मार्च में बदलेगी कई ग्रहों की चाल ;राजा, मंत्री भी बदल जाएंगे

मार्च महीने में हिंदू नव वर्ष संवत 2075 शुरू होगा # मार्च पूरे महीने में 9 पर्व   #ग्रेगोरियन कैलेंडर के तीसरे महीने का नाम मार्च रखा गया है #मार्च में सूर्य, बुध और शुक्र बदल देंगे धनु राशि वालों की किस्मत # मार्च महीने में मंगल, शुक्र, बुध सूर्य का राशि परिवर्तन होगा जबकि गुरु की चाल बदलेगी#इनके साथ ही इस महीने में नया संवत् शुरू होने से साल के राजा, मंत्री भी बदल जाएंगे। ऐसे में मार्च का महीना हर राशि के लिए बहुत ही खास है 
इस मार्च महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राशि बदलेंगे। वहीं गुरु ग्रह की चाल टेढ़ी हो जाएगी। सितारों की ये स्थिति कुछ लोगों की लाइफ में बड़े बदलाव कर सकती है। इन ग्रहों के कारण वृष, सिंह और मीन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो बहुत अच्छे आॅप्शन मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। वहीं मेष, कर्क, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस करने वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। फायदे वाले निवेश होंगे और कुछ लोगों को अचानक धन लाभ भी हो सकता है। इनके अलावा अन्य राशि वाले लोगों के लिए ये महीना मिला-जुला रहेगा। इन सितारों का आपकी सेहत पर भी असर पड़ेगा।

 हनुमान जयंती 31 मार्च को है। 9 साल बाद ऐसा मौका है कि हनुमान जयंती मार्च में आई है। इसके पहले 2008 में ऐसा हुआ था। 2009 से 2017 तक हनुमान जयंती अप्रैल में आई थी। इस बार अधिक मास है, इससे दो ज्येष्ठ हैं। चैत्र मास जल्दी आ रहा है और मार्च में सारे त्योहार भी  हैं। 

#6 मार्च रंगपंचमी 8 मार्च शीतला सप्तमी  18 मार्च चैत्र नवरात्रि शुरू # 19 मार्च झूलेलाल जयंती #25 मार्च रामनवमी #29 मार्च महावीर जयंती

 #31 मार्च हनुमान जयंती # मार्च महीने में मंगल, शुक्र, बुध सूर्य का राशि परिवर्तन होगा जबकि गुरु की चाल बदलेगी। इनके साथ ही इस महीने में नया संवत् शुरू होने से साल के राजा, मंत्री भी बदल जाएंगे। ऐसे में मार्च का महीना हर राशि के लिए बहुत ही खास है।

मंगल 16 जनवरी से 7 मार्च तक वृश्चिक राशि में रहेगा। यानी करीब सवा महीने तक वृश्चिक में मंगल का गोचर होगा। मंगल के शत्रु ग्रह बुध, राहु और केतु हैं। अतः बुध की राशि मिथुन और कन्या वाले जातकों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन बेवजह की परेशानियां लेकर आएगा। इन राशि वाले जातक अनावश्यक कर्ज में फंसेंगे। पुराना कर्ज चुका नहीं पाएंगे। इन राशि के जातकों को कोई रक्त संबंधी रोग भी आ सकता है। इन राशि वाली स्त्रियों को एनीमिया की शिकायत हो सकती है। राहु-केतु भी मंगल के शत्रु हैं। अतः जिन जातकों को राहु-केतु की दशा-अंतर्दशा चल रही है, उनके लिए भी सवा महीना अत्यंत भागदौड़ और खर्च की अधिकता वाला समय रहेगा। जिन स्त्री-पुरुषों की कुंडली मंगलीक है और वे विवाह होने की प्रतीक्षा देख रहे हैं तो उन्हें भी 7 मार्च तक को रूकना ही होगा। उसके बाद ही उनके विवाह की बात बन पाएगी।

मीन राशि बुध की नीच राशि मानी जाती है जबकि कन्या में बुध उच्च के रहते हैं। 15 फरवरी से बुध कुंभ राशि में गोचररत हैं जो कि 3 मार्च से मीन में आ रहे हैं। उच्च राशि में बुध लगभग शुभ फलदायी होते हैं तो, नीच राशि में नेगेटिव इफेक्ट ज्यादा डालते हैं। परिवर्तन के पश्चात 6 मार्च तक तो बुध अस्त हैं लेकिन इसके पश्चात उनका प्रभाव आपकी राशि पर दिखने लगेगा। ऐसे में बुध का मीन राशि में परिवर्तन – बुध का परिवर्तन आपकी ही राशि में हो रहा है जहां व नीच के माने जात हैं। अचानक से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने के आसार हैं। कुछ जातक विदेश जाने का मन भी बना सकते हैं। पर्सनल लाइफ में आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है। हालांकि आपकी ही राशि में शुक्र का गोचर करना आपके लिये पोजिटिव भी है।

मेष -इस महीने नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। इस महीने अधिकारियों से मदद मिल सकती है। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। फायदेमंद निवेश हो सकता है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर या लवर के साथ समय बीतेगा। शादीशुदा लोगाें को अपने पारिवारिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देने की ज़रुरत है। सेहत के मामले में ये महीना अच्छा है। बस नींद की कमी और सिरदर्द होने की संभावना बन रही है। गलतफहमी की वजह रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस महीने यात्रा के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव होगा।
वृष -इस महीने नाैकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। बड़े कामों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो अच्छे ऑप्शन आपको मिल सकते हैं। बिजनेस में बड़े फायदे हो सकते हैं। जॉब में ये बदलाव आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इस महीने प्रमोशन के साथ सैलेरी भी बढ़ने के योग हैं। बिजनेस में अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। कामकाजी महिलाओं को प्रशंसा, सम्मान और सफलता मिल सकती है। आपको अपने परिवार और खासतौर से घर की महिलाओं से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी से भी संबंध मजबूत होंगे। नए और खास लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं।
मिथुन -नौकरी और बिजनेस में इस महीने सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। करियर के लिए ये महीना अच्छा रहेगा। इस महीने नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जीवनसाथी से बहस न करें। अपने गुस्से पर कंट्रोल करें। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। बिजनेस में जल्दबाजी न करें। कोई भी बड़ा फैसला सोच समझकर ही लें। कोर्ट कचहरी के मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा।
कर्क -बिजनेस में नए लोगों से सावधान रहना होगा। दूर स्थान के लोगों से मदद मिल सकती है। इस महीने बड़ी यात्राअों के योग भी बन रहे हैं। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा। रियल इस्टेट और प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े काम करने वाले लोगों को अचानक फायदा हो सकता है। प्रशासनिक काम करने वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय कहा जा सकता है। कार्य कर रहे हैं, उन लोगों को इस अवधि में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें। पेट संबंधी बीमारी हो सकती है।
सिंह -इस महीने आपको संभलकर रहना होगा। सोच-समझकर निवेश करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। बिना सोचे समझे बोलेंगे तो आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। गुस्सा न करें। सेहत संबंधी मामले में आपको सावधान रहना होगा। लापरवाही न करें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल भी मिलेगा। प्रमोशन के साथ-साथ सैलेरी भी बढ़ सकती है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। आपका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर से मदद मिलेगी।

कन्या -इस महीने आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। पति-पत्नी में प्यार बढ़ेगा। लव लाइफ के लिए भी अच्छा समय है। इस महीने किसी मांगलिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा आप निवास स्थान बदलकर नई जगह शिफ्ट हो सकते हैं। सौंदर्य प्रसाधन, कलात्मक वस्तु और ज्वेलरी बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अच्छा इस महीने बिजनेस में ज्यादा फायदा हो सकता है। आप बिजनेस बढ़ाने की कोशिश में सफल हाे सकते हैं। संचार साधनों और सरकारी विभागों से जुड़े नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। इस महीने सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।
तुला -इस महीने आप कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगाें को कामकाज की कोई पुरानी गलती परेशान कर सकती है। कामकाज ज्यादा हो सकते हैं। मेहनत भी ज्यादा रहेगी। बिजनेस बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोग भी किसी नई प्लानिंग पर काम कर सकते हैं। धार्मिक व आध्यात्मिक चीज़ों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ कोई बिजनेस शुरू करने का मन बना सकते हैं। किसी भी काम की शुरुआत से पहले अनुभवी लोगों से सलाह ले लें। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। उधार लेन-देन से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।
वृश्चिक -लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। इस महीने रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। पति-पत्नी के संबंध भी मजबूत होंगे। वहीं दूसरी तरफ परिवार में कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है। ग़लतफ़हमियों के कारण संबंध भी बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सेहत को लेकर सावधानी रखनी होगी। कामकाज ज्यादा रहेगा। सोचे हुए कुछ नहीं होने से आपका मूड भी खराब हो सकता है। बिजनेस में नए लोगों से सावधान रहना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े उलझे हुए मामले इस महीने कुछ हद तक निपट सकते हैं। पुराना रोग इस महीने आपको परेशान कर सकता है।
धनु -इस महीने आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जमीन, वाहन या घर का कोई बड़ा सामान भी आप खरीद सकते हैं। उधार दिया पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। कागजी कामकाज के मामले में आपको सावधान रहना होगा। पति-पत्नी में झगड़े हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग ऑफिस के कामकाज में ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। घर की मरम्मत या सजावट में खर्चा हो सकता है। इन दिनों में बचत के तौर पर कहीं पैसा भी लगा सकते हैं। जीवन साथी से विवाद होने की संभावना है। अपने स्वभाव में थोड़ा सा बदलाव करें। सेहत का ध्यान रखें। थकान और तनाव रहेगा। इस महीने चोट या दुर्घटना की संभावना बन रही है। वाहन पर खर्चा भी हो सकता है।
मकर -इस महीने नौकरीपेशा लोग कुछ नया करने की कोशिश में रहेंगे। आपके कामकाज और जिम्मेदारियों में बदलाव होने की भी संभावना है। इस महीने बचत कुछ कम ही होगी। खर्चा बढ़ सकता है। अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। आप एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स तलाश करेंगे। मीडिया, पब्लिक रिलेशन व विज्ञापन से जुड़े लोगों को कामकाज में सफलता मिल सकती है। यात्राओं के योग बन रहे हैं। परिवार के लिए समय निकालेंगे। आध्यात्म और धार्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। इस राशि के बिजनेस करने वाले लोग नई जगह पैसा फंस सकते हैं। पुराना निवेश इस महीने छोटा-मोटा फायदा दे सकता है। सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। बच्चों की सेहत को लेकर भी आपकी टेंशन बढ़ सकती है।
कुंभ -इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। आपकी इनकम बढ़ सकती है। बिजनेस में भी सफलता मिल सकती है। आप पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करने का मन बना सकते हैं। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर आप गंभीर रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पति-पत्नी के संबंध मजबूत हो जाएंगे। खुद की और बच्चों की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है।
मीन -नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के कामकाज में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आपकी मेहनत और कामकाज की तारीफ भी हो सकती है। इस महीने प्रमोशन मिलने की संभावना है। बिजनेस करने वाले लोग नए निवेश सावधानी से करें। कोई विवादित सौदा भी इस महीने हो सकता है। इस महीने इनकम के साथ आपके खर्चे भी और बढ़ सकते हैं। चिड़चिड़ापन रहेगा अपने स्वभाव में बदलाव करने की कोशिश करें। आपकी किसी बात से साथ काम करने वालों को गलतफहमी हो सकती है। संभलकर रहें। इस महीने सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आंख और सिर के रोग होने की संभावना है। संभलकर रहें।

यदि आपको कोई उत्तम अवसर मिलता है तो आपको अपने व्यवहारिक और व्यापारिक संबंधों, जनसंपर्क और वास्तविक ढ़ंग से खुद को मजबूत बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। विगत महीनों से यदि आप विचार अथवा प्लानिंग बना रहे हैं तो उन्हें इस महीने में कार्यान्वित करना पड़ेगा। तभी आपको उनका परिणाम मिल सकेगा। इसके अलावा बहुत सारे ग्रह व्यय भाव में होने से विदेश से संबंधित कामकाज में कुछ गति आएगी अथवा इस कामकाज को ध्यान में रखते हुए आपका प्रवास करने की संभावना है।

www.himalayauk.org (Himalaya Gaurav Uttrakhand) 

Leading Digital Newsportal & Print Media. Available in FB, Twitter, Whatsup & All Social Media Groups.

Mail; himalayauk@gmail.com  Mob. 9412932030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *