सत्ता परिवर्तन कराएगा बृहस्पति का राशि परिवर्तन

12 सितंबर की सुबह क्यों होने वाली है खास?  9 सितम्बर 2017 राहु केतु का महा राशि परिवर्तन हुआ है  #बृहस्पति का राशि परिवर्तन लाएगा बड़े बदलाव #शुक्र के घर में बैठ बृहस्पतिग्रह राज सत्ता में वैमनस्य बढाएगा तथा शासकों में युद्ध कराकर सत्ता परिवर्तन कराएगा। वृहस्पति ग्रह चूंकि शिक्षा, संस्कृति, बुद्धिजीवियों का प्रतिनिधि है लेकिन शुक्र के घर में बैठ कर असंतोष करा नए परिवर्तन का आधार बनाएंगे।
12 सितम्बर के बाद चमक जायेगी इन 7 राशि वाले लोगो की किस्मत और मिलेगी खूब खुशी,गुरु राशि परिवर्तन

गुरु का राशि परिवर्तन,12 सितम्बर के बाद आएगा संकट 5 राशि वालों पर – 12 सितम्बर से गुरु कर देंगे इन 9 राशि वालों को धनवान
बृहस्पति मंगलवार दी॰ 12.09.17 को प्रातः 07 घं॰ व 59 मि॰ पर तुला राशि में प्रवेश करके गुरुवार दी॰ 11.10.18 तक यहीं रहेंगे। आएं जानते हैं की बृहस्पति का तुला राशि में गोचर द्वादश राशियों पर क्या शुभाशुभ प्रभाव डालेगा।

एक्‍सक्‍लूसिव- रिपोर्ट- हिमालयायूके ब्‍यूरो- 

 

वृहस्पति ग्रह धनु तथा मीन राशि के स्वामी होते हैं। कर्क इनकी उच्च व मकर नीच राशि होती है। यह सूर्य चन्द्र ओर मंगल ग्रह के मित्र होते हैं। बुध व शुक्र शत्रु तथा शनि राहू ग्रह से सम भाव रखते हैं वृहस्पति ग्रह।

नव संवत् का राजा मंगल व मंत्री वृहस्पति ग्रह है। नव संवत लग्न में गुरू सातवें भाव में बैठेंगे और जगत लग्न के दसवें भाव मे बैठेंगे।

गुरू जब तुला राशि में होते हैं तब तक्षक नाम का मेघ होता है तथा आशविन नाम का वर्ष होता है। वर्षा की स्थिति अच्छी लेकिन असमान वितरण होने सें फसलों को नुकसान पहुंच सकता है तथा बाजार भावों में सदा ही उतार चढ़ाव बना रहेगा। लोगों में धर्म कर्म की रूचि बढ़ेगी व यज्ञ अनुष्ठान अधिक होंगे।

शुक्र के घर में बैठ बृहस्पतिग्रह राज सत्ता में वैमनस्य बढाएगा तथा शासकों में युद्ध कराकर सत्ता परिवर्तन कराएगा। वृहस्पति ग्रह चूंकि शिक्षा, संस्कृति, बुद्धिजीवियों का प्रतिनिधि है लेकिन शुक्र के घर में बैठ कर असंतोष करा नए परिवर्तन का आधार बनाएंगे।

विक्रम संवत लग्न के सातवें स्थान पर तथा जगत लग्न के दसवें भाव मे वृहस्पति ग्रह की अशुभ स्थिति विश्व के प्रमुख शासनाधयक्षों के लिए चुनौती पूर्ण तथा शारीरिक हानि देने वाली व सत्ता से मुक्त करने वाली बन सकती है ऐसी मान्यता पुराण में मिलती है।

वृहस्पति ग्रह चाहे कितना भी शुभ ग्रह क्यों ना हो, जन्म पत्रिका में उसकी स्थिति अशुभ भाव में होने से सदा परिणाम अशुभ ही आएंगे चाहे वह अपने उच्च राशि कर्क में ही क्यों न बैठा हो।

संक्षिप्त मेष, मिथुन, कर्क सिंह व कन्या राशि वालों को लाभदायक होगा तथा शेष राशियों के मिले जुले फल देगा। कुल मिलाकर वृहस्पति ग्रह शिक्षा, राजनीति, बुद्धिजीवी वर्ग, सिनेमा से सम्बन्धित व्यक्ति, मरू प्रदेश व वित्त व व्यवसाय को अत्यधिक प्रभावित कर देगा तथा शिक्षा, वित्त के क्षेत्र में कई अनियमितता को उजागर करेगा।

देवताओं के गुरु बृहस्पति और सौरमंडल में सबसे बड़े ग्रह12 सितंबर 2017 को अपनी राशि बदल रहें है। बृहस्पति कन्या राशि से बदल कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को बहुत ही शुभ फलदायी देने वाला ग्रह माना जाता है और यह 13 महीनें अपनी राशि बदलते है। बृहस्पति के राशि परिवर्तन से 12 राशि वालो के जीवन में आने वाले 13 महीनों में क्या-क्या बदलाव आएंगे
12 सितंबर 2017 को देव गुरु बृहस्पति का कन्या राशि से अपने शत्रु दैत्यगुरु शुक्र की तुला राशि में प्रवेश कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों के लिए। गुरु का सम्बन्ध सदाचार, सुख-समृद्धि, सम्पत्ति, संतान, संतान से सुखए सौभाग्य, संयम, शिक्षा, विवेकए धर्म, ज्ञान, दाम्पत्य, आध्यात्मए नौकरी परिवर्तनए व्यापार बढ़ानाए साझेदारी में व्यवसायए नए व्यवसाय का प्रारंभ आदि से है। यह देवगुरू ब्रहस्पति का गोचर प्रत्येक राशि में उनकी पोजीशन पर निर्भर करता है। अगर आपकी राशि में यह सही जगह विराजे तो निश्चित तौर पर शुभ फलों की प्राप्ति में मददगार होंगे। विशेषकर एज्यूकेशन के फील्ड में सफलता प्राप्ति की पूरी संभावना है। क्योकि देव गुरू ब्रहस्पति स्वयं शिक्षा के कारक है। प्रत्येक व्यक्ति को इनके इस गोचर में लालच और धोखाधडी से बचना चाहिए अन्यथा इसके परिणाम आपके पक्ष में कभी नहीं होंगे। तुला राशि- तुला लग्न वालों के लग्न में विराजकर पंचम व नवंम भाव यानि धर्म त्रिकोण पर दृष्टि बनाता हुआ गुरु का गोचर उनके पूर्व पुण्यों के शुभ अशुभ फल का नियन्ता है। आपकी राशि पर से गुरु का यह गोचर शुभ नहीं माना जाता, कुण्डली की शुभाशुभ ग्रह स्थिति व दशा के अनुसार आपकों फल मिलेगे आपकी राशि से 10जी हाउस में विराजित राहु भी यहीं संकेत दे रहा है। गुरु की पाचवीं दृष्टि शिक्षा, संतान व मंत्रणा के भाव 5जी पर है। अतः उच्च शिक्षा में कुछ सफलता व संतान संबंधी चिंता का निवारण संभव। सातवीं दृष्टि दाम्पत्य व व्यापार भाव पर अतः जीवनसाथी व व्यापार दोनों की ही सेहत कुछ दुरस्त हो सकती है 5जी हाउस पर शनि गुरु दोनों का गोचर प्रभाव स्टूडेंट्स की स्किल को Develop कर उन्हें नये आयाम देगा पर संघर्ष के साथ नौवीं दृष्टि धर्म भाव 9जी पर आध्यात्मिक के सहीं मायने जान पाएंगे वृद्धाश्रम में सेवाएं दे व विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मेष इस राशि के लिए बृहस्पति का परिवर्तन अच्छी खबर लेकर आ सकता है। कुछ समय से अगर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है तो इस राशि के गोचर करने से तनाव कम हो सकता है। इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा, आय में बढ़ोतरी लगातार बनी रहेगी।
व़ष- गुरु का राशि परिवर्तन आपको धन लाभ के संकेत भी दे रहा है यह व्यवसाय से हो सकता है या फिर नौकरी में बढ़िया मौके मिलने से। पिछले काफी समय से यदि कोई गंभीर बीमारी से पीडित है तो आपको इससे छुटकारा मिल सकता है।
मिथुन बृहस्पति ग्रह को शुभ कारक देने वाला ग्रह माना जाता है। आपकी राशि में पंचम स्थान में प्रवेश कर रहे है जिसके कारण संतान सुख, शिक्षा और प्रेम के मामले में प्रबल योग बन सकते है। गुरु की कृपा से इस साल आपको नाम, दौलत और शोहरत मिलेगी।
कर्क बृहस्पति के परिवर्तन के कारण इस राशि वालों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी साथ ही लग्जरी जीवन जीने के बहुत मौके मिलेगे। बृहस्पति के गोचर से इस साल आपको धन लाभ और करियर में नई ऊँचाइयों पर जाने का अवसर मिलेगा।
सिंह – तीसरा भाव पराक्रम का स्थान होता है इस राशि में बृहस्पति अपने तीसरे स्थान में प्रवेश होगा। इस राशि के लोग पूरे साल अपने पराक्रम के बल कठिन से कठिन चुनौतियों का समाना बड़ी आसानी करने में कामयाब होंगे। पूरे साल धन लाभ के प्रबल संकेत है। कई साधनों से आपको अप्रत्याशित लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या् राशि- इस समय गुरु के प्रभाव से आपको धन लाभ होने के आसार तो बन ही रहे हैं साथ ही परिजनों के साथ भी आपके संबंधों में मिठास आयेगी। यदि पिछले कुछ समय से परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद चल रहा है तो इस समय शांति से घरेलू मामलों का निपटारा कर सकते हैं।
तुला- बृहस्पति कन्या राशि से परिवर्तित होकर आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस परिवर्तन से आपके साथ कई सकारात्मक घटनाएं घटेगी जिससे आपपर व्यापक असर देखने को पडेगा। इस दौरान कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बुरी आदतों का नाश होगा और आप नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे।
बृहस्पति के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी पूरे साल व्यापक असर देखने को मिलेगा। अच्छी शिक्षा के बल पर अपार धन-दौलत मिलेगा साथ ही शिक्षा के लिए लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा।
धनु राशि वालों के लिए यह परिवर्तन सौभाग्यशाली साबित होगा साथ ही आपके पराक्रम में वृद्धि होगा।सितंबर के बाद बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान थोड़ा संभलकर चलने की जरुरत है।
मकर यह परिवर्तन इस राशि के जातको को विदेशो से आय प्राप्त करने का प्रबल संकेत बन रहे है। लेकिन आपके सेहत पर बुरा असर देखने को मिलेगा इसलिए सावधानी बरतें।गुरु के प्रभाव से नये घर में प्रवेश करने की संभावनाएं भी बन सकती हैं।
कुंभ जातकों के लिये बृहस्पति 9वें स्थान में गोचर होंगे जो कि आपका भाग्य स्थान है। गुरु के प्रभाव से आपका रूझान धार्मिकता की ओर अग्रसर हो सकता है। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन में भी आपको शामिल होना पड़ सकता है।मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। संतान सुख की प्राप्ति भी आपको होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहने की उम्मीद कर सकते हैं।
मीन बृहस्पति आपकी राशि से आठवें स्थान में आ रहे हैं। यह समय आपके लिये शुभ नहीं कहा जा सकता। इस समय आप शारीरिक रूप से तो खुद को कमजोर महसूस करेंगे ही साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी कमी आयेगी। किसी भी कार्य में किसी तरह की जल्दबाजी न करें धैर्य से काम लें।

www.himalayauk.org (HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND) Leading Digital Newsportal & Daily Newspaper; publish at Dehradun & Haridwar; 

Availble in: FB, Twitter & All Social Media Plateform & e-edition; 

Mail; csjoshi_editor@yahoo.in & himalayauk@gmail.com Mob. 9412932030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *