आई0ए0एस0 अधिकारी धीराज सिंह को ब्रेन स्‍टोक

hgu-mobile-appउत्‍तराखण्‍ड के आई0ए0एस0 अधिकारी धीराज सिंह को ब्रेन स्‍टोक होने की खबर है, सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्‍हें हैलीकाप्‍टर से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी धीराज गब्र्याल की रविवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें हल्द्वानी के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि गब्र्याल को हल्के ब्रेन स्ट्रोक की हालत में अस्पताल में लाया गया था। परिजन उन्हें हायर सेंटर ले जाना चाहते थे। इसलिए उन्हें रेफर कर दिया गया। स्ट्रोक के कारण उन्हें शरीर के बाएं हिस्से में हल्का पैरालिसिस हुआ है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है।

सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने बताया कि उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए गुड़गांव के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। गब्र्याल को पंतनगर एयर पोर्ट से रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गुड़गांव भेजा गया। गब्र्याल केएमवीएम के एमडी के अलावा शहरी विकास विभाग के सचिव भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *