याेगी की फोटो से शादी रचाने वाली आगनवाड़ी कार्यकत्री गिरफ्तार

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ से शादी करने वाली महिला काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला याेगी से मिलने की काेशिश कर रही थी।

दरअसल शुक्रवार काे याेगी सीतापुर के नैमिशारण्य दौरे पर गए हुए थे। इस दाैरान आगनवाड़ी कार्यकत्रियों के एक समहू ने उनसे मिलने की असफल कोशिश की। यहाँ तक कि उनके काफिले के सामने आने की भी जद्दोजहद की। महिला की कोशिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने सभी काे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आई आगनवाड़ी कार्यकत्रियों की नेता व याेगी से शादी करने वाली महिला नीतू सिंह ने बताया कि उनकी शादी मुख्यमंत्री के साथ बीती 5 दिसंबर को हो चुकी है, क्योंकि उसने मुख्यमंत्री की फ़ोटो के साथ फेरे लेकर उन्हें अपना पति मान लिया है। आज वो अपने सहयोगियों के साथ इसलिए यहां पर आई थी कि या तो मुख्यमंत्री आंगनबाड़ियाें का मानदेय 15 हजार निश्चित करें या फिर अपनी पत्नी मानते हुए उन्हें स्वीकार कर लें।

पुलिस ने सभी आगनवाड़ी कार्यकत्रियों को गिरफ्तार कर थाने पहुचाया। साथ ही नीतू सिंह समेत 4 कार्यकत्रियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही महिला की याेगी द्वारा स्वीकार किए जाने की चाहत भी अधूरी रह गई है।

(www.himalayauk.org)
Leading Digital Newsportal: Available in FB, Twitter & All Social Media Groups & whatsup.
Mail; himalayauk@gmail.com  Mob. 9412932030 ;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *