सन्नी लियोन का असली नाम करनजीत कौर वोहरा – कामुक जीवन जगत का इतिहास

एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने पोर्न फिल्मों से शुरुआत की, एक ऐसी हीरोइन जो शुरू से ही नर्स बनना चाहती थी। एक ऐसी अभिनेत्री जो Tv show big boss से शामिल हुए Bollywood industry में। सन्नी लियोन का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। इनका जन्म 13 मई 1981 को Sarnia Southwestern Ontario, Canada में हुआ था। धमाकेदार सन्नी लियोन की जीवनी एवं इनके कामुक जीवन जगत का इतिहास ww.himalayauk.org (Leading Newsportal & Daily Newspaper) Publish at Dehradun & Haridwar

सन्नी लियोन पहली ऐसी एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री रही जो कि जब Main Screen सिनेमा में आई तो बहुत ही कम समय में बहुत फेमस हो गई। इनका परिवार एक सिख पंजाबी परिवार है। लेकिन सन्नी लियोन का Home Town दक्षिण कैलिफ़ोर्निया अमेरिका में है। सन्नी लियोन की पिताजी तिब्बत में जन्मे थे। और दिल्ली में पले बड़े। इनकी मां सिरमौर हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखती थी।

सन्नी लियोन के पढ़ाई लिखाई कैथोलिक स्कूल से हुई थी। क्योंकि उस समय के पब्लिक स्कूल का माहौल सही नहीं था। जब सन्नी लियोन 12 साल की हुई तो इनका परिवार Port Great-Great Michigan USA चला गया। फिर इसके बाद अमेरिका में ही Lake forest california चला गया। क्योंकि इनकी दादाजी चाहते थे कि पूरा परिवार एक साथ वही रहे। सन्नी लियोन की रूचि स्पोर्ट्स मे भी बहुत हुआ करती थी। इसीलिए वह बिल्कुल एथलीट की तरह दौड़ती भागती और लड़कों के साथ गली में हॉकी खेला करती थी।

हॉकी के साथ-साथ Ice skating भी इनका प्रिय गेम था। सन्नी लियोन ने 1999 में हाईस्कूल से डिग्री प्राप्त की। और फिर स्कूल की पढ़ाई के बाद में सन्नी लियोन ने नर्स बनने की इच्छा जाहिर की। और नर्स की पढ़ाई करने लगी। साथ ही साथ सन्नी लियोन जर्मन बेकरी में नौकरी करना भी शुरू कर दिया।

उसके बाद इन्होंने नौकरी की Tax and retirement department में, जब सन्नी लियोन Orange County में Pediatric nursing की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान इनकी एक दोस्त थी जो की डांसर हुआ करती थी। उसने कहा कि तुम बड़ी सुंदर लगती हो एक्टिंग क्यों नहीं करती हो।

हलाकि सन्नी लियोन की भी इच्छा थी कि वह अभिनय की दुनिया में जाए। उनकी डांसर सहेली ने इन्हें जॉन स्टीवन से मिलवाया और फिर जॉन स्टीवन ने मिलवाया पेंटहाउस मैगजीन के चित्रकार से यही से सन्नी लियोन नर्सिंग की पढ़ाई छोड़ दी।

शुरुआत में पोर्न फिल्मों के मैगजींस में काम करना शुरू कर दिया। पोर्न करियर की शुरुआत के लिए इन्होंने अपना नाम चुना सन्नी और पेंटहाउस के पूर्व मालिक ने इन्हे नया नाम दे दिया लियोन। इस प्रकार का नाम पड़ा था सन्नी लियोन। फिर उसके बाद सन्नी लियोन ने पेंटहाउस के लिए फोटोस खिंचवाए। और उन्हें पेंटहाउस मैगजीन की मार्च 2001 की पैट ऑफ द मंथ रखा गया। इसके बाद 2001 में हस्लर मैगजीन के एक संस्करण ने हस्लर हनी का सम्मान दे दिया। इन्हे अब एहसास हुआ की यह बाय सेक्सुअल है।

सन्नी लियोन पहली ऐसी एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री रही जो कि जब Main Screen सिनेमा में आई तो बहुत ही कम समय में बहुत फेमस हो गई। कई बार कई जगह पर इनको लेकर बहुत ही कंट्रोवर्सीज हुए पर सन्नी लियोन ने कहा मैं अपना काम करती हूं। और काम ही मेरे लिए पूजा है। कॉन्ट्रोवर्सी होती रही और ये अपना काम करती रही। और पूरी लगन के साथ करती चली आ रही है।

इसके बाद सन्नी लियोन बनी 2003 में पेंटहाउस पेट्स ऑफ द ईयर। इसके बाद Vivid Entertainment के साथ इनका 3 साल फिल्मो में काम करने का करार हुआ। और उस समय इनका टाइटल पड़ा वर्चुअल Vivid Girl सन्नी लियोन।

सन्नी लियोन एक मॉडल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ में एक बिजनेसवुमन भी है। उन्होंने अपनी एक कंपनी खोली थी। जिसका नाम था एलएलसी और इसी के जरिये ये बिजनेस करती थी। यह एक वेबसाइट वाली कम्पनी थी। जिसकी 75% कमाई भारत से आती थी। ज्यादातर इस वेबसाइट को भारत से देखा करते थे।

बॉलीवुड में आने से पहले ही सन्नी लियोन किस तरह से भारत में प्रसिद्ध बन चुकी थी। साल 2003 से 2013 तक यानी 10 साल के इस पोर्न फ़िल्मी करियर को छोड़कर सन 2013 में पोर्न फिल्म में काम करना बंद कर दिया।

आगे स्टेज पर इन्होंने अपना नाम दिया किरनजीत मल्होत्रा। यह भी बात गजब की है कि सन्नी लियोन का पहला मास्टर परफॉर्मेंस था सन 2005 में, जब वह रेड कारपेट पर एक रिपोर्टर बनी हुई नजर आई थी। और वह एमटीवी अवार्ड एमटीवी इंडिया प्रोग्राम था। और उसी वक्त फिल्म निर्माता मोहित सूरी ने इन्हें कलयुग फिल्म में रोल ऑफर किया था। लेकिन सन्नी लियोन ने कहा अगर आप मुझे फिल्म में लेना चाहते हैं। तो मेरी फीस होगी $10 लाख डॉलर। इतने पैसे की बात सुनकर मोहित सुरी ने कहा नहीं हम आपको फिल्म में नहीं ले सकते।

फिर सन्नी लियोन कई इंग्लिश फिल्मों में और इंग्लिश टीवी शो में काम करना शुरू कर दिया। जैसे कि द गर्ल नेक्स्ट डोर, माय लेडी पायलट, मिडल मैन, और भी कई सारे शो एवं फिल्में इनकी है। आगे चलकर फोर्ब्स मैगजीन ने भी ने मेंशन किया। और कहा यह सेंसेशन है यह सन्नी लियोन है।

सन्नी लियोन भारतीय दर्शकों को यह इंग्लिश फिल्मों में नजर आती रही। लेकिन हिंदी फिल्मों में पहली शुरुआत हुई थी बिग बॉस के संस्करण से, Big Boss Season Five जब हुआ था तब उस में एंट्री ली थी सन्नी लियोन।

इसके बाद लगातार 49 दिन तक टीवी पर सन्नी लियोन दिखाई दी। उस समय ट्विटर पर उनके 2 दिन में 8000 नए फ्लावर जुड़ गए थे। और उन्होंने पूजा बेदी से कहा था कि 10 साल से वो अमेरिका में पोर्न फिल्में कर रही थी। पर इतने फैंस कभी नहीं मिले। उन्होंने कहा अब वो पोर्न फिल्म्स कभी नहीं करेंगी। यदि करती भी है तो केवल बॉलीवुड में काम करेगी।

जब लोगों को यह बात पता चला तो आक्रोश फूट पड़ा। कंट्रोवर्सीज हुई। और उस समय फिर बिगबॉस से इन्हें निकलना पड़ा। लेकिन बिग बॉस 5 सीजन ने इन्हें एक बहुत बड़ा मौका दिलवा दिया। महेश भट्ठ की नजर सन्नी पर आ चुकी थी और फिर महेश भट्ठ ने इन से कहा मेरी फिल्म में काम करोगी। सन्नी लियोन ने हां भर दी। और फिर सन 2012 में जिस्म 2 फिल्म रिलीज हुई यह फिल्म कमर्शियल सुपर हिट फिल्म रही। फिर इसके बाद तो सन्नी लियोन के सामने फिल्मों की लाइन लग गई।

सन्नी एक स्टार की तरह सिल्वर स्क्रीन पर छा गई। सन्नी लियोन जिनका अब एक नया चेहरा सबके सामने था। बिलकुल पहले से अलग बोल्ड हॉट सेक्सी और ब्यूटीफुल। इसके बाद एकता कपूर ने इन्हे फिल्म Ragini MMS 2 में साइन किया।

सन्नी लियोन की फिल्म Shootout at Wadala का गाना लैला तेरी ले लेगी यह गाना बहुत सुपरहिट हुआ था। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में सन्नी लियोन की मांग एक आइटम गर्ल के तौर पर भी बढ़ गई थी। सन 2013 में इन्हे जैकपोट मूवी में काम मिला। इसके बाद फिर म्यूजिकल थ्रिलर एक पहेली लीला मे लीला बनकर लीड एक्ट्रेस के तौर पर निकल कर आए।

उसके बाद तो सन्नी लियोन की बहुत सी फिल्में आई। जैसे कुछ कुछ लोचा है। फिर Singh Is Bliing में भी इन्होंने अक्षय कुमार के साथ कैमियों किया। मस्तीज़ादे फिल्म में यह तुषार कपूर के साथ नजर आयी। वन नाइट स्टैंड, बेईमान लव, डोंगरी का राजा, फुद्दू, जैसी कई सारे फिल्मो में ये काम कर चुकी है।

अब इनके पास आया मौका शाहरुख खान के साथ काम करने का, जिसमें यह लैला बनकर आइटम सॉन्ग में नजर आयी। कई फिल्मों में आइटम डांस करती गई सन्नी लियोन जैसी बादशाहो, भूमि, जैसी फिल्मों है। इसके अलावा सन्नी लियोन ने बंगाली और मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

हाल में ही एक सन्नी लियोने की एक फिल्म बन रही है। जो कि एक वेब सीरीज है। C 5 इसे बना रहे हैं। जिसका शीर्षक है Karenjit Kaur – The Untold Story of Sunny Leone, इस फिल्म में इनके बचपन का अभिनय रायसा सुजानी निभा रही है। ये फिल्म हिंदी भाषा के साथ-साथ बेंगोली तमिल तेलुगू और मराठी भाषा में भी रिलीज होने वाली है।

सन्नी लियोन ने एक्टिंग के साथ साथ Modeling के साथ में राइटिंग का काम भी किया। उनकी लिखी हुई किताब सन 2016 में आयी। जिसका टाइटल था स्वीट ड्रीम, सन्नी लियोन के पास दो देशों की नागरिकता है।

एक तो अमेरिका और दूसरा देश है कनाडा, हलाकि हाल में ही उन्हें भारत की नागरिक भी प्राप्त हो गई है। ऐसा सन्नी लियोन कहती है। सन्नी लियोन के Relation कई लोगों के साथ सुनने में आए। जैसे कि Russell Peters वाटसन फ्रॉम प्लेबॉय। ऐसी बहुत से लोग इनकी जिंदगी में आये और इनके निजी सम्बन्ध भी इन सभी के साथ थे।

पर Daniel Weber जब सन्नी लियोन के जिंदगी में आए उसके बाद कोई दूसरा और नहीं आ पाया। वो कहती है जब पहली मुलाकात डेनियल के साथ हुई तो डेनियल लेट आए थे। सन्नी को बड़ा गुस्सा आ रहा था। लेकिन जब उन्होंने एक के बाद एक 24 गुलाब मेरे सामने पेश करते गए तब उनका गुस्सा भी ख़तम हो गया। और सन्नी लियोने उनसे इंप्रेस हो गई और डेनियल बीबर से शादी कर ली।

Daniel Weber और सन्नी लियोन के तीन बच्चे हैं। पहला बच्चा जो इन्होंने गोद लिया वो एक लड़की थी। जो कि लातूर महाराष्ट्र से इन्होंने गोद ली थी। उस समय उस लड़की की उम्र थी 21 महीने। और उन्होंने उसका नाम रखा निशा कौर वेबर।

डेनियल बीबर ने सन 2017 में Anounce किया कि ने सरोगेसी से ट्विंस बच्चे हुए हैं। उन दोनों का नाम है Nisha Kaur Weber, Asher Singh Weber है। सन्नी लियोन का एक भाई भी है। जिनका नाम है संदीप वोहरा है जो जाने-माने शैफ है। इस खूबसूरत सेंसेशनल एक्ट्रेस की हाइट है 5 फीट 4 इंच, और यह भूरी आंखों वाली एक्ट्रेस एक फिल्म के 5 से 6 करोड रुपए चार्ज करती है। सन्नी लियोन 2014 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली सेलिब्रिटी बन चुकी थी।

सन्नी लियोन की जीवनी एवं इनके कामुक जीवन जगत का इतिहास पसंद आया है तो इसका लिंक सबको शेयर कर दे।

Yr. Contribution: Deposit: Himalaya Gaurav Uttrakhand, C.A.: 30023706551 STATE BANK OF INDIA, IFS CODE; SBIN0003137 : Mob. 9412932030 Mail us; himalayauk@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *