“राष्ट्रपति का पुलिस पदक”; उत्तराखण्ड पुलिस को

आज दिनांक 25 जनवरी 2018 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर श्री अनिल के0 रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने पुलिस मुख्यालय प्रांगण में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन करने व धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई।
आन्तरिक सुरक्षा अकादमी, माउन्ट आबू (राजस्थान) में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रशिक्षण कर रहे 11 प्रशिक्षु राजपत्रित आधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों, कर्तव्यों एवं कार्यशैली की जानकारी प्राप्त करने हेतु दिनांक 23 जनवरी से 25 जनवरी 2018 तक उत्तराखण्ड भ्रमण पर आये है। इन्होने आज पुलिस मुख्यालय आकर श्री अनिल के0 रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड से शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर श्री अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड श्री राम सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, श्री मोहन सिंह बग्याल, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भ्रमण पर आये उक्त अधिकारियों को उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों के कर्तव्यों एवं कार्यशैली की जानकारी प्रदान की तथा नक्सल वाद एवं आन्तरिक सुरक्षा के पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

उक्त अधिकारियों के साथ लाईजन अधिकारी श्रीमती नीलम बौठियाल, द्वितीय कमान एवं श्री पवन कुमार, डिप्टी कमान्डेंट, सुरक्षा अकादमी, माउन्ट आबू (राजस्थान) अधिकारी उपस्थित रहें।
24 जनवरी 2018 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून की सभागार में श्री अनिल के0 रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार एक योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें योगी डा0 अमृत राज आरोग्यधाम, माँ योग आश्रम ऋषिकेश द्वारा तनाव दूर करने एवं स्वस्थ्य रहने के लिए विभिन्न योग मुद्राओं, खान.पान, नियमित दिनचर्या के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
उक्त अवसर पर अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री राम सिंह मीना अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, श्री दीपम सेठ पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री ए0पी0 अंशुमन पुलिस महानिरीक्षक पीएसी, श्री अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, संचार, श्री जी0एस0मार्तोलिया, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय आदि उपस्थित रहे।

भारत के राष्ट्रपति द्वारा गणतन्त्र दिवस-2018 के अवसर उत्तराखण्ड पुलिस के निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई हैः-

विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” (President’s Police Medal for Distinguished Service)
1-श्री बसन्ती लाल मधवाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर।
सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक” (Police Medal for Meritorious Service)
1-श्री कान्ति बल्लभ पाण्डे, सहायक सेनानायक,46वीं वाहिनी पीएसी,रुद्रपुर।
2-श्री गोपाल सिंह दसौनी, निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय देहरादून।
3-श्री सुन्दर सिंह प्लाटून कमाण्डर विशेष श्रेणी 2026, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर।
4-श्री महेश कुमार जोशी, उ0नि0 विशेष श्रेणी ना0पु0 पुलिस मुख्यालय देहरादून।
5-चन्द्रपाल, हेड कान्स0 2059, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर।

www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal & Print Media)

publish at Dehradun & Haridwar: Available in FB, Twitter, whatsup & All Social Media Plateform; 

Mail; himalayauk@gmail.com Mob. 9412932030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *