तेल से भी हो सकता है मोटापे और मधुमेह का उपचार। जी हां बात कुछ अजीब सी लगती है लेकिन यह सौ प्रतिशत सच है बादाम के तेल में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं ,जो हमारे पेट में रहने वाले जीवाणुओं को प्रभावित करते हैं। मिसौरी के शोधकर्ताओं ने यह पाया है कि बादाम के तेल में पाया जानेवाला स्टर्कयूलिकएसिड को चूहों के आहार में डालने से उनके इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता में वृद्धि होती है। इसका कारण तेल में पाए जानेवाले तत्व का आहारनाल में रहने वाले तीन प्रकार के जीवाणुओं पडऩे वाला प्रभाव है।
वैज्ञानिक श्रेया घोष के अनुसार इस शोध के परिणाम सांख्यिकी पैमानों पर उत्साहजनक पाए गए हैं और यह भी देखा गया की दुबले चूहों में भी इसके दुष्परिणाम नहीं होते हैं। वैज्ञानिकों ने यह पाया है, कि तेल में पाया जानेवाला स्टर्कयूलिकएसिड शरीर में पाए जाने वाले एक विशेष को-एंजाइम के संश्लेषण को दबा देता है, जो इंसुलिन प्रतिरोध के कारण उत्पन्न डायबिटीज और मोटापे से सम्बन्ध रखता है। इस अध्ययन के परिणामों को जून में अमेरिकन सोसायटी ऑफ माइक्रोबायोलोजी की जनरल मीटिंग में प्रस्तुत किया जा चुका है। तो डायबिटीज और मोटापे से पीडि़त रोगी न हो परेशान बादाम का तेल करेगा आपकी इन परेशानियों का समाधान।
Recent Comments