29 जून की शाम -शुक्र राशि परिवर्तन का प्रभाव

सितारे जिंदगी पर बहुत अधिक प्रभाव डालते हैं। ग्रह नक्षत्रों की चाल व्यक्ति पर हर तरह से प्रभावित करती है। 29 जून की शाम को शुक्र ग्रह अपनी रा‌शि बदल रहे हैं। शुक्र मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिसका फायदा लगभग सभी राशियों को होगा, लेकिन इन राशियों पर तो ये ग्रह खुद ही मेहरबान रहेंगे। #शुक्र गोचर मेष से वृषभ- 29 जून 2017 (बृहस्पतिवार) 19:47 # शुक्र राशि परिवर्तन – 29 जून को शुक्र बदलेंगें राशि  # 
#  29 जून 2017 को शाम 19:47 बजे शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेगा और 26 जुलाई 2017 को शाम 17:20 बजे तक इसी राशि में विराजमान रहेगा। शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा#  राशियों पर ग्रहों का बहुत प्रभाव रहता है। इसलिए जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो सबके लिए स्थितियां अचानक बदल जाती हैं# ग्रहों का यह राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र में गोचर के नाम से जाता है# पिछले दिनों सूर्य का गोचर पहले ही कई राशियों को प्रभावित कर चुका है, इसलिए 31 मई 2017 को हुआ शुक्र का गोचर सभी के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है#
# अभी तक शुक्र मेष राशि में विद्यम्मान थे. अब शुक्र आज शाम वृष राशि में चले जाएंगे. वृष राशि में शुक्र के ऊपर शनि की दृष्टि होगी. यह संयोग धन समृद्धि के लिए अच्छा होगा. परन्तु यह चरित्र में समस्या पैदा करेगा. साथ ही लोगों के रिश्तों में समस्याएं आएंगी#  जेकपाॅट लगेगा तीन राशियों का#  शुक्र का राशि परिवर्तन # 29 जून 2017 को शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में जावेंगे#

ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह बहुत अधिक मायने रखते हैं। लाभ, सुख-समृद्धि एवं कला क्षेत्र के प्रतिनिधि भी शुक्र माने जाते हैं। वृषभ एवं तुला राशियों के स्वामी भी शुक्र हैं। ऐसे में शुक्र ग्रह का गोचर बहुत ही अहम माना जाता है। 29 जून को शुक्र का परिवर्तन हो रहा है। शुक्र के गोचर से विभिन्न राशियों पर इसका भिन्न प्रकार से प्रभाव पड़ता है। मेष राशि से परिवर्तन कर वृषभ राशि में शुक्र का गोचर करना आप को किस तरह प्रभावित करेगा। शुक्र ग्रह का मेष राशि को छोड़कर जाएंगे, लेकिन इसका भी मेष राशि वालों की जिंदगी पर सकारात्मक ही प्रभाव पड़ेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के बाद भी इनका समय अनुकूल ही रहेगा। इन राशि वालें के पराक्रम में बढो़तरी होगी। 29 जून की शाम के बाद वृष राशि वालों की जिंदगी में अच्छे दिन आ जाएंगे, क्योंकि शुक्र ग्रह इनकी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। 

शुक्र के राशि परिवर्तन का असर कर्क राशि वालों पर अधिक पड़ेगा। इनकी जिंदगी पर इस समय नकारात्मकता हावी है,लेकिन ग्रह के राशि परिवर्तन के बाद इनकी जिंदगी में खुशहाली आने की संभावना है। यही नहीं घर और गाड़ी खरीदने के लिए इनका संघर्ष सफल रहेगा। 29 जून के बाद आपकी जिंदगी में बहुत कुछ अच्छा होने वाला है।

शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर

मेष
मेष राशि से शुक्र का परिवर्तन वृषभ राशि में हो रहा है। पिछले कुछ समय से आप जिन लोगों के साथ रह रहे थे वो आपसे दूर जा सकते हैं जिससे कुछ समय आपको खालीपन महसूस होगा। आपकी राशि से शुक्र द्वितीय स्थान में प्रवेश कर रहा है जो कि आपका धन भाव है। धन के मामले में शुक्र आपके लिये लाभदायक रहने के आसार है। प्रेमी युगलों के लिये भी यह समय काफी सही है। बिछड़े हुए प्रेमियों का मिलन भी इस समय हो सकता है।
शुक्र आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस स्थिति में आप एक प्रभावी वक्ता के रूप में उभर सकते हैं। आपको स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिलेगा। घर में किसी मांगलिक समारोह के आयोजन की संभावना है। गोचर के दौरान आप धन संचय करने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप के द्वारा आपको लाभ मिल सकता है.

वृषभ
वृषभ राशि में ही शुक्र का प्रवेश होने पर यह समय आपके लिये स्वास्थ्य वर्धक रहेगा। बड़े बुजूर्ग तथा कार्यक्षेत्र में उच्चस्थ पदों पर नियुक्त लोगों का सहयोग मिल सकता है। आपका दिया हुआ ऋण जो लंबे समय से अटका हुआ था वह भी प्राप्त होने की उम्मीद कर सकते है। लंबी यात्राओं से लौटने पर सुखद अनुभव महसूस करेंगें। शुक्र की सप्तम दृष्टि रहने से दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
शुक्र ग्रह आपकी ही राशि में गोचर करेगा जो प्रथम भाव में स्थित होगा। इसके प्रभाव से आपको निजी जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है। आपके अच्छे स्वभाव के कारण लोग आपकी तारीफ़ करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आपको लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

मिथुन
मिथुन राशि से शुक्र का परिवर्तन 12वें घर में हो रहा है जो कि आपके व्यय एवं निवेश का घर माना जाता है। जिन कार्यों पर आप बहुत समय से ध्यान लगाने का प्रयास कर रहे थे उन कार्यों या परियोजनाओं में निवेश करने के लिहाज से यह समय बहुत ही उपयुक्त है। प्रेम जीवन में यह समय आपके लिये बेहतर रहने के आसार हैं। आप अपने कार्य से, अपने व्यवहार से शत्रु का मन भी जितने का सामर्थ्य रखेंगें। छोटी यात्राओं का योग भी बन सकता है।
शुक्र आपकी राशि से बारहवे भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। क़ीमती वस्तु एवं सुविधाओं पर आपका धन अधिक ख़र्च होने की संभावना है। खाली समय का आनंद लेने के लिए आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। गोचर के दौरान वासनात्मक क्रियाओं में आपका ध्यान अधिक रहेगा।

कर्क
कर्क राशि से शुक्र का परिवर्तन 11वें घर में होगा जो कि आपके लाभ का घर है। यह समय आपके लिये कार्य, व्यवसाय एवं पैसों से संबंधित बहुत ही लाभ वाला रहेगा। माता-पिता का सुख भी आपको भरपूर मिलेगा। मंहगी चीज़ों को खरीदने में आप रूचि दिखा सकते हैं। मकान की चाहत रखने वाले जातकों के लिये नये घर में प्रवेश का योग भी शुक्र के प्रभाव से बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको कोई विशेष जिम्मेवारी मिल सकती है।
शुक्र आपकी राशि से ग्यारहवे भाव में स्थित होगा। इस परिस्थिति में आपकी आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। किसी महिला के द्वारा आपको मदद मिलेगी। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे। आप अपने प्रिय साथी के साथ समय का आनंद ले सकेंगे।

सिंह
सिंह राशि से शुक्र का परिवर्तन दसवें घर में हो रहा है जो कि आपका कर्मक्षेत्र है। कार्यक्षेत्र में कार्य से संबंधित चल रहे दबाव से मुक्ति मिल सकती है जिससे आप काफी राहत महसूस कर सकते हैं। इससे पहले भाग्य घर में विचरण करने से शुक्र ने आपके लिये एक लाभकारी समय बनाया है जिसका उपयोग आपको इस समय में मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंताएं बन सकती हैं। माता-पिता अथवा बड़े बुजूर्गों की सहायता से स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं।
शुक्र आपकी राशि से दसवे भाव में गोचर करेगा। इस अवधि में कार्य क्षेत्र से आपको शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे। महिलाओं का समर्थन आपको मिल सकता है। वहीं घर के वातावरण में सुख-शांति देखने को मिलेगी।

कन्या
कन्या राशि से शुक्र का परिवर्तन 9वें घर में होगा जो कि आपके भाग्य का घर है। कुछ समय से आप बेवजह जो यातनाएं सह रहे थे और आपके लिये जो भागदौड़ बेमतलब की साबित हो रही थी उन परिस्थितियों में भाग्य का साथ मिलने से आप स्वयं को लाभान्वित महसूस कर सकते हैं। यह समय आपके लिये भाग्यशाली समय रहेगा जो कि आवश्यक कार्य इस समय करने का प्रयास करेंगें सफलता मिल सकती है।
शुक्र आपकी राशि से नौंवे भाव में गोचर करेगा। इसके फलस्वरूप आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं और यह यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज में आपकी जान-पहचान का दायरा और मान-सम्मान बढ़ेगा। भविष्यफल के अनुसार, धार्मिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है और आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना भी दिखाई दे रही है।

तुला
तुला राशि से शुक्र का परिवर्तन अष्टम घर में हो रहा है जो कि शुक्र को कमजोर बना रहा है। दांपत्य जीवन में भी खलल पड़ने के योग बन रहे हैं। अविवाहित प्रेमी युगलों के लिये भी यह दौर नाज़ुक रहने के आसार हैं। अनैच्छिक यात्राओं के योग आपके लिये बन रहे हैं। यदि आपको कोई ऐसी यात्रा करनी पड़े तो अपनी सेहत का ध्यान रखें। अपव्यय से भी बचें।
शुक्र आपकी राशि से आठवे भाव में स्थित होगा। इस अवस्था में आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आपको हो सकती है। किसी रहस्य को जानने में आपकी दिलचस्पी होगी। धर्म, आध्यात्म एवं शोध जैसे विषयों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि से शुक्र का परिवर्तन सप्तम भाव में हो रहा है जो कि आपका दांपत्य घर माना गया है। दांपत्य जीवन में नई ऊर्जा का संचार होने के आसार हैं। लंबे समय से दूर रहने वाले प्रियजनों के लिये यह समय समीपता लाने वाला रह सकता है। स्वास्थ्य के मामले में विशेषकर उदर संबंधी रोगों से सचेत रहें। कोई शत्रु आप व आपके प्रियजनों के बीच गलतफहमी का कारण बन सकता है।
शुक्र आपकी राशि से सातवे भाव में प्रवेश करेगा। यह गोचर आपके लिए उत्तम होने के संकेत दे रहा है। ज्योतिषफल के अनुसार, गोचर के दौरान आपका वैवाहिक जीवन सुखद रह सकता है। जीवन साथी के क़रीब रहने से आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।

धनु
धनु राशि से शुक्र का परिवर्तन छठे घर में हो रहा है जो कि आपका शत्रु घर है। आप अपने आप को शत्रुओं से व रोगों से घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। किंतु शुक्र स्वयं एक वैद्य का कार्य भी करते हैं जिससे आपको मात्र सचेत रहने से लाभ मिलेगा तो वहीं जरा सी लापरवाही से आपको नुक्सान हो सकता है। आपके ऊपर अनपेक्षित खर्चों का बोझ बढ़ सकता हैं। अपनी जेब देखकर खर्च करें।
शुक्र आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको प्रेम जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे और प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहने पर आप बैंक अथवा किसी अन्य माध्यम से लोन ले सकते हैं।.

मकर
मकर राशि से शुक्र का परिवर्तन पंचम स्थान में हो रहा है जो कि आपके लिये प्रेम, संतान एवं बुद्धि का स्थान है। शिक्षा के क्षेत्र में आपके लिये यह समय काफी उपयुक्त रहेगा। प्रेम संबंधों में नई उम्मीद की किरणों को दिखाने वाला है। संतान पक्ष की ओर से भी आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। काफी समय से संतान से वंचित दंपति जातकों के लिये भी यह समय अनुकूल है।
शुक्र आपकी आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेगा। ऐसे में प्रेम जीवन में आपको आनंद आएगा। हालांकि इस रिश्ते में ग़लतफ़हमी को जगह न दें वरना संबंधों में खटास आ सकती है। गोचर के दौरान आप अपनी जॉब में परिवर्तन कर सकते हैं। आय में भी वृद्धि होने की संभावना है।
कुंभ
कुंभ राशि से शुक्र का परिवर्तन चौथे घर में हो रहा है जो कि आपका सुख भाव है। आपके जीवन में यह समय सुख समृद्धियों के आगमन के संकेत कर रहा है। मातृ पक्ष से प्रेम मिलने के प्रबल योग हैं। आपके जीवन में शुक्र के आने से आप नये संसाधनों का उपयोग भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग रहेगा। आपका समय शुभ चल रहा है ऐसे में कोई गलत कदम न उठायें न ही गलत कार्य करें।
शुक्र आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेगा। इस स्थिति में आपके घर का वातावरण सामान्य रह सकता है। गोचर के दौरान आप नया घर अथवा नई कार ख़रीद सकते हैं। घर के सौन्दर्यीकरण में आपका ख़र्च संभव है। किसी कारणवश आप घर से दूर जा सकते हैं। पिता जी की सेहत का ख़्याल रखें।
मीन
मीन राशि से शुक्र का परिवर्तन तीसरे घर में हो रहा है जो कि आपके पराक्रम का भाव है। भाई बहनों का सहयोग एवं प्यार आपको भरपूर मिलेगा। जो लोग आपके ऊपर विश्वास नहीं करते हैं उन्हें अपनी क्षमताओं से परिचित करवाने का यह सही समय होगा। कार्य करने में आपका मन लगेगा। इस समय भाग्य का पूर्ण सहयोग भी आपको मिलेगा। छोटी यात्राओं का योग भी आपके लिये बनेगा जिन्हें आप सहजता से सफल बना सकते हैं।
शुक्र आपकी राशि से तीसरे भाव में जाएगा। इस अवस्था में आप अपनी संवाद शैली से लोगों को प्रभावित करेंगे। मीडिया, कला, ग्लैमर, अभिनय से जुड़े लोगों को गोचर का अधिक लाभ मिल सकता है। अपनी मेहनत के बलबूते आप आय प्राप्त करेंगे।

शुक्र जिसे अंग्रेजी में वीनस यानि सुंदरता की देवी कहा जाता है। जिसे ज्योतिष में स्त्री ग्रह भी माना जाता है। जो वृषभ व तुला राशियों के स्वामी हैं। जिन्हें दैत्यगुरु भी माना जाता है। जो जातक की कुंडली में विवाह से लेकर संतान तक के योग बनाते हैं। लाभ का कारक भी शुक्र को माना जाता है। जीवन में सुख-समृद्धि भी शुक्र के शुभ प्रभाव से आती है। शुक्र जातक में कला के प्रति आकर्षण पैदा करते हैं। कलात्मकता का विकास करते हैं। शुक्र का जातक की कुंडली में कमजोर या मजबूत होना बहुत मायने रखता है मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं तो कन्या राशि में इन्हें नीच का माना जाता है। शुक्र जो सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद आकाश में अपनी चमक से एक विशेष पहचान रखते हैं। शनि, बुध व केतु के साथ इनकी मित्रता है तो सूर्य, चंद्रमा व राहू के साथ इनका शत्रुवत संबंध है। मंगल व बृहस्पति के साथ इनका संबंध सामान्य है। शुक्र ही वह ग्रह हैं जिन्हें हम भोर का तारा कहते हैं। शुक्र का राशि परिवर्तन करना ज्योतिष शास्त्र के नज़रिये से एक अहम गतिविधि है। इस पेज पर शुक्र ग्रह के गोचर के बारे में जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही आप यह भी जान पायेंगें शुक्र कब राशि परिवर्तन करेंगें और आपकी राशि पर शुक्र के गोचर का क्या प्रभाव रहेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *