मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रालयों का बंटवारा -निशंक मानव संसाधन

मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है. अमित शाह को गृह मंत्रालय और एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है. इसके अलावा राजनाथ सिंह को रक्षा, निर्मला सीतारमण को वित्त, नितिन गडकरी को परिवहन, नरेंद्र तोमर को कृषि और पंचायती राज मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है. वित्त मंत्रालय का कार्यभार निर्मला सीतारमण को सौंपा गया है. इसी के साथ वह पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं. मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में वह पहली महिला रक्षा मंत्री बनी थीं. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया है. ‘निशंक’ इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. इस बार उन्होंने हरिद्वार लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है.

मुजफ्फरनगर से भारतीय जनता पार्टी के दोबारा जीते सांसद डॉक्टर संजीव बालियान को एक बार फिर अपनी टीम मोदी का हिस्सा बनाया है संजीव बालियान को राज्य मंत्री, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन की जिम्मेदारी दी गई है.

57 मंत्रियों की कैबिनेट में से 18 मंत्री ऐसे हैं जो नई सरकार में भी पुराना काम करेंगे. कुछ मंत्रियों के पास कई मंत्रालयों के प्रभार भी हैं लेकिन उनके पास वह मंत्रालय भी है जिसपर वे पिछले कार्यकाल में काम कर रहे थे, या कर चुके हैं.  मोदी सरकार में स्मृति ईरानी का कद बढ़ गया है. उन्हें इस बार कपड़ा मंत्रालय के साथ-साथ महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्रालय भी दिया गया है. खास बात है कि गुरुवार को मंत्रियों के शपथ लेने के क्रम से भी सस्पेंस बनाकर रखा गया था. इन मंत्रियों को वही मंत्रालय मिला जिसपर वे पहले से काम कर रहे थे, या कर चुके हैं…

इसके अलावा सदानंद गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक, पीयूष गोयल को रेल, धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम, रविशंकर प्रसाद को कानून, स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय के महिला एवं बाल विकास, हर्षवर्धन को स्वास्थ्य, रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन विकास, मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय मिला है.

गुरुवार शाम 7 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल के 57 सहयोगियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. आज यानी शुक्रवार को शाम 5 बजे मोदी कैबिनेट की पहली बैठक भी है. इस दौरान मोदी सरकार कई अहम फैसले ले सकती है.

नई नरेंद्र मोदी सरकार में अमित शाह गृह मंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री और निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री होंगी। पहले अटकलें तो यह भी लगाई जा रही थी कि अमित शाह को गृह और वित्त मंत्रालय में से किसी एक की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। एस. जयशंकर को विदेश मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही कई और बदलाव किये गये हैं।  नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है। वह लघु, छोटे और मझोले उद्योगोें के विभाग भी संभालेंगे। गडकरी पिछली सरकार में भी सड़क परिवहन मंत्री थे। डी. वी. सदानंद गौड़ा को रसायन व उवर्रक मंत्रालय दिया गया है। पिछली सरकार में भी यह विभाग उनके पास था। रामविलास पासवान उपभोक्ता मामले, खाद्य और जन वितरण प्रणाली विभाग संभालेंगे। नरेंद्र सिंह तोमर कृषि मंत्री होंगे। वह इसके अलावा ग्रामीण विकास और पंचायती राज भी संभालेंगे। रविशंकर प्रसाद क़ानून मंत्री होंगे। इसके अलावा वह संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के कामकाज भी देखेंगे। 

बीजेपी के सहयोगी शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाई गई हैं। उनका दर्जा कैबिनेट मंत्री का है। थावर चंद गहलोत सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री होंगे।  डॉक्टर हर्षवर्द्धन को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। वह विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्राय के कामकाज भी दखेंगे। सूचना व प्रसारण मंत्रालय प्रकाश जावड़ेकर के हवाले है। वह इसके अलावा वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के विभाग भी संभालेंगे। 

पीयूष गोयल रेल मंत्री बनाए गए हैं। वह इसके अलावा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भी संभालेंगे। धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रमुख होंगे। वह इसके अलावा स्टील उद्योग भी देखेंगे। मुख़्तार अब्बास नक़वी को अल्पसंख्यक विभाग सौंपा गया है। प्रह्लाद जोशी संसदीय कार्य मंत्री होंगे। वह इसके अलावा खदान और कोयल मंत्रालय की ज़िम्मेदारी भी संभालेंगे। महेंद्र नाथ पांडेय को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री बनाया गया है। 

बता दें कि मेनका गाँधी, सुरेश प्रभु, जेपी नड्डा, राधा मोहन सिंह जैसे नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। पिछली सरकार के क़रीब 30 मंत्रियों को इस बार शामिल नहीं किया गया और कई नए चेहरों को जगह मिली है। शाह के मंत्री बनने के बाद संभावना जताई जा जा रही है कि जे. पी. नड्डा को बीजेपी अध्यक्ष बनाया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है। 

मंत्रिमंडल में सबसे चौंकाने वाला चेहरा एस. जयशंकर का है उन्हें विदेश मंत्री बनाया गया है। वह तीन साल विदेश सचिव रह चुके हैं।  अमेरिका से न्यूक्लियर डील के अलावा चीन के साथ डोकलाम विवाद को बेहतर तरीक़े से सुलझाने में उनकी बड़ी भूमिका थी। वह चीन और अमेरिका में भारत के राजदूत भी रहे हैं। माना जाता है कि एस. जयशंकर का काम करने का तरीक़ा प्रधानमंत्री मोदी को काफ़ी पसंद है। यही कारण है कि पूर्व विदेश सचिव सुजाता सिंह को 2015 में अनपेक्षित रूप से हटा कर एस. जयशंकर को विदेश सचिव बनाया गया था। इसके लिए कई वरिष्ठ अधिकारियों की अनदेखी कर जयशंकर को उस पद पर नियुक्त किया गया था। उनके काम करने की क्षमता पर संदेह नहीं रहा। 

बता दें कि नई सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 24 कैबिनेट मंत्रियों, 9 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। मोदी के नए मंत्रिमंडल के 24 कैबिनेट मंत्रियों में बीजेपी के 20 तथा एनडीए के घटक शिवसेना, लोजपा एवं शिरोमणि अकाली दल के एक एक सदस्य शामिल हैं। मोदी के कैबिनेट मंत्रियों में मुख्तार अब्बास नकवी एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं। 2014 में मोदी ने 45 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी, जिसमें 23 कैबिनेट, 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 12 राज्य मंत्री थे।

तमिलनाडु के मदुरई में जन्मी निर्मला सीतारमण ने अपनी स्कूली शिक्षा तिरुचिरापल्ली से ली है. उन्होंने यहां के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से इकनॉमिक्स में बीए किया है. वहीं दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से उन्होंने मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. निर्मला सीतारमण के पिता रेलवे कर्मचारी थे, लिहाजा उनका बचपन कई राज्यों में बीता. इससे पहले अरुण जेटली ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए खुद को मंत्री न बनाए जाने की गुजारिश की थी. इसके बाद कयास लगने लगे थे कि वित्त मंत्रालय का भार किसको सौंपा जाएगा. इस रेस में पीयूष गोयल का नाम आगे चल रहा था. लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें रेलवे मंत्रालय संभालने का जिम्मा सौंपा.

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंत्रालयों को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे, जिन पर विराम लग गया है. पीएम मोदी के बाद शपथ लेने वाले राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय सौंपा गया है. गृह मंत्री अमित शाह को बनाया गया है. पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को विदेश मंत्री बनाया गया है. नितिन गडकरी के हिस्से सड़क परिवहन मंत्रालय के अलावा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय आया है. वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय का प्रभार स्मृति ईरानी के जिम्मे आया है.

राम विलास पासवान को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय, रविशंकर प्रसाद को कानून एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रानिक एवं सूचना मंत्रालय, रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन विकास मंत्रालय, थावर चंद गहलोत को सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय, हर्षवर्धन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय दिया गया है.

धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्रालय, पीयूष गोयल को रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, गिरिराज सिंह को पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय, जितेंद्र सिंह पूर्वोत्तर विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय (राज्य मंत्री), किरण रिजिजू युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री), हरसिमरत कौर बादल को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय सौंपा गया है.

1. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)  प्रधानमंत्री के पद के साथ कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय. इसके अलाव वो सभी मंत्रालय जो किसी भी मंत्री को अलॉट न हुए हो
 2. राजनाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री)  रक्षा मंत्रालय
 3. अमित शाह (कैबिनेट मंत्री)  गृह मंत्रालय
 4. नितिन गडकरी (कैबिनेट मंत्री)  सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
 5. सदानंद गौड़ा (कैबिनेट मंत्री)  रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
 6. निर्मला सीतारमण (कैबिनेट मंत्री)  वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय
 7. राम विलास पासवान (कैबिनेट मंत्री)  उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
 8. नरेंद्र सिंह तोमर (कैबिनेट मंत्री)  कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय
 9. रविशंकर प्रसाद (कैबिनेट मंत्री)  कानून एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रानिक एवं सूचना मंत्रालय
 10. हरसिमरत कौर बादल (कैबिनेट मंत्री)  खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
 11. एस. जयशंकर (कैबिनेट मंत्री)  विदेश मंत्रालय
 12. रमेश पोखरियाल निशंक (कैबिनेट मंत्री)  मानव संसाधन विकास मंत्रालय
 13. थावर चंद गहलोत (कैबिनेट मंत्री)  सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
 14. अर्जुन मुंडा (कैबिनेट मंत्री)  आदिवासी मामलों का मंत्रालय
 15. स्मृति ईरानी (कैबिनेट मंत्री)  महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय
 16. हर्षवर्धन (कैबिनेट मंत्री)  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय
 17. प्रकाश जावड़ेकर (कैबिनेट मंत्री)  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
 18. पीयूष गोयल (कैबिनेट मंत्री)  रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
 19. धर्मेंद्र प्रधान (कैबिनेट मंत्री)  पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्रालय
 20. मुख्तार अब्बास नकवी (कैबिनेट मंत्री)  अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय
 21. प्रह्लाद जोशी (कैबिनेट मंत्री)  संसदीय मामले, कोयला और खान मंत्रालय
 22. महेंद्र नाथ पांडेय (कैबिनेट मंत्री)  कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
 23. अरविंद सावंत (कैबिनेट मंत्री)  भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय
 24. गिरिराज सिंह (कैबिनेट मंत्री)  पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय
 25. गजेंद्र सिंह शेखावत (कैबिनेट मंत्री)  जल शक्ति मंत्रालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *