नामांकन के समय सितारों की स्थिति

जोड़-तोड़ की राजनीति पुन: सक्रिय होगी; – Execlusive: www.himalayauk.org (Newsportal)
20 जनवरी से 27 जनवरी तक का समय राजनीति से जुडे व्येक्तिंयों के लिए बहुत महत्वापूर्ण है, 20 से 27 जनवरी के बीच के समय सितारों की स्थि ति पर ही उनका राजनीतिक जीवन निर्भर करेगा- विधानसभा चुनाव लडने के लिए नामांकन के समय सितारों की स्थिति काफी कुछ संकेत देगी- विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू होने जा रही है जो 27 जनवरी तक चलेगी।

आचार्य कमल नंदलाल लिखते हैं मेदिनी ज्योतिष में किसी भी राष्ट्र की कुंडली का लग्न, दूसरा, चौथा, छठा व नवम भाव महत्वपूर्ण होता है। लग्न से प्रगति, शासनसत्ता की ईमानदारी, दूसरे भाव से धन, पड़ोसी राष्ट्रों से संबंध. चौथे भाव से जनता की मानसिक स्थिति व छठे भाव से ऋण व शत्रु के बारे में ज्ञात किया जाता है। शासनसत्ता ईमानदारी नही होगी तो जनता की मानसिक स्थितति शासन सत्ता् के विपरीत जायेगी- साल 2017 में मंगलवार दिनांक 08.08.17 से गुरुवार दिनांक 05.10.17 के बीच की गृह स्थिति किसी विशिष्ट व ख्याति प्राप्त अभिनेता या राजनेता की क्षति के संकेत दे रही है। साल 2017 की उदित कुंडली में बुध धनु में व बृहस्पति कन्या से राशि परिवर्तन योग बनाएंगे। शुक्र, केतु व मंगल शनि की राशि कुंभ से सिंह राशि में दृष्टि डालेंगे। राहु अपने शत्रु सूर्य की राशि सिंह में बैठकर नकारात्मक स्थिति बनाएगा। 26 जनवरी, 2017 को जब शनिदेव अपने 62 चन्द्रमाओं के साथ अपना घर बदलेंगे तो अनेक पॉज़ीटिव रिजल्ट्स मिल सकते हैं।
वही दूसरी ओर 23 जनवरी सोमवार षटतिला एकादशी 27 जनवरी शुक्रवार मौनी अमावस्या है, 27 जनवरी से 30 मई के मध्य बृहस्पति व शुक्र विरोधी ग्रहों के बीच समसप्तक योग है, षष्ठस्थ मुंथा पर मंगल की दृष्टि है तृतीय भाव के स्वामी चंद्रमा के अष्टमस्थ होने से तथा उस पर बृहस्पति की गुप्त चतुर्थ दृष्टि है

शुक्रवार (20 जनवरी) को माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन स्वाती नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की बात की जाए तो 19 जनवरी की शाम 05.47 से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर तुला में आ चुका है। वहीं 20 जनवरी की दोपहर 12.30 पर मंगल राशि बदलकर मीन राशि में आ जाएगा। चंद्रमा व मंगल के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा

शुक्रवार (20 जनवरी) को माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन स्वाती नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की बात की जाए तो 19 जनवरी की शाम 05.47 से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर तुला में आ चुका है। वहीं 20 जनवरी की दोपहर 12.30 पर मंगल राशि बदलकर मीन राशि में आ जाएगा। चंद्रमा व मंगल के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा
अंग्रेजी वर्ष की शुरुआत रविवार से हुई है। यह दिन सूर्य देवता का है। सूर्य की प्रकाश से अंधकार नष्ट होता है। इसलिए जो व्यक्ति धर्म के अनुसार कार्य करेगा और त्योहारों को मनाएगा, यह साल उसके जीवन को खुशहाली से भरेगा। इस साल भारत वर्ष पर यह सूर्य देवता की विशेष कृपा है। इसके चलते जितने भी सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं, उसका भारत में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।’
इस साल भारत वर्ष पर सूर्य देवता की विशेष कृपा है। इस साल 26 फरवरी और 21 अगस्त को सूर्य ग्रहण लग रहा है, लेकिन यह भारत देश में दिखाई नहीं देगा। इसलिए देश पर ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह ग्रहण अमेरिका में दिखाई देगा। वहीं, 10 फरवरी और 7 अगस्त को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह जरूर भारत देश में दिखाई देगा।

आचार्य कमल नंदलाल लिखते हैं 2017 का प्रारंभ बुद्धादित्य नामक राजयोग से हुआ है। इस कुंडली में आयु का स्वामी चंद्र धन भाव (मकर राशि) में विराजित है। पंचमेश मंगल, लभेश शुक्र और केतू पराक्रम भाव (कुंभ राशि) में विराजित है। छाया ग्रह राहू भाग्य स्थान (सिंह राशि) में स्थित है तथा लग्नेश देव गुरु कर्म भाव (कन्या राशि) में विराजित है। इस कुंडली में लग्नेश गुरु व कर्मेश बुध के बीच राशि परिवर्तन योग बन रहे हैं। इन योगों के प्रभाव से साल 2017 में भारत को प्राकृतिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। साल 2017 में एयर व रेल एक्सीडैंट, संघर्ष व आगजनी जैसी घटनाएं विचलित कर सकती हैं। इस साल असंगठित अपराध में वृद्धि हो सकती है।
दिनांक 26.01.17 को कार्मेश राशि परिवर्तन करके, साल 2017 के लग्न में विराजित होगा। अतः शनि के कारण भारत की न्यायपालिका धारदार नजर आएगी व भ्रष्टाचार को रोकने व जनता को राहत देने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। गुरु से दूषित शनि शत्रु भाव से दृष्ट पहले अल्प वर्षा तत्पश्चात बाड़ जैसे हालात पैदा कर सकता है। गुरु व शनि के दुष्ट संबंध से इस साल महामारी व वायरस जनित बीमारियों से जनता को कष्ट हो सकता है।
इसके अलावा सितारों की स्थिति का आंकलन करने से ज्ञात होता है कि

मेष (22 मार्च – 21 अप्रैल)आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। खरीदारी की योजना बन सकती है। लाईफ में कुछ बदलाव लाने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है।

वृष (22 अप्रैल – 20 मई)मन में उहापोह की स्थिति बनी रहेगी। अतीत की कड़वी यादें आपको नियंत्रित कर सकती हैं। सुरक्षा और आजादी की इच्छा के बीच फंसे रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है।

मिथुन (21 मई -20 जून)पिछले हफ्ते की समस्या अभी भी बनी रह सकती है। लेकिन प्रयास करते रहें, भविष्य में लाभ मिलेगा। नए गठबंधन हो सकते हैं। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र एवं वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

कर्क (21 जून – 20 जुलाई)यह हफ्ता मिश्रित फलदायक रहेगा। मन को शांत रखकर निर्णय लें। मिलजुल कर काम करना आपके हित में होगा। अपने विचार किसी पर थोपें नहीं। कार्य क्षेत्र में नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)व्यवहार में नम्रता और प्रेम रहेगा। आगे बढ़कर लोगों की सहायता करेंगे। आपका आकर्षण बढ़ेगा। कोई एक रिश्ता महत्वपूर्ण बन सकता है। अनुभवों से ज्ञान बढ़ेगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)भावुकता में वृद्घि होगी। निकट सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। दूसरों की सहायता करेंगे। अनावश्यक सोच विचार से बचें, जीवन के हर पल का अनंद लें। संतान की ओर से कुछ चिंता हो सकती है।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रगति के कार्य में तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। जिम्मेदारियों में वृद्घि होगी। घरेलू मुद्दों को लेकर परेशानी हो सकती है। अधिकारियों से मेल-जोल बनाए रखें।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)कार्यक्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। लंबे समय से चला आ रहा कोई संबंध कष्ट दे सकता है। भाग्य साथ देगा जिससे समय पर आपके कार्य पूरे होंगे।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर) स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। सकारात्मक सोच से भरपूर रहेंगे। नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत का सही समय है। यात्रा का भी योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में वाणी पर नियंत्रण रखना आपके हित में रहेगा।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश में जुटे रहेंगे, नया काम भी शुरू कर सकते हैं। अपने लिए भी समय निकालें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित होगा। व्यय बढ़ेगा, खर्च पर कंट्रोल रखें। जोखिम से बचें।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)भाग्य मेहरबान रहेगा। जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें। अतिआत्मविश्वास हानिकारक हो सकता है, संयम से काम लें। कार्य क्षेत्र में सजग रहें।

मीन (19 फरवरी – 21 मार्च)विरोध के बावजूद आप अपना काम आराम से कर लेंगे। अपनी क्षमताओं का सही इस्तेमाल करें, तो कई लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। लंबित योजनाओं को शुरू करने के लिए सही समय है।

(HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND) www.himalayauk.org

(web & Print Media)

mob 9412932030 mail; csjoshi_editor@yahoo.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *