शिवपाल सिंह यादव पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष

akhilesh-mulayam-392x272उत्‍तर प्रदेश में सत्‍ताधारी समाजवादी पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है। पार्टी अध्‍यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जगह शिवपाल सिंह यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। पिछले कुछ महीनों से पार्टी के भीतर नियंत्रण को लेकर शिवपाल सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच तनातनी की स्थिति चल रही है। मंगलवार को ही अखिलेश यादव ने मुख्य सचिव दीपक सिंघल को उनके पद से हटा दिया था और अब शिवपाल सिंह यादव को पार्टी की कमान सौंप दी गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीनों पहले समाजवादी पार्टी में हुआ यह बदलाव बेहद अहम माना जा रहा है। शिवपाल सिंह यादव सरकार और पार्टी के भीतर खुद को नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगाते रहे हैं। खुद मुलायम सिंह यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए सार्वजनिक मंच से अखिलेश यादव को चेतावनी भी दी थी।
समाजवादी पार्टी के भीतर वर्चस्‍व की लड़ाई छिड़ी नजर आती है। अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह के बीच लगातार मतभेद की खबरें आती रहती हैं, हर बार अखिलेश किसी न किसी तरीके से अपने मन की करने में कामयाब हो जाते हैं। बीते दिनों माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का सपा में विलय भी ऐसा ही मामला था। इस विलय के पीछे शिवपाल सिंह की भूमिका थी। लेकिन अखिलेश यादव की वजह से सपा को इस विलय को रद्द करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *