मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा के बैनर तले 10 लाख लोग सडकों पर

मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा शुरू हो गया है. शिक्षा और नौकरी में आरक्षण के साथ अपनी कई मांगों के समर्थन में महाराष्ट्र का मराठा समुदाय आज मुंबई में सड़कों पर उतरा हुआ है. इसके कारण बुधवार सुबह से ही शहर के कई हिस्सों में जाम लग गया है. मोर्चे को लेकर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही ऐहतियात बरतने की बात कह चुकी है.

मराठा नेताओं ने सभी राजनीतिक दलों से रैली से दूर रहने को कहा है। मुंबई बीजेपी के चीफ आशीष शेहलर वहां पहुंचे थे लेकिन उनको वहां से जाने के लिए कह दिया गया – यह मोर्चा मूक मोर्चा होगा, इसलिए इसमें कोई नारेबाजी और भाषणबाजी नहीं होगी। न ही इस मोर्चे में किसी राजनीतिक दल का बैनर होगा। मराठा क्रांति मूक मोर्चा के आयोजकों का कहना है कि हम इसे 57 जगहों पर कर रहे हैं। पहले मराठा क्रांति मूक मोर्चा का आयोजन पिछले साल 9 अगस्त को हुआ था। लाखों की संख्या को देखते हुए मुंबई पुलिस ने विशेष सुरक्षा बल तैनात किया है।

मराठा आरक्षण के लिए मुंबई में आज (9 अगस्त) को मराठा क्रांति मोर्चा का प्रदर्शन है। इसकी शुरुआत 11 बजे से हो गई है और शाम पांच बजे इसको खत्म किया जाएगा। प्रदर्शन शांति पूर्वक किया जाएगा इसका वादा किया गया है। फिर भी प्रशासन अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर चुका है। दस हजार पुलिसकर्मियों के साथ-साथ ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए पूरे मार्च पर नजर रखी जा रही है। माना जा रहा है कि लगभग 10 लाख लोग सड़कों पर होंगे। इसके अलावा दक्षिण मुंबई के स्कूलों को बंद रखा गया है। कुछ सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही भी रोक दी गई है। माना जा रहा है कि मराठा समुदाय की आरक्षण के लिए यह आखिरी रैली होगी। ये लोग सरकारी नौकरी और पढ़ाई-लिखाई में मराठा के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं। यह तीसरी रैली है। इससे पहले हुई दो बार की रैलियां आपसी मतभेदों के चलते फेल हो गईं। आजाद मैदान पहुंचने के बाद इन लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस से मिलेगा और अपनी मांग रखेगा।
महाराष्ट्र का मराठा समाज अपनी मांगों को लेकर महाराष्ट्र के 57 शहरों में शांति मार्च निकाल चुका है. आज मुंबई में मराठा समाज का मूक प्रदर्शन हो रहा है. इस प्रदर्शन ने मुंबई की रफ्तार धीमी कर दी है.
लाखों लोग शामिल हुए हैं. रैली बायकला में जीजामाता उद्यान से सुबह 11 बजे शुरू हुई है, जो शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में खत्म होगी. मराठा समुदाय के लोगों का ये मार्ट भायखला जू से शुरू हो चुका है. युवाओं और महिलाओं सहित हजारों की तादाद लोग इस मार्च में शामिल हैं. मराठा समुदाय नौकरी और शिक्षा में 16 फीसदी आरक्षण के अलावा पिछले साल अहमदनगर के कोपर्डी में नाबालिग के गैंगरेप और मर्डर के आरोपियों को फांसी की सजा देने की भी मांग कर रहे हैं. यह मामला अभी कोर्ट में लंबित है.
मराठा समुदाय आरक्षण समेत अपनी विभिन्न मांगों के लिए ‘सबसे बड़े’ मूक मराठा मार्च का आयोजन किया है. यह रैली समुदाय द्वारा निकाली जाने वाली मराठा क्रांति मूक मोर्चा के एक साल पूरा होने पर प्रस्तावित है. ऐसी पहली रैली पिछले साल 9 अगस्त को औरंगाबाद में निकाली गई थी, जिसके बाद प्रदेश के विभिन्न शहरों में इनका आयोजन किया गया.
राज्य में मराठाओं को नौकरी में आरक्षण मिलने और अन्य मांगों को लेकर राज्य भर में मराठा शांति मोर्चा का आयोजन पिछले कुछ महीनों में जा रहा है.
अहमदनगर, पुणे औरंगाबाद, मराठवाड़ा और विदर्भ में ये मोर्चा काफी दिनों से चल रहा है. मराठा क्रांति मूक मोर्चा के आयोजकों का कहना है कि हम इसे 57 जगहों पर कर रहे हैं. पहले मराठा क्रांति मूक मोर्चा का आयोजन पिछले साल 9 अगस्त को हुआ था. लाखों की संख्या को देखते हुए मुंबई पुलिस ने विशेष सुरक्षा बल तैनात किया है. मराठा मोर्चे की वजह से महानगर में ट्रैफिक जाम के चलते राज्य के शिक्षा विभाग ने दक्षिण मुंबई के स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया. राज्य के शिक्षामंत्री विनोद तावडे ने विधानभा में बताया कि स्कूली बच्चे ट्रैफिक जाम में न फंसे इस लिए एक दिन के लिए दक्षिण मुंबई के सायन, माहिम, दादर, वरली व बायकला के स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है.
मराठा क्रान्ति की इस बड़ी रैली में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं. रैली भायखला में जीजामाता उद्यान से सुबह 11 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में खत्म होगी. मराठा समुदाय आरक्षण समेत अपनी विभिन्न मांगों के लिए ‘सबसे बड़े’ मूक मराठा मार्च का आयोजन कर रहा है.

यह रैली समुदाय द्वारा निकाली जाने वाली मराठा क्रांति मूक मोर्चा के एक साल पूरा होने पर प्रस्तावित है. ऐसी पहली रैली पिछले साल 9 अगस्त को औरंगाबाद में निकाली गई थी जिसके बाद प्रदेश के विभिन्न शहरों में इनका आयोजन किया गया. पिछले साल से अब तक 57 मार्च निकालें जा चुके है. यह 58वां मार्च होगा.

विभिन्न मराठा समूहों को एकजुट करने वाला सकल मराठा समाज इस कार्यक्रम का आयोजक है. इस मार्च को देखते हुए मुंबई शहर के स्कूल आज बंद रहेंगे जबकि सबअर्बन इलाके के स्कूल खुले रहेंगे. इसके साथ ही मुंबई के डब्बावाले भी इस मार्च के समर्थन में और इसमें हिस्सा लेने के लिए आज काम नहीं करेंगे.

www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal) 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *