्ताह की शुरुआत में थोड़े परेशान भी रहेंगे। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। इस सप्ताह आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे। आपके जीवन में उच्च तकनीक प्रणालियों का महत्व बढ़ता जाएगा। इस सप्ताह के बीच के दिनों में कुछ नया सामान खरीदने का मन बनेगा। वो चीज नया कम्प्यूटर या नया फोन भी हो सकता है।
आप बाजार से लेकर लाइब्रेरी तक किसी भी भीड़ वाले स्थान पर जाने से संकोच करेंगे। इन दिनों में आराम करने की इच्छा ज्यादा रहेगी। बॉस के साथ आपकी मीटिंग सफल रहेगी। दोस्तों से फायदा हो सकता है। सप्ताह के बीच में रोजमर्रा के कामों से जुड़ा कोई नया ऑफर मिल सकता है।

धनु (Sagittarius) राशि- इस सप्ताह आप एक्टिव बने रहेंगे। किसी मामले को आत्मविश्वास के साथ सुलझाने की आपकी क्षमता आपको कठोर परिस्थिति का सामना शांति के साथ करने हेतु मदद करेगी। दूसरे लोगों के लिए आप स्वयं के निर्भीक निर्णयों के साथ एक मजबूत व्यक्तित्व के व्यक्ति हो सकते हैं। आप अपने कार्य से संबंध रखने वाले नई चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहेंगे।

बिजनेस में अच्छे मौके भी सामने आ सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। वाकचातुर्यता से फायदा उठाएंगे। समय में बदलाव महसूस होगा। इस सप्ताह आपकी महत्वाकांक्षाएं तेज होती जाएंगी। कम समय में ज्यादा अच्छा काम कर लेंगे। अचानक लाभ भी मिल सकता है। कानूनी मामलों में किस्मत साथ देगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी उलझी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।
सप्ताह के बीच में आपकी किस्मत साथ देगी और आप लगभग सभी मौकों पर सही समय पर पहुंचेंगे। दोस्तों की मदद मिलती रहेगी। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। माता की सेहत प्रभावित हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। सप्ताह के बीच में दुश्मन परेशान कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर भारी रहेंगे।

मकर (Capricon) राशि- शांत और निष्पक्ष होने की वजह से आपसे जुड़े लोगों को आपके व्यक्तित्व के लक्षणों की वजह से आपसे समायोजन करना मुश्किल होगा। जिन लोगों से आपको साथ में काम करने की अपेक्षा है वह समय पर प्राप्त नहीं होगा। खुद को निराश न करें, उसे कामयाब करने हेतु कोशिश जारी रखें। हमेशा अच्छे की कामना करें।

सेहत के लिए इन सात दिनों की शुरुआत थोड़ी जटिलता वाली हो सकती है। प्रतिकूल समय है। जोखिम न लें। आर्थिक हानि हो सकती है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में भी अनचाही स्थितियां सामने आ सकती है। सफलता मिलेगी। प्रबंधन संबंधी कामों और व्यावहारिक मामलों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। ऑफिस के विवाद सुलझाने या समस्याओं का समाधान निकालने में आपकी बड़ी भूमिका हो सकती हैं। नौकरी के मामले में आप अपने काम से काम रखें, कोई बड़ा उलटफेर होने की संभावना नहीं है।
सप्ताह के बीच के दिनों में बिजनेस या अन्य तरीकों से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। किसी विचार को लेकर आप बहुत जोश में रहेंगे। छोटी- मोटी यात्रा का योग भी बनेगा। पुरानी योजना और दोस्त काम आएंगे। सप्ताह के बीच मे दुश्मनों पर जीत मिलेगी। आखिरी दिनों में रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में छोटे-मोटे बदलाव भी आएंगे। तकनीकी और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

कुंभ (Aquarius) राशि- अनावश्यक विलंब के कारण आपको लाभ मिलने में देरी हो सकती है। कामयाबी के लिए आगे बढ़कर प्रस्ताव रखें। कार्य आपका उत्साह का स्रोत है। यह सप्ताह आपको किसी स्फूर्तिदायक मिजाज के लिए कामना करवाते हुए आपके मस्तिष्क और शरीर को नया करने के लिए आप में एक बदलाव लाएगा।

सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। अचानक यात्राओं का योग बन रहा है। इस सप्ताह के बीच में धन लाभ का एक बहुत अच्छा अवसर मिल सकता है। पूरे सप्ताह आपकी मानसिक ऊर्जा चरम पर रहेगी। बातचीत और भाषण से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। संतान, शिक्षा, राजनीति, यात्रा, जमीन-जायदाद के मामलों में भी आप सफल रहेंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों में पशुओं और नशा करने वाले लोगों से सावधान रहना होगा।
इन दिनों में बदलते मौसम के कारण सेहत संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। सप्ताह के आखिरी में वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती है। बड़े फैसलों को टाल दें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम जरूरी है।

मीन (Pisces) राशि- किसी मामले को आत्मविश्वास के साथ सुलझाने की आपकी क्षमता आपको कठोर परिस्थिति का सामना शांति के साथ करने हेतु मदद करेगी। इस सप्ताह अच्छी योजनाओं के लिए आप घर से बाहर निकल सकते हैं। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।

सप्ताह की शुरुआत आर्थिक फायदे से हो सकती है। पैसा आने लगेगा। अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। आप गंभीर हैं, तो इस सप्ताह के बीच में आपको करियर में प्रगति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप जितने व्यावहारिक रहेंगे, उतने सफल भी हो जाएंगे। इस सप्ताह आप में बहुत ऊर्जा रहेगी। युवा साथी और घर के युवा सदस्यों से मदद मिलेगी। बिजनेस में बहुत हद तक सफल हो जाएंगे।
इन दिनों में आपके लिए दोस्तों, साथियों और रिश्तेदारों का महत्व और बढ़ जाएगा। सहयोग और समन्वय बना रहेगा। अचानक यात्राएं हो सकती हैं। नए लोगों से मेल-जोल रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। सप्ताह सावधानी से निकाल लें। आखिरी दिन आपके लिए शुभ रहेंगे।

(www.himalayauk.org) हिमालयायूके न्‍यूज पोर्टल को लगातार लॉग ऑन करते रहे-

हमें- मेल करें- himalayauk@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *