अमित शाह ने गढ़े मुर्दे उखाडने का काम किया; किशोर उपाध्याय

नरेन्द्र मोदी जी ने नोटबंदी का नालायकी भरा फैसला लेकर 125 करोड़ हिन्दुस्तानियों को बेईमान करार दे दिया है और उत्तराखण्ड की जनता इस अपमान को कभी भी सहन नहीं करेगी- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

www.himalayauk.org (UK Leading Digital Newsportal) Bureau Report: 

7 दिसम्बरः
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय ने हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयेाजित रैली को पूर्णतः असफल एवं दिशाहीन बताया है।
प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय ने कहा कि रैली में आये भारतीय जनता पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा दिये गये 14 मिनट के भाषण में ऐसा लगा जैसे उन्हें श्री राहुल गांधी एवं श्री हरीश रावत का फोबिया हो गया है। अपने पूरे भाशण में अमित शाह ने उत्तराखण्ड के सरोकारों को छूने की बजाय गढ़े मुर्दे उखाडने का काम किया। उनके द्वारा केन्द्र षासित प्रदेष के बारे में जो कुछ कहा गया वह पूरी तरह से तथ्यों से परे है। इससे यह साबित हो गया कि भारतीय जनता पार्टी के खाने के दांत और दिखाने के दांत अलग-अलग हैं। उन्हें हल्द्वानी में यह जवाब देना चाहिए था कि 2000 से 2002 तक उनकी राज्य सरकार ने शैशव अवस्था में राज्य का षोषण किया और यहां तक कि राज्य विधानसभा जो प्रदेष की सबसे बडी पंचायत है, उसके निर्माण और सामग्री की खरीद में भ्रश्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिये। 2007 से 2012 तक भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार ने पूरे प्रदेष को लूट डाला और कांग्रेस पार्टी विधानसभा सहित अन्य मंचों पर सबूतांें के साथ उनके भ्रश्टाचार के कारनामें लेकर आई।
श्री उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष अमित षाह ने दिल्ली में केन्द्र सरकार सहित अपनी पार्टी की राज्य सरकारों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराश्ट्र, मध्य प्रदेष, छत्तीसगढ़, झारखण्ड में भ्रश्टाचार में आकंठ डूबे हुए मंत्रियों एवं मुख्यमंत्रियों के बारे में कुछ भी नहीं कहा, परिवर्तन अगर लाना है तो पहले इन राज्यों में लाना चाहिए। उन्होंने देष के समक्ष खड़ी चुनौतियों का भी जिक्र नहीं किया। उन्हें उत्तराखण्ड की जनता को यह बताना चाहिए था कि उनकी सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड राज्य के विषेश राज्य के दर्जे को क्यों समाप्त किया? क्या वे उत्तराखण्ड राज्य के निवासियों को केन्द्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण की परिधि में लायेंगे या नहीं? पर्यावरण एवं पानी को बचाने के लिए उत्तराखण्ड को ग्रीन बोनस के रूप में रसोई गैस में 50 प्रतिषत की सब्सिडी देंगे या नहीं देंगे तथा नमामि गंगे के जो प्रस्ताव राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार को भेजे हैं वे कब तक स्वीकृत होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता भारतीय जनता पार्टी के जुमलेबाज नेताओं को पहचान चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखण्ड राज्य में लोकतंत्र की हत्या की है और इस बार उत्तराखण्ड का मतदाता दो तिहाई बहुमत से उत्तराखण्ड राज्य के सतत् विकास के लिए कांग्रेस को अपना आषीर्वाद देगा।
प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने यह भी कहा कि नोटबंदी पर भारतीय जनता पार्टी स्वयं ही अपने जाल में फंस चुकी है और भारतीय जनता पार्टी को अमित षाह की रैली पर आये 5 करोड़ रूपये के खर्चे का हिसाब उत्तराखण्ड व देष की जनता को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सारे के सारे काले धंधेबाज चाहे वे काला धन रखने वाले हों या काला बाजारी करने वाले, भारतीय जनता पार्टी के हिमायती हैं और रहे हैं, उन पर कार्रवाई करने की बजाय नरेन्द्र मोदी जी ने नोटबंदी का नालायकी भरा फैसला लेकर 125 करोड़ हिन्दुस्तानियों को बेईमान करार दे दिया है और उत्तराखण्ड की जनता इस अपमान को कभी भी सहन नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *