उसने एक साथ 13 बीवियों को प्रेग्नेंट कर दिया

pregnentउसने एक साथ 13 बीवियों को प्रेग्नेंट कर दिया। किसी शख्स की एक से ज्यादा बीवियां हो इस बात में कुछ भी विचित्र नहीं है, मगर सभी एक साथ प्रेग्नेंट हो जाए तो कोई भी हैरान हो जाएगा। नाइजीरिया का एक शख्स उस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जब लोगों को पता लगा कि उसने एक साथ 13 बीवियों को प्रेग्नेंट कर दिया। मामला तब सुर्खियों में आया जब खुद इस शख्स ने अपनी 13 गर्भवती महिलाओं के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर डाली। गर्भवती महिलाओं की तस्वीर शेयर करते हुए शख्स ने दावा किया कि सभी महिलाएं उसकी पत्नी हैं। इतना ही नहीं उसका यह भी दावा है कि उसकी सभी पत्नियां एक साथ गर्भवती हुई हैं। दिचस्प बात यह है कि इन सभी महिलाओं में किसी भी बात को लेकर कोई झगड़ा नहीं होता और ये सभी एक दूसरे की जरूरतों का ध्यान रखती हैं। लोगों का कहना है कि इन 13 पत्नियों के गर्भधारण के बीच तीन से पांच माह का अंतर है। हालांकि इस तस्वीर की वास्तविकता को लेकर कई लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि तस्वीर तो मौजूद है पर इसमें दिख रहे शख्स की पहचान किसी को नहीं पता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *