यदि आप अनचाहे मैसेज और नंबर पोर्टेबिलिटी से परेशान हैं तो अब आपको घबराने की आवश्‍यकता नहीं है। मोबाइल ऑपरेटर ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) से यदि अब इन्कार करता है तो उसे 10 हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। जबकि, अवांछित एसएमएस भेजने वाले पर 500 रुपये का जुर्माने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए भारतीय दूरसंचार प्राधिकरण (ट्राई) ने प्रस्‍ताव तैयार कर लिया है। नए प्रस्‍ताव के अनुसार, यदि कोई अवांछित एसएमएस भेजकर ग्राहकों को तंग करता है तो उसे अब जुर्माने के लिए तैयार रहना चाहिए। ट्राई के अनुसार, जुर्माना पहली बार ऐसा करने वाली गैर पंजीकृत टेलीमार्केटिंग फर्मो पर लगेगा। अगर बार-बार अनचाहे एसएमएस भेजे गए तो फर्म का कनेक्शन भी काटा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

*