उत्‍तराखण्‍ड- कांग्रेस संगठन द्वारा कांग्रेस सरकार की अालोचना

महाभारत; PCC UK ने अपनी ही काग्रेस सरकार केे खिलाफ निंदा प्रस्‍ताव पास कर प्रेस को जारी किया-इससे उत्‍तराखण्‍ड- सरकार और संगठन की लडाई खुल कर आई – उत्‍तराखण्‍ड में कांग्रेस प्रदेश सरकार और कांग्रेस संगठन में लडाई खुल कर सामने आयी, जब कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने उत्‍तराखण्‍ड कांग्रेस सरकार को खुल कर कोसते हुए कहा- प्रदेश सरकार द्वारा किया गया एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है- टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस मुखिया की सरकार के मुखिया ने पूरी तरह  उपेक्षा कर दी, वही चर्चा यह है कि दीपावली के बाद उत्‍तराखण्‍ड कांग्रेस अध्‍यक्ष किशोर उपाध्‍याय को पद से हटाने की तैयारी कर दी गयी है- मुख्‍यमंत्री ने पूरी कैबिनेट को विश्‍वास में लेते हुए इसकी रणनीति बनानी शुरू कर दी है- प्रत्‍येक मंत्री कांंग्रेस संगठन की निंदा करने में बढ चढ कर भाग ले रहा है-

 डाॅ0 आनन्द सुमन सिंह ने टिहरी महोत्सव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय को आमंत्रित न किये जाने को एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा एवं सरकारी आयोजनों में संगठन की उपेक्षा बताते हुए इसकी आलोचना की है। * प्रदेश कांग्रेस के सचिव व संयोजक संगठन कार्यक्रम गिरीश चंद्र पुनेडा ने कहा कि यह प्रदेश सरकार द्वारा किया गया एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है जो एक सोची समझी साजिश के तहत और एक बड़बोले निर्दलीय विधायक के दबाब के चलते टिहरी महोत्सव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय को आमंत्रित नही किया गया।

हिमालयायूके न्‍यूज पोर्टल की एक्‍सक्‍लूसिव रिपोर्ट- www.himalayauk.org (UK Leading Digital Newsportal)

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने टिहरी में आयोजित दो दिवसीय साहसिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए कहा कि टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढाना है ताकि यहाॅ के लोगो की आजीविका में बढोतरी हो सके। उन्होने कहा कि आने वाले भविष्य में टिहरी साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेगा और धीरे-धीरे झील के आसपास के गाॅवों में पर्यटन से सम्बधित योजनाओं को संचालित किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न देश एवं विदेश से आये साहसिक खेल प्रतिभागियों को हरी झण्डी दिखाकर खेल का शुभारम्भ किया।

वही गुस्‍साये उत्‍तराखण्‍ड कांग्रेस संगठन ने कहा है-  उत्तराखंड में सरकार किसकी है ?  हम कांग्रेसजन टिहरी महोत्सव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी को साज़िशन निमंत्रण नही दिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
पीसीसी उत्‍तराखण्‍ड कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्‍ति कुछ इस तरह भेजी गयी-

महत्वपूर्ण सवाल – उत्तराखंड में सरकार किसकी है ?
■ कांग्रेस पार्टी की या निर्दलियों की ?
उपरोक्त सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के सचिव व संयोजक संगठन कार्यक्रम गिरीश चंद्र पुनेडा ने कहा कि यह प्रदेश सरकार द्वारा किया गया एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है जो एक सोची समझी साजिश के तहत और एक बड़बोले निर्दलीय विधायक के दबाब के चलते टिहरी महोत्सव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय को आमंत्रित नही किया गया।
उन्होंने कहा कि श्री उपाध्याय टिहरी विधानसभा से दो बार विधायक तथा वर्तमान मं सत्ताधारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 2012 में टिहरी से पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री उपाध्याय के विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये आयोजित महोत्सव में जानबूझ कर उनकी अनदेखी करना इरादतन और परोक्ष रूप से प्रदेश कांग्रेस संगठन की उपेक्षा किये जाने के समकक्ष है जो बेहद निंदनीय तथा 2017 के परिणामों के लिये घातक है । वर्तमान में जैसा नकारात्मक रुख सरकार और इनके कथित सहयोगियों का संगठन के प्रति सामने आ रहा है उसके कोई सकारात्मक परिणाम 2017 में प्राप्त नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार का वजूद संगठन की वजह से है लेकिन संगठन सरकार की वजह से नहीं है। यहां तक कि 18 मार्च, 2016 के बाद से सरकार की पुनः बहाली तक जब सरकार के सभी माननीय किसी वातानुकूलित स्थान या किसी पर्यटन स्थल पर थे, उस वक्त पूरा का पूरा प्रदेश कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ता चिलचिलाती धूप में प्रदेश की सड़कों पर बीजेपी व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शनरत था जिस दौरान सरकार की पुनर्बहाली के लिए 500 से ज्यादा कार्यक्रम, रैली, धरना, प्रदर्शन, जुलुस इत्यादि संगठन द्वारा किये गए।
श्री पुनेडा ने कहा कि सरकार की बुरे वक्त में संगठन को सिर्फ ढाल की तरह प्रयोग करने की मंशा बेहद घातक है ।
हम कांग्रेसजन टिहरी महोत्सव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी को साज़िशन निमंत्रण नही दिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

##

देहरादून 15 अक्टूबरः

*उत्तराखण्ड प्रदेश साहित्य संवर्द्धन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 आनन्द सुमन सिंह ने टिहरी महोत्सव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय को आमंत्रित न किये जाने को एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा एवं सरकारी आयोजनों में संगठन की उपेक्षा बताते हुए इसकी आलोचना की है। *

डाॅ0 आनन्द सुमन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि श्री किशोर उपाध्याय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं तथा टिहरी उनका विधानसभा क्षेत्र है। ऐसे में रूलिंग पार्टी के अध्यक्ष को उनके विधानसभा क्षेत्र में आयेाजित होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रण नहीं भेजा जाना कांग्रेस संगठन की घोर उपेक्षा है। उन्होंने कहा कि रूलिंग पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते श्री उपाध्याय को सरकार की ओर से आमंत्रित किया जाना चाहिए था परन्तु ऐसा लगता है कि जैसे प्रदेश में कांग्रेस की नहीं निर्दलीयों की सरकार होगी जिसे कांग्रेस पार्टी का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लम्बा इतिहास है और कांग्रेस पार्टी में संगठन को हमेशा सर्वोपरि माना जाता है।

श्री सुमन ने कहा कि अच्छा होता यदि मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को आमंत्रण मिलता तथा पार्टी संगठन की भी भागीदारी मानी जाती। क्योंकि पार्टी संगठन का मतलब सिर्फ ये नहीं है कि जब सरकार, मुख्यमंत्री या किसी मंत्री पर संकट आये तभी उसे ढाल बना कर आगे किया जाय। पार्टी की सरकार में संगठन की भी पूरी भागीदारी होनी चाहिए। सरकार को 18 मार्च, 2016 की स्थिति की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि जब सरकार पर संकट आया था तब संगठन ने ही पूरे प्रदेश में भाजपा की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता के खिलाफ रैली, जुलूस निकाल कर जन दबाव बनाकर 9 विधायकों के अलावा अन्य को पार्टी छोड़ने से रोका था। तब संगठन के किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता ने नहीं कहा कि संकट सरकार पर है संगठन पर नहीं, लेकिन आज ऐसा लगता है कि अपनी ही सरकार के लिए संगठन अछूत बन गया है।

(डाॅ0 आनन्द सुमन सिंह)

अध्यक्ष

प्रदेश साहित्य संवर्द्धन कांग्रेस

One thought on “उत्‍तराखण्‍ड- कांग्रेस संगठन द्वारा कांग्रेस सरकार की अालोचना

  • October 15, 2016 at 10:00 am
    Permalink

    Ham Cm ke sath hai undone Jo kiya soch samaj ke kiya hai rahi bat sangthan ki to ye Jo sangthan ki bat kar rahai hai sab apne chakkar me hai kuki Rawat ji jitna achcha kam Karna hai wo kar rahai hai mujhe khusi hai UK bad raha hai

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *