17 अगस्त ;सूर्य का यह राशि परिवर्तन; राशियों पर प्रभाव

STAR(17 अगस्त, बुधवार) श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज श्रवण नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग पूरे दिन रहेगा। पूर्णिमा का व्रत करने के लिए भी यही तिथि श्रेष्ठ है। आज सुबह 8 बजकर 29 मिनिट पर सूर्य राशि परिवर्तन कर कर्क से सिंह में प्रवेश करेगा। सूर्य का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, वहीं कुछ राशियों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। 15 अगस्त से शनि की चाल सीधा यानी मार्गी हो गया। 25 मार्च से शनि वृश्चिक राशि में वक्री था यानी टेढ़ी चाल से चल रहा था। जिससे ज्यादातर लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार शनि के मार्गी हो जाने का असर सभी राशियों पर रहेगा। वक्री शनि के कारण बहुत से लोग परेशान हुए। कुछ लोगों को बिना वजह कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाना पड़े। कामों में रुकावटें आई और पैसों और प्रॉपर्टी के मामले भी उलझ गए। अब परेशान लोगों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा।
गुरुवार, 18 अगस्त को पूर्णिमा है और इस दिन से सावन माह भी समाप्त हो जाएगा। पूर्णिमा पर भाग्य की बाधाएं दूर करने के लिए शिवजी के राशि अनुसार उपाय करने पर लाभ मिल सकता है।
किसी चील के मुंह में बोटी या किसी पक्षी के मुंह में रोटी हो और उसे उड़ता हुआ देखें तो लगता है यह बहुत दूर जा रहा है। बस, मनुष्य का भाग्य ऐसा ही हो गया है। कभी-कभी तो लगता है, कौन उड़ा ले जाता है हमारे भाग्य को हमसे दूर? खूब प्रयास करते हैं, कोई कसर नहीं छोड़ते, योग्य भी हैं फिर भी वह क्यों नहीं मिल पाता जो मिलना चाहिए। जब ऐसा लगता है तो हम निराश होने लगते हैं।
किन राशियों पर चल रही है साढ़ेसाती-
तुला, वृश्चिक और धनु

किन राशियों पर है ढय्या का प्रभाव-
मेष और सिंह

किन राशियों पर है शनि की नजर-
शनि वृश्चिक राशि में है और वृष राशि पर इसकी पूरी नजर है। मकर राशि वालों पर शनि की टेढ़ी नजर है। इसके साथ ही सिंह राशि को भी शनि टेढ़ी नजर से देख रहा है।

मेष- – दिन आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। यात्रा के अवसर मिलेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम का निमंत्रण हो, तो जाना न भूलें। आज आपकी मुलाकात बहुत ही खास लोगों से हो सकती है। आज आपको अपने नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए मुक्ति मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। दोस्त आपको भावनात्मक संतुष्टि भी देंगे, उनसे कोई फायदा भी हो सकता है। आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म हो सकती है। जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह काम पूरा हो जाएगा। बड़े लोगों से सहयोग मिलेगा।
वृषभ- पॉजिटिव- आपके किए गए काम किस्मत के सहयोग से पूरे होंगे। अपने फायदे की चिंता जरूर करें। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें। कुछ नए और रोचक अवसर आपको मिलेंगे। जिन्हें आपको बिना समय गंवाए मानना होगा। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। चंद्रमा आपको धार्मिक काम करने के लिए उकसाएगा। आज किसी भी काम के लिए पूरा कॉन्फिडेंस जरूरी है। विशेष लाभ व उन्नति के लिए आज आपको कुछ ज्यादा ही कोशिशें करनी पड़ सकती है, लेकिन आप सफल भी हो जाएंगे।
मिथुन- दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में ही पूरा दिन निकल सकता है। धैर्य रखें और लोगों की बात ध्यान से सुनते रहें। उनकी कुछ बातें आपके लिए भी काम की हो सकती है। चुनौतीपूर्ण स्थितियां आपके ही हित में हो सकती है। किए गए काम आपको आने वाले दिनों में फायदा दे सकते हैं। आपके लिए नए रास्ते खुल सकते हैं।
कर्क- – परिवार की स्थितियों में कुछ बदलाव हो सकता है। आपकी दिनचर्या थोड़ी बदल सकती है। पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव का मौका आपको जल्दी ही मिलने वाला है। आज अगर कोई व्यक्ति आपसे किसी बारे में विचार जानने की कोशिश करता है, तो अपनी बात बहुत साफ ढंग से रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध और गहरे हो सकते हैं। रोजमर्रा के काम भी पूरे हो जाएंगे। कोई लक्ष्य तय करें। आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ उसमें जुट जाएं। आज आप खुद के सच्चे साथी बनेंगे। आपके काम बनते चले जाएंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने से ही फायदा हो सकता है। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता भी मिलेगी। बिजनेस में फायदा होगा।
सिंह- – कई लोगों से आपकी मुलाकात होगी। कुछ लोगों पर आपका गहरा असर भी पड़ेगा। आपको सबसे ज्यादा समय अपने परिवार, जीवनसाथी, प्रेमी और रिश्तेदारों को देना होगा। दूसरों की मदद करेंगे। आसपास के लोगों की परेशानियां सुनेंगे। लोगों की मदद भी करेंगे। इस वजह से भी आप नुकसान से बच सकते हैं।
कन्या- – अचानक धन लाभ हो सकता है। आज आप किसी खास नतीजे के इंतजार में धैर्य रखेंगे तो खुश भी होंगे। यात्राओं की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आप पूरी ताकत से काम निपटा लेंगे। कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को थोड़ा सा यथार्थपरक भी रखें। आज आप थोड़ा धैर्य भी रखें। आर्थिक तंगी भी आज खत्म हो जाएगी। अच्छे लोगों की संगति से फायदा होगा। संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोशिशों से समस्याएं सुलझा भी लेंगे।
तुला- थोड़ा निवेश करने के बारे में विचार करें। किसी अनुभवी से भी सलाह लेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज होने वाली मुलाकातें और बातचीत में आप अपनी बात रख सकेंगे। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। दूसरों की परेशानियों से आप जितनी सहानुभूति रखेंगे, आपको आगे चल कर उतना ही फायदा होगा। स्थितियों के अनुसार ही काम करेंगे तो सफल हो जाएंगे। इससे आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ सकती है। आज कहीं से अचानक आपको भेंट, उपहार मिलने के योग हैं।
वृश्चिक- – आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। दिन उत्साह वर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा। अपनी इमेज सुधारने का मौका मिलेगा। कुछ नए संबंधों की शुरुआत भी होगी। विपरीत लिंग के लोग जरूर आपकी बातें गौर से सुनेंगे और आपको समझेंगे। आपको उनका समर्थन भी मिल सकता है। परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले आज सुलझ भी सकते हैं। परिवार का जो भी मामला है, उसकी गहराई तक जाएं। समाधान मिल जाएगा। कई दिनों से रुके काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध भी मधुर हो जाएंगे।
धनु- -समय अच्छा है। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय भी रहेंगे। आगे बढऩे के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव लाना पड़ता है, तो भी संकोच न करें। चाहे वो दिशा कोई भी हो। मन में कई तरह की बातें चलती रहेंगी। आज प्रेमी से अपनी भावनाएं जताने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को रोमांस के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा भी हो सकती है। मेहनत से धन कमा लेंगे। जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे पड़े थे, वे निपट सकते हैं। नए एग्रीमेंट होने या नए संबंध बनने की संभावना है।
मकर- – जरूरी और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। उलझी हुई स्थितियां आप संभाल लेंगे। कुछ छोटे-मोटे विवाद भी सुलझ जाएंगे। आप अपना हित देख कर काम करेंगे। बुद्धिमानी से आप परेशानियों से निपट सकते हैं। बिजनेस में कोई नया फैसला लेना पड़ेगा और वो आपके ही फेवर में रहेगा। आपकी ही राशि का चंद्रमा रुके हुए काम पूरे करवा देगा। सोचे हुए काम समय से पूरे हो जाएंगे। साझेदारी के कामों में सहयोग और सफलता मिलेगी।
कुंभ- पॉजिटिव- मेहनत और बुद्धिमानी से बड़ा लक्ष्य, चुनौती और सफलता मिल सकती है। करियर की कोई अच्छी खबर भी अचानक मिल सकती है, लेकिन आपको इस पर तुरंत ही कोई फैसला भी करना पड़ सकता है। ऑफिस में कॉम्पिटीशन रहेगा। इसमें आपको फायदा मिलेगा। आपकी कोशिश हर समय दूसरों का ध्यान आकर्षित करने की रहेगी। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। उलझे हुए कुछ मामले आप अपनी बुद्धि से निपटा लेंगे।
मीन- -कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने के योग बन रहे हैं। जो आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा। हो सकता है आप यात्रा का कार्यक्रम बनाएं। यात्रा का कार्यक्रम नहीं बनता है, तो फोन पर लंबी बातचीत भी हो सकती है। ऑफिस में आज कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है। अच्छी ग्रह स्थिति बन रही है। उलझन भरी स्थितियों का कोई समाधान भी आज आप निकाल लेंगे। किसी से अट्रेक्शन भी हो सकता है। रोमांस के अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं। सामाजिक कामकाज में सम्मान मिलेगा। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। आपको बुद्धि और तर्क के दम पर अपने कामों में सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *