UK; जनता की समस्याएं ज्यों की त्यों

उडता उत्‍तराखण्‍ड- हालात बदले नही है#पहाड़ी क्षेत्रों में जनता की समस्याएं ज्यों की त्यों * *जारी है प्रदेश में संसाधनों की लूट खसोट का खेल* # उत्‍तराखण्‍ड मे राजनीतिक दलों की लड़ाई सिर्फ एक दूसरे से सत्ता हथियाने तक#पहाड़ी क्षेत्र में विकास की मुख्यधारा 16 साल बाद अब तक नही  #राज्य के प्राकृतिक संसाधानों की लूट #लूट में कभी भाजपा और कभी कांग्रेस # सियासी दलों ने केवल जनता को छलने का काम किया # आज लोगों का भरोसा नेताओं के ऊपर से उठता जा रहा है # सुरेश बेलवाल -राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष,उत्तराखंड का सनसनीखेज आरोप- जनता का रोष ज्वालामुखी बनकर फूटेगा ; किसने  ?

# Photo: File Photo;

# Presents by www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal & Print Media) by CS JOSHI- EDITOR 

उत्तराखण्ड का चौथा विधानसभा आम चुनाव सिर पर आ गया है। राज्य गठन के इन सोलह वर्षो में राज्य की जनता की पहाड़ी क्षेत्रों के विकास की सारी अवधारणाएं धूमिल होती नजर आ रही है। प्रदेश में राजनीतिक दलों की लड़ाई सिर्फ एक दूसरे से सत्ता हथियाने तक सिमट कर रह गयी है। इस बार भी कांग्रेस और भाजपा के बीच सत्ता हथियाने के महासंग्राम में जनहित के मुद्दों से अधिक बागी विधायकों पर राजनीति अधिक नजर आ रही है। एक दूसरे को भ्रष्टाचारी बताकर कांग्रेस और भाजपा प्रदेश की जनता को फिर से अपने पक्ष में करने के लिए दरवाजे पर जा रही है। जबकि प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में विकास की मुख्यधारा राज्य के अस्तित्व में आने के 16 साल बाद अब तक नही पहुँच पाई है। इसके विपरीत राज्य के प्राकृतिक संसाधानों की लूट मची हुई है। इस लूट में कभी भाजपा ही पीछे रही और न कांग्रेस ही कभी पीछे रही है।

सुरेश बेलवाल -राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष,उत्तराखंड ने प्रेस को जारी एक बयान में उक्‍त आरोप लगाते हुए कहा कि-

जल, जंगल, जमीन जैसे मसले अब केवल जुमलों व चुनावी सियासत तक सीमित रह गए हैं, ऐसे में ग्रामीण अंचलों में रहने वालों लोगों की परेशानियों में इजाफा होना लाजिमी है। यहां भी पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग विषम परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। हालात यहाँ तक पहुँच गए हैं कि राज्य के मूल निवासियों के हक और हकूकों पर दूसरे राज्यों के लोगों का बुरी तरह कब्जा हो चुका है और वह इसका अतिशय लाभ उठा रहे हैं। किन्तु राजनीतिक दलों से इनका कोई सरोकार नही है।

राज्य बनने के 16 वर्षों बाद भी जनआकांक्षाओं की पूर्ति में प्रदेश में आई भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की सरकारें विफल साबित हुई हैं। सरकारों ने जनता से वादों की लंबी झड़ी तो लगा दी, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए किसी ने भी राह नहीं बनाई। यही कारण रहा कि आज उत्तराखण्ड का जनमानस स्वयं को उपेक्षित और ठगा हुआ सा महसूस कर रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में दूसरे राज्य से आए लोग यहां के स्थानीय लोगों पर भारी पड़ रहे हैं। यह हालात तब हैं जब सत्ता से लेकर सरकार तक में स्थानीय लोगों का ही बोलबाला है।

राज्य में हो रहे फर्जीावड़ों में दूसरे प्रदेशों के लोगों के नाम निरंतर सामने आ रहे हैं। वह दस्तावेजों में खुद को मूल निवासी बताकर नौकरियों और अन्य स्थानों में पूरा लाभ उठा रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल राज्य के प्राकृतिक संसाधानों की बाबत भी देखने को मिल रहा है। इन संसाधानों की लूट मची है। जल, जंगल, जमीन की लड़ाई में स्थानीय लोग निरंतर पिछड़ रहे हैं और इसकी ओर कोई भी राजनीतिक या सामाजिक दल द्वारा ध्यान देने की जहमत नहीं उठाई जा रही है।

राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश बेलवाल ने कहा कि राज्य आज भी अपने शैशवकाल में हैं, लेकिन यहां घोटालों और घपलों की बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी हो चुकी है। सियासी दलों ने केवल जनता को छलने का काम किया है। यही कारण है कि आज लोगों का भरोसा नेताओं के ऊपर से उठता जा रहा है। उनका कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के साधान न के बराबर हैं और पलायन के पीछे इसकी ही अहम भूमिका रही है। पहाड़ी गांव खाली हो चुके हैं और जो लोग वहां बचे हुए हैं उनमें से अधिकांश बुजुर्ग हैं। किसी भी सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रें में विकास की योजनाओं को अमली जामा नहीं पहनाया है, जिसके चलते लोगों में रोष पनप रहा है, और यह रोष कब ज्वालामुखी बनकर फूटेगा कहा नहीं जा सकता। सरकारों को यहां के मूल निवासियों की चिंता करनी चाहिए थी, उनके उत्थान की योजनाओं पर क्रियान्वित करना चाहिए था, लेकिन इसमें वह विफल रही।

हिमालय गौरव उत्‍तराखण्‍ड – सूबे का सबसे पुराना न्‍यूज पोर्टल 

मेल- csjoshi_editor@yahooo.in  (Mob 9412932030

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *