नेताजी द्वारा हर रात रेप – पीड़ित बच्चियों की दर्द भरी दास्तां

HIGH LIGHT:  पीड़ित बच्चियों ने अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाई

पटना एजेंसी’  बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए शेल्टर होम (बालिका गृह) रेप मामले में पीड़ित बच्चियों ने अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाई है। उन्होंने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने अपनी आपबीती सुनाई है। एक 10 साल की लड़की ने बताया, ‘जैसे ही सूरज डूबता था, लड़कियां डरी हुई रहने लगती थीं। वे रातें आतंक से भरी हुई थीं।’ बिहार सरकार ने मामले में संज्ञान लेते हुए सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं।

‘हमें टॉर्चर किया जाता था, भूखा रखा जाता था, इंजेक्शन लगाए जाते थे। हर रात लड़कियों के साथ रेप होता था। अगर कोई लड़की बात नहीं मानती थी और विरोध करती थी, तो ‘हंटरवाला अंकल’ छड़ी से खूब पिटाई करता था। जैसे ही वह किसी के कमरे के आता था, तो सारी लड़कियां डर जाती थीं।’

लड़कियों ने इस मामले में दो लोगों के नाम लिए हैं, जिसमें से एक को वे ‘नेताजी’ और दूसरे को ‘हंटरवाला अंकल’ कह रही हैं। कहा जा रहा है कि जिन्हें नेताजी बोला जा रहा है कि वह बिहार सरकार में एक मंत्री के पति हैं। वहीं ‘हंटरवाला अंकल’ बालिका गृह संचालक आरोपी ब्रजेश ठाकुर को कहा जा रहा है। ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर जिले में एक नारी निकेतन में बच्चियों के साथ रेप के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्‍यूरो से कराने का फैसला किया है। चौतरफा राजनीतिक दबाव और रोज-रोज हो रहे खुलासे के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्‍य सचिव, प्रधान मुख्‍य सचिव और डीजीपी को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया। विपक्ष ने भी इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी।

‘हम रोज किरण मैडम को इस बारे में बताते थे। उनसे बचाने की गुहार लगाते थे, लेकिन वह कुछ नहीं करती थीं। वह हमारी बात नहीं सुनती थीं।’ मालूम हो कि किरण सहित तीन महिलाओं को बालिका गृह में बच्चियों की देखरेख के लिए रखा गया था। इन्हें भी गिरफ्तार किया गया है।

एक लड़की ने बताया, ‘हमें टॉर्चर किया जाता था, भूखा रखा जाता था, इंजेक्शन लगाए जाते थे। हर रात लड़कियों के साथ रेप होता था। अगर कोई लड़की बात नहीं मानती थी और विरोध करती थी, तो ‘हंटरवाला अंकल’ छड़ी से खूब पिटाई करता था। जैसे ही वह किसी के कमरे के आता था, तो सारी लड़कियां डर जाती थीं।’ एक दूसरी लड़की ने बताया, ‘हम रोज किरण मैडम को इस बारे में बताते थे। उनसे बचाने की गुहार लगाते थे, लेकिन वह कुछ नहीं करती थीं। वह हमारी बात नहीं सुनती थीं।’ मालूम हो कि किरण सहित तीन महिलाओं को बालिका गृह में बच्चियों की देखरेख के लिए रखा गया था। इन्हें भी गिरफ्तार किया गया है।

एक और लड़की ने कहा, ‘मेरे साथ एनजीओ के लोगों ने और कई बाहरी लोगों ने कई बार रेप किया। मैं कई दिनों तक चल नहीं पा रही थी। कई बार मुझे बालिका गृह से बाहर ले जाया जाता था। मुझे नहीं पता वे लोग कहां ले जाते थे। लेकिन फिर अगले दिन ही वापस लाया जाता था।’

इस मामले में खुलासा हुआ कि शेल्‍टर होम के अंदर बच्चियों के साथ रेप के बाद चार बच्चियां प्रेगनेंट हो गई थीं और उनका जबरन अबॉर्शन भी कराया गया था। अबॉर्शन कराने वालों में बालिका गृह की महिला कर्मचारी शामिल थीं। पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद यह सनसनीखेज दावा किया गया।  बालिका गृह में रहने वाली 42 में से 24 लड़कियों की मेडिकल जांच में सामने आया था कि उनके साथ रेप और मारपीट भी हुई। कई बच्चियों नशीली दवा दी जाती थीं और उनके शरीर पर जले के निशान भी हैं। इस मामले को लेकर बिहार की सियासत गर्म है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और जीताराम मांझी बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। वहीं बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ, जिस कारण सदन नहीं चल पाया। विपक्षी नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और सीबीआई जांच की मांग की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *